सोशल मीडिया में मलबे से घिरी इमारतों के दृश्यों को दिखाने वाला एक वीडियो प्रसारित है। फेसबुक उपयोगकर्ता ने वीडियो इस संदेश के साथ साझा किया है-“मेक्सिको में आज एक घंटे पहले ही 8.1 रिक्टरस्केल का भूकंप आया”-अनुवादित।

कुछ घंटों के अंतराल में फेसबुक पर कई लोगों ने इस वीडियो को साझा करते हुए बताया कि मैक्सिको में 8.1 तीव्रता का भूकंप आया है।

तथ्य जांच
ऑल्ट न्यूज़ ने गूगल पर सर्च किया और हमें पता चला कि मेक्सिको में 7 सितंबर 2017 को 8.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इस दो साल पुरानी घटना को पिछले 100 सालों में देश को बर्बाद करने वाली सबसे बड़ी तबाही बताया गया था। CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2017 के चियापास भूकंप में कम से कम 61 लोगों की मौत हुई थी।
2017 की BBC की रिपोर्ट में, प्रसारित वीडियो के जैसे ही समान दृश्य को देखा जा सकता है, जिससे यह बात साबित होती है कि साझा किया गया वीडियो पुराना है।
इसके अलावा, मीडिया में भी ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है कि मेक्सिको में 8.1 तीव्रता का भूकंप आया हो। हालांकि, ब्लॉग Volcano Discovery के अनुसार, 14 अक्टूबर को देश में 4.1 तीव्रता का हल्का भूकंप आया था।
The post मेक्सिको में भूकंप का पुराना वीडियो हालिया घटना के रूप में साझा appeared first on Alt News.
Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source