पाकिस्तान में बलूचिस्तान की एक मस्जिद में बम धमाका, 5 लोगों की मौत

पाकिस्तान में बलूचिस्तान की एक मस्जिद में बम धमाका, 5 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में हुए बम धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ खबर के अनुसार धमाका क्वेटा के कुचलाक इलाके में एक मस्जिद में हुआ।

खबर के मुताबिक अधिकारियों का मानना है कि धमाका मस्जिद में लगे आईईडी से किया गया, जिसमें करीब 8 से 10 किलोग्राम विस्फोटक भरा हुआ था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।” सुरक्षा बल इलाके की घेराबंदी कर बचाव अभियान में जुटे हैं।

पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपात घोषित किया गया है। किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ऐसे हमलों को अकसर तालिबान के आतंकवादी और बलूच राष्ट्रवादी अंजाम देते हैं। यह धमाका एक महीने से भी कम समय में बलोचिस्तान में हुआ चौथा धमाका है।

मरनेवालों में जिनमें एक शीर्ष तालिबान आतंकवादी का भाई भी शामिल है। तालिबान से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। तालिबान सूत्र के मुताबिक मुल्ला हैबातुल्लाह का भाई हाफीज अहमदुल्लाह की मौत इस हमले में हो गई। तालिबान के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि अहमदुल्लाह इस मस्जिद का इमाम था। हालांकि बट्ट ने बिना अहमदुल्लाह की पहचान जाहिर करते हुए कहा कि मरनेवालों में मस्जिद का प्रमुख भी है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading