मुसलमानों के बच्चा पैदा करने वाले बदरुद्दीन अजमल के बयान पर गिरिराज सिंह का आया जवाब!

मुसलमानों के बच्चा पैदा करने वाले बदरुद्दीन अजमल के बयान पर गिरिराज सिंह का आया जवाब!

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने बदरुद्दीन अजमल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बदरुद्दीन अजमल की नजर में हिंदुस्तान में इस्लाम सिर्फ बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री है..क्या ईरान इंडोनेशिया मलेशिया इत्यादि अन्य देश में इस्लाम नहीं जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कारगर उपाय किए हैं??

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, गिरिराज यहीं नहीं रुके, उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, “1951 में जनसंख्या 36 करोड़ थी जो अब 137 करोड़ हो गई, हर साल 2 करोड़ की जनसंख्या वृद्धि हो रही है।

असम सरकार को धन्यवाद देता हूं कि जो काम हिंदुस्तान में बहुत पहले हो जाना चाहिए थे उन्होंने वो कर दिखाया। विस्फोटक जनसंख्या संसाधन, विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए विस्फोटक समस्या बन गई है।”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں