जम्मू-कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मालिक ने कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू-कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मालिक ने कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू: मुहर्रम की पूर्व संध्या पर जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को करबला में शहादत देने वाले हजरत इमाम हुसैन एवं अन्य शहीदों की कुर्बानी को श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने हजरत इमाम हुसैन और 72 शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘उनकी शहादत मानवजाति को मानव गरिमा एवं नैतिकता के उच्च सिद्धांतों की याद दिलाती है।’’

उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन और उनके साथियों ने सत्य, न्याय और धर्म के उच्च मूल्यों को बनाये रखने के लिये अपना जीवन कुर्बान किया। राज्यपाल ने जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में शांति, सौहार्द एवं सामान्य स्थिति बहाल होने की प्रार्थना की।

मुहर्रम को इस्लामिक चंद्र कैलेंडर में पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। सातवीं सदी में करबला की लड़ाई में पैगम्बर के पोते हजरत इमाम हुसैन ने शहादत दी थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں