मोहम्मद राशिद ने यूजीसी NET/ JRF की परीक्षा पास करके रौशन किया खतौली का नाम,देखिए

नई दिल्ली: जनपद मुज़फ्फरनगर के नगर खतौली के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी मोहम्मद राशिद S/O मोहम्मद खालिद ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा UGC NET JRF को पास करके नाम जिले एवम माता पिता का नाम रौशन किया है।

मोहम्मद राशिद एक साधारण परिवार से हैं,जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर ये कामयाबी हासिल करी है।इस बार 1 लाख 11 हज़ार 662 छात्र एवम छात्राओं ने परीक्षा दी थी,जिसमें से मात्र 200 ही कामयाब होसके हैं।

राशिद उन खुशकिस्मत छात्रों में से हैं जिन्होंने ये परीक्षा पास करी है,मोहम्मद राशिद कॉमर्स के छात्र हैं,भविष्य में विश्वविद्यालय से पीएचडी के लिये तैयारी कर रहे हैं।राशिद अपनी कामयाबी का श्रय अपने माता पिता एवम पत्नी को दिया है,और तमाम शुभ चिंतकों का आभार जताया।

मोहम्मद राशिद को उनकी इस शानदार कामयाबी पर मुबारकबाद देने वालो का तांता लगा हुआ है,नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुफ़्ती ओसामा इदरीस नदवी ने मोहम्मद राशिद की गुलपोशी करके मुबारकबाद पेश करी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए नैक तमन्नाएँ जताई।

अमजद फरीदी ने गुलपोशी करते हुए कहा कि मोहम्मद राशिद ने पूरे देश में हमारे नगर खतौली का नाम रौशन किया है इसके लिये उनको दिल की गहराई से मुबारकबाद पेश करता हूँ,और उम्मीद करता हूँ आने वाले समय में और दूसरे छात्र भी राशिद से प्रेरित होकर कामयाबी हासिल करें।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading