
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए पेश बजट में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के आवंटन में कोई बढ़ोतरी नहीं करते हुए पिछली बार की तरह इस बार भी 4700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट के मुताबिक अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के लिए 4700 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
इससे पहले 2018-19 के आम बजट में मंत्रालय के लिए आवंटन में 505 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उस वित्त वर्ष में मंत्रालय के लिए 4700 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था। वर्ष 2017-18 में मंत्रालय के लिए 4195 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे, जबकि 2016-17 में 3800 करोड़ रुपए आवंटित हुए थे।
जानकारी के लिए बता दें कि 2017-18 में मंत्रालय के लिए 4195 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे, जबकि 2016-17 में 3800 करोड़ रुपए आवंटित हुए थे।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source