एंकर से बोली कमलेश तिवारी की मां- “हिंदू-मुस्लिम का खेल खेलना बंद कर दो, हिम्मत है तो सरकार से सवाल करो”

एंकर से बोली कमलेश तिवारी की मां- “हिंदू-मुस्लिम का खेल खेलना बंद कर दो, हिम्मत है तो सरकार से सवाल करो”

कमलेश तिवारी हत्याकांड को हिन्दू मुस्लिम बताने पर कमलेश तिवारी की माँ ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने एबीपी चैनल  के एक सवाल के जवाब में कहा की आप हिंदू-मुस्लिम करना बंद करें और हिम्मत है तो सरकार से सवाल करें, जो इस हत्या के लिए ज़िम्मेदार है। “आप सरकार से सवाल नहीं कर सकते, इसलिए मुझसे सवाल कर रहे हैं। आप सरकार से सवाल करेंगे तो आपका चैनल बंद हो जाएगा”।

इसके बाद सुमित अवस्थी ने कमलेश और उनके परिवार पर हिंदू-मुस्लिम कर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। जिसपर कमलेश की माँ ने कहा, “हमने नहीं, आपने हिंदू-मुस्लिम शब्द को उठाया। आप किसको गुमराह कर रहे हो। हमने तो हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं की और आप कह रहे हो कि हम हिंदू-मुस्लिम करके दंगा भड़काने चाहते हैं। किसको बेवकूफ बना रहे हो”।

 

वहीँ कमलेश तिवारी की मां ने पुलिस के आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने से संबंधित सवाल के जवाब में अविश्वास प्रकट करते हुए कहा कि किसी शरीफ को भी पकड़ लिए होंगे। सूली पर चढ़ा देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस बदमाशों को सुरक्षा देती है, शरीफों को पकड़ती है। उन्होंने किसी बेगुनाह सजा न देने और हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।

बता दें की कमलेश की माँ सीधे तौर से इस हत्या के लिए बीजेपी और योगी सरकार को ज़िम्मेदार बता रही हैं । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि योगी आदित्यनाथ और बीजेपी ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए उनके बेटे को मरवा दिया। उनके इन आरोपों के बाद बीजेपी और योगी सरकार पर सवाल उठ रहे हैं।

 

 

ग़ौरतलब है कि कमलेश तिवारी

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading