
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को घोषणा की कि वह अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हैं और पार्टी नेताओं को अविलंब उनका उत्तराधिकारी चुन लेना चाहिए।
संसद में पत्रकारों से बातचीत में राहुल ने कहा, “मैंने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया है और मैं अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हूं।”
उन्होंने कहा, “कांग्रेस कार्यसमिति को जल्द से जल्द एक बैठक बुलानी चाहिए और नए पार्टी अध्यक्ष पर फैसला करना चाहिए।”
कांग्रेस द्वारा 542 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 52 सीटें जीतने के बाद राहुल ने इस्तीफे की पेशकश की थी।
हालांकि, पार्टी के नेता उन्हें पद पर बने रहने के लिए कह रहे हैं, लेकिन राहुल जिद पर अड़े हुए हैं। उनके इस फैसले ने पार्टी को बड़े संकट में डाल दिया है।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source