मायावती का इल्ज़ाम- ‘चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने गरीबों के वोट खरीदे’

मायावती का इल्ज़ाम- ‘चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने गरीबों के वोट खरीदे’

अपने भाई पर कार्रवाई को लेकर शुक्रवार के दिन बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। उन्होंने भाई और पार्टी उपाध्यक्ष आनंद कुमार पर आयकर विभाग की छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा हमारे खिलाफ साजिश हो रही है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, वर्तमान की भाजपा सरकार पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे। उन्होंने कहा भाजपा के पास 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बेनामी संपत्ति आई और उसी संपत्ति से उन्होंने लोकसभा चुनाव में गरीबों के वोट खरीदे।

मायावती ने कहा अटल जी की सरकार को छोड़ दो तो पिछली सभी सरकारें और वर्तमान में नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी मिलकर वंचितों को दबाने का कार्य कर रहे हैं।

मायावती ने कहा चुनाव में भाजपा ने गरीबों के वोट खरीदे इस बात का सबूत है कि चुनाव के दौरान भाजपा के खाते में 2000 करोड़ रुपए आए।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading