योगी सरकार ने भीड़ हिंसा में मारे गए लोगों के लिए मुआवजा देने का ऐलान किया!

योगी सरकार ने भीड़ हिंसा में मारे गए लोगों के लिए मुआवजा देने का ऐलान किया!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में ग्रुप- C के चयन में बदलाव करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। वहीं, भीड़ हिंसा में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा देने का फैसला किया गया।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, फैसलों की जानकारी यूपी सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह व श्रीकांत शर्मा ने दी। बैठक में धान के मूल्य में बढ़ोत्तरी करने को मंजूरी दी गई।

पहले इसका समर्थन मूल्य 1815 था, अब उसे बढ़ाकर 1835 कर दिया गया है। वहीं, यूपी में कृषि निर्यात को 2024 तक दोगुना करने का उद्देश्य रखा गया है।

फिल्म सुपर 30 के लिए वैट की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार
फिल्म सुपर 30 को छूट दी गई है। मुख्यमंत्री योगी ने फिल्म सुपर 30 को टैक्स फ्री करने का एलान किया था।

कैबिनेट में इस फिल्म के लिए दर्शकों द्वारा अदा किए गए राज्य माल एवं सेवा कर (वैट) के बराबर की धनराशि प्रतिपूर्ति करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading