सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री पद से हटाए गए, प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान बने नए मंत्री

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री पद से हटाए गए, प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान बने नए मंत्री

एक चौंका देने वाला कदम उठाते हुए, सऊदी अरब ने ऊर्जा मंत्री खालिद अल-फलीह को उनके पद से हटा दिया है। एक शाही फरमान के मुताबिक, प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान को उनकी जगह नियुक्त किया गया है।

समाचार एजेंसी एफे ने फरमान के हवाले से बताया कि अल-फलीह जो पिछले सप्ताह तक सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको के चेयरमैन थे और 2016 से ऊर्जा मंत्री थे। उन्हें उद्योग एवं खनिज संसाधन मंत्री के पद से भी पिछले सप्ताह हटा दिया गया। मंत्रिस्तरीय परिवर्तन तब सामने आया है जब रियाद अरामको को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए तैयार कर रहा है।

आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, इसके अलावा सऊदी सरकार ने ओसामा अल-जमील को अब्दुल अजीज अल-अब्दुल करीम की जगह उद्योग मामलों के ऊर्जा, उद्योग एवं खनिज संसाधन उप मंत्री के रूप में नियुक्त किया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں