महावितरण अकोला ग्राहक सुविधा केंद्र की मनमानी पर रोक लगाई जाए।

जन सत्याग्रह संगठन विद्युत सेल ने अकोला महावितरण को दी आंदोलन की चेतावनी।

(निज़ाम साजिद)
अकोला-जन सत्याग्रह संगठन विद्युत सेल ने अकोला विद्युत भवन पर अधीक्षक अभियंता से मुलाकात कर अकोला ग्राहक सुविधा केंद्र पर नागरिकों को मानसिक त्रास के बारे में जानकारी दी और नागरिकों को असुविधा हो रही है इसके बारे में चर्चा कर निवेदन दिया निवेदन में बताया गया है कि नए मीटरों की अर्जी महावितरण द्वारा अब ऑनलाइन करना पड़ रही है जिसमें नागरिकों को पूरे दस्तावेज 300 केबी में अपलोड करना होता है जो नागरिकों के लिए असंभव दिखाई दे रहा है नागरिकों के ऑनलाइन द्वारा जो त्रुटि आती है उसकी जानकारी नागरिकों को 7 दिनों में देने का नियम निवेदन में बताया गया लेकिन नागरिकों को त्रुटि की कोई जानकारी महावितरण के कार्यालय से बहुत समय के बाद दी जा रही है जिसकी वजह से नागरिकों को मानसिक त्रास हो रहा है निवेदन में आगे बताया गया है कि नागरिकों के मानसिक त्रास को रोका जाए और महावितरण कर्मचारियों पर लगाम कसी जाए ताकि लोगों को सुविधा हो और वह अपना कर्तव्य नियम अनुसार निभा सके और निवेदन को नजरअंदाज किया गया तो जन सत्याग्रह संगठन ने लोकशाही अनुसार आंदोलन करने की चेतावनी महावितरण को दी है
जन सत्याग्रह संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अहमद खान के आदेश पर और शेख करीम कुरेशी के नेतृत्व में निवेदन देने वालों में हैदर शाह, इरफान खान, मिर्जा अख्तर बेग वली मोहम्मद, मुस्तकीम कुरेशी, जावेद कुरेशी, कासिम खान, जहीर कुरैशी, कयूम कुरैशी, सैयद जमीर जेके, मुजाहिद कुरेशी, सैयद शकील आदिल कुरेशी आदि मान्यवर पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading