यूपी: पांचवी बार लड़की पैदा हुई तो पत्नी को दिया तलाक़!

यूपी: पांचवी बार लड़की पैदा हुई तो पत्नी को दिया तलाक़!

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी को इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसने पांचवी बार लड़की को जन्म दिया था।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में उस शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मेरे चार लड़कियां हैं। हाल ही में 11 अक्टूबर को मैंने पांचवीं लड़की जन्म दिया। जब मेरे पति को इसके बारे में खबर लगी तो उसने मुझे फोन पर ही तलाक दे दिया।

पीड़ित महिला बोली, उसने मुझे फोन किया और मुझे तीन बार तलाक बोल दिया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

महिला फिलहाल अपने माता-पिता के घर रह रही है। काफी दिनों पहले ही उसके ससुराल वालों से उसका किसी बात पर झगड़ा हो गया था जिसके बाद वह अपने मायके मेंरहना शुरू कर दी थी। यहां पर उस महिला ने एक लड़की को जन्म दिया। महिला ने बताया कि मैंने कामिल से 11 साल पहले शादी की थी।

संभल एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि एक महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया जिसकी शिकायत पीड़िता ने दर्ज कराई है।

इस संबंध में आईपीसी की धारा 147, 452, 323 और 504 और मुस्लिम महिला सुरक्षा व अधिकार कानून के तहत आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हम मामले की तहकीकात कर रहे हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں