
उन्नाव रेप और रायबरेली में कार-ट्रक टक्कर के मुख्य अभियुक्त और बीजेपी के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने रविवार को दावा किया कि उनके ख़िलाफ़ राजनीतिक विरोधियों ने बड़ी साज़िश की है लेकिन सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट में विरोधी उन्हें हरा नहीं सकते हैं.
कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि उनके ख़िलाफ़ ग़लत मामले दर्ज किए गए हैं जो कोर्ट में साबित नहीं हो पाएगा. रविवार की रात क़रीब आठ बजे दिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट में सेंगर ने ये बात कही है. सेंगर को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से दिल्ली शिफ़्ट किया गया है.
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source