
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जमीन विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि इसमें 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और 19 लोग घायल हो गए. बुधवार को सोनभद्र जिले के घोरावल इलाके के उधा गांव में हुए जमीन विवाद में तीन महिलाओं की गोली भी मारकर हत्या कर दी गई. इस संघर्ष में 19 लोग घायल हुए हैं. दो गुटों के बीच हुए इस भीषण हत्याकांड के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया, गोली चलने से नौ लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि सपाही गांव प्रधान यज्ञ दत्त और उनके समर्थकों ने जमीन विवाद में दूसरे पक्ष पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी. मामले की जांच की जा रही है. घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
Sonbhadra: Casualties reported after firing between two groups over a land dispute in Ghorawal today; District Magistrate Ankit Kumar Agarwal says, "We can't tell exact numbers as of now. 9 persons brought to District Hospital. Some are injured & some are dead." pic.twitter.com/QDeL1QylFK
— ANI UP (@ANINewsUP) July 17, 2019
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source