मैक्सिकन कपल ने तुर्की टीवी सीरियल देखने के बाद अपनाया इस्लाम, विडियो वायरल

मैक्सिकन कपल ने तुर्की टीवी सीरियल देखने के बाद अपनाया इस्लाम, विडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक विडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल विडिओ में  एक मैक्सिकन कपल  इस्लाम कुबूल करते हुए दिख रहे हैं । खबर के मुताबिक तुर्की के एक टीवी सीरियल “एर्टुगल” को देखने के बाद रविवार को मैक्सिकन कपल ने इस्लाम कबूल कर लिया । इस जोड़े ने अभिनेता शाहल अल, जो अब्दुर्रहमान नाम का किरदार निभा रहे थे उनके सामने इस्लाम धर्म को अपनाया।

मुस्लिम काउंसिल एचके द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार, तुर्की हिट सीरियल ड्रामा से प्रेरित युगल ने इस्लाम पर गहन शोध किया और मुस्लिम धर्म को अपनाने का फैसला किया। वीडियो में इस्लाम अपनाने वाले शख्स को शहादत  कहते हुए दिखाया गया है, जिसे दोनों दोहराते हैं।

मुसलमान बनने के बाद इस जोड़े को दो कुरआन  गिफ्ट में मिले एक अंग्रेजी में और दूसरा स्पेनिश में साथ ही अल का तुर्की झंडा भी दिया गया ।

बता दें की 2011 के प्यू रिसर्च सेंटर के एक अध्ययन के अनुसार, छह प्रतिशत अमेरिकी मुस्लिम के रूप में पहचाने जाते हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں