महाराष्ट्र में तेंदुए के हमले की पुरानी तस्वीरें, गुजरात के पोलो जंगल की हाल की घटना के रूप में साझा

फेसबुक उपयोगकर्ता जीतेश जाडेजा ने कुछ तस्वीरों के साथ एक संदेश साझा किया, जिसमें गुजरात के पोलो के जंगल में तेंदुए के हमले द्वारा एक लड़के की मृत्यु को दिखाया गया है। तस्वीरों में से एक में आधे खाये हुए शव को देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ साझा किये गए गुजराती संदेश है –“પોળના જંગલમાં ફરતા દિપડા એ અેક છોકરા ને ફાડી ખાધો” यह दावा व्हाट्सअप पर भी प्रसारित है।

महाराष्ट्र का पुराना वीडियो

गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने से, हमें 2018 का एक ट्वीट मिला, जिसमें कहा गया था कि यह तस्वीर आरे में हुई घटना का बताकर प्रसारित है मगर यह घटना वास्तव में चिपलुन, महारास्ट्र में हुई थी।

गूगल पर सबंधित कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमने पाया कि यह घटना महाराष्ट्र के चिप्लूर शहर में खड़पोली MIDC के पास हुई थी जिसमें तेंदुए के हमले में कम से कम दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह आठ महीने पुरानी घटना है। हमें 11 दिसंबर, 2018 को मराठी मीडिया संगठन सकाल की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें दो तस्वीरें प्रकाशित की गई हैं जो फिलहाल वायरल है। यह तेंदुआ जंगली सूअर के लिए बने जाल में फंस गया था। लोगों ने तेंदुए को पिंजरे में फंसा देखकर वन अधिकारियों को बुलाया था लेकिन जब अधिकारियों ने तेंदुए के ऊपर बड़ा पिंजरा लगाने की कोशिश की तो वह वहां से भागने में सफल रहा और वहां पर भगदड़ मच गयी।

एक मराठी न्यूज़ चैनल जय महाराष्ट्रं न्यूज़ ने इस घटना के पुरे वीडियो को अपलोड किया था, जिसका शीर्षक है –“चिप्लूर में तेंदुए का हमला”अनुवाद।

निष्कर्ष में हमने पाया कि महाराष्ट्र में हुए तेंदुए के हमला का वीडियो हाल में सोशल मीडिया में इस दावे से प्रसारित है कि यह घटना गुजरात के पोलो जंगल में हुई है।

The post महाराष्ट्र में तेंदुए के हमले की पुरानी तस्वीरें, गुजरात के पोलो जंगल की हाल की घटना के रूप में साझा appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading