मशहूर होते ही बदला रानू मंडल का व्यवहार, फैंस से की बदतमीजी!

मशहूर होते ही बदला रानू मंडल का व्यवहार, फैंस से की बदतमीजी!

इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल विवादों में हैं। एक फैंस के साथ खराब व्यवहार के चलते इंटरनेट पर यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं।


जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, रानू मंडल के फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं। रानू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह सेल्फी लेने की कोशिश करने वाली एक लड़की को डांट रही हैं। इसके बाद यूजर्स ने रानू को घमंडी कहकर ट्रोल करना शुरू किया। वहीं अब उनके फनी मीम्स भी वायरल हो गए हैं।


इन मीम्स में रानू मंडल की तुलना कभी छुईमुई से हो रही है तो कभी यूजर्स उनकी तुलना कबीर सिंह की हिरोइन प्रीति, बिजली के तार और ब्लेड से कर रहे है क्योंकि इन सभी को छूने से खतरा है।

वहीं यूजर्स रानू के बारे में मीम्स बनाकर कह रहे हैं कि वह थोड़ी सी सफलता हासिल करके घमंडी की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

यूजर्स कह रहे हैं कि अफसोस है कि सफलता पचाने के लिए कोई स्कूल ट्रेनिंग नहीं देता है। लोग रानू मंडल के इस व्यवहार से काफी दुखी हैं। देखें रानू मंडल पर बने फनी मीम्स।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading