मंदिरों और मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ाई गई, क्या बाबरी मस्जिद पर जल्द आने वाले हैं फैसले?

मंदिरों और मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ाई गई, क्या बाबरी मस्जिद पर जल्द आने वाले हैं फैसले?

किसी भी दिन इस देश में सबसे संवेदनशील मामले में फैसला सुनाई जा सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम की जा रही है। मंदिरों और मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ाई गयी है।

बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि विवाद पर फैसला आने के मद्देनजर मंदिरों और मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। कई इलाकों में खुफ़िया तरीके से लोगों को तैनाती की गई है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, प्रदेश भर में अयोध्या मसले को लेकर पुलिस चौकन्नी है। शांति-सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट तो जारी नहीं हुआ है, अलबत्ता पुलिस सुरक्षा व्यवस्था हर मंदिर-मस्जिद व धार्मिक स्थलों पर लगाई गई है।

इसके लिए प्रदेश के सभी पुलिस के जोन के डीआईजी लोकल स्तर पर सुरक्षा इंतजामों के लिए अधिकृत किए गए हैं। इसकी पुष्टि हरिभूमि से चर्चा में शनिवार की रात मध्यप्रदेश पुलिस के प्रवक्ता एआईजी आशुतोष सिंह ने की है।

सूत्रों की पुष्टि यह भी है कि पुलिस समूचे शहर में सिविल ड्रेस में ज्यादा घूम रही है। जो पैनी नजरों से हर ओर निगाह बनाए हुए हैं। भोपाल की सुरक्षा व्यवस्था को डीआईजी (सिटी) इरशाद वली ने चौकस कर दिया है। जिसमें सभी धार्मिक स्थलों मंदिर-मस्जिद व संवेदनशील इलाकों में पुलिस व्यवस्था पुख्ता की गई है।

सुरक्षा इंतजाम मजबूत रहें, इसके लिए सभी 41 पुलिस थाना क्षेत्रों के प्रभारी अपने-अपने इलाके में समय-समय पर गश्त कर रहे हैं और सुपरविजन अधिकारी इस चौकसी को परखें, ऐसे निर्देश दिए गए हैं। सभी क्षेत्रों में शांति कायम रहे, इसके प्रयास पुलिस कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सभी इलाकों की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।

पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर राजधानी की विभिन्न बस्तियों में अपने मुखबिर तैनात कर दिए हैं। जो पल-पल की खबर पुलिस को दे रहे हैं कि कहीं कोई गड़बड़ी फैलाने की कोशिश तो नहीं कर रहा। जिन पर शक है, उनकी जानकारी एकत्रित की जा रही है। 5000 से अधिक जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है।

भोपाल की सुरक्षा को लेकर 5000 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी लगे हुए हैं। यह सुरक्षा व्यवस्था दीपावली के त्यौहार से ही चौकस कर दी गई थी। जिसका घेरा दिनों दिन टाइट होता जा रहा है। क्योंकि सभी को पता है कि अयोध्या मसले का फैसला आने वाला है।

अयोध्या मामले के फैसले को लेकर सेंट्रल से पुलिस अलर्ट तो जारी नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था हर जगह है। प्रदेश के सभी डीआईजी लोकल स्तर पर पुलिस सुरक्षा प्रबंध संभाल रहे हैं।

साभार- हरिभूमी

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading