यूपी में बकरीद और 15 अगस्त को लेकर अलर्ट जारी, पुलिस की छुट्टियां रद्द

यूपी में बकरीद और 15 अगस्त को लेकर अलर्ट जारी, पुलिस की छुट्टियां रद्द

बकरीद और 15 अगस्त को लेकर यूपी में अलर्ट जारी करते हुए सभी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। छुट्टियां देने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। रात के समय डीजीपी ओपी सिंह और मुख्य सचिव की ओर से इसे लेकर आदेश दे दिया गया है।

डीजीपी ओपी सिंह और मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने रात के समय प्रदेश के तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस से बातचीत की। इस दौरान आदेश दिया गया है कि बकरीद और 15 अगस्त को लेकर अलर्ट का इनपुट मिला है। दूसरी ओर कुछ अन्य बातें भी हैं, जिन्हें लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

ऐसे में तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। छुट्टियां देने पर भी रोक लगा दी गई है। आदेश दिया गया है कि 16 अगस्त से पहले कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। मेरठ में धारा 144 लागू पहले से ही लागू है।

ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने सभी की छुट्टी रद कर दी हैं। जिन लोगों को पहले से छुट्टी मिल चुकी थी, उन्हें कॉल कर वापस बुला लिया गया है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि बकरीद और स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट है और छुट्टियां बंद कर दी गई है। इसे लेकर डीजीपी ओपी सिंह की ओर से निर्देश दिया गया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں