सीरिया में ये किसके विमान ने किया बड़ा हमला?

सीरिया में ये किसके विमान ने किया बड़ा हमला?

सीरिया के सैन्य सूत्रों ने सूचना दी है कि सीरिया के दैरिज़्ज़ूर प्रांत के बूकमाल शहर पर अज्ञात लड़ाकू विमनों द्वारा हमला किया गया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सूत्रों से समाचार मिले हैं कि सोमवार को इराक़ और सीरिया की सीमा पर स्थित बूकमाल शहर पर अज्ञात युद्धक विमानों ने हमला किया है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, इस अज्ञात हवाई हमले में विशेष रूप से इराक़ी सेना को निशाना बनाया गया है।

इस हमले में होने वाली जानी और माली क्षति के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने पिछले सप्ताह के दौरान कई बार लेबनान, सीरिया और इराक़ की वायु सीमा का उल्लंघन किया है।

इस बीच इस्राईल ने दमिश्क़ के दक्षिण में स्थित अक़रबा गांव और अलमज़ा सैन्य एयर बेस पर मिसाइलों से हमला किया है। ज़ायोनी शासन ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी भी स्वीकार की है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading