भारत से तनाव पर पाकिस्तानी क्रिकेटर मियांदाद ने दिया विवादित बयान!

भारत से तनाव पर पाकिस्तानी क्रिकेटर मियांदाद ने दिया विवादित बयान!

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में फैली अफरा-तफरी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर, मौजूदा कप्तान सरफराज अहमद के बाद अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार जावेद मियांदाद ने भी भारत के खिलाफ आग उगली है।

पाकिस्तान की एक खेल वेबसाइट खेलशेल डॉट कॉम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जावेद मियांदाद का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में यह पूर्व क्रिकेटर पाकिस्तानी पत्रकारों से कश्मीर पर चर्चा कर रहे हैं। पूरी बातचीत में जावेद मियांदाद की बौखलाहट देखते ही बनती है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, मियादांद कह रहे हैं कि अगर आपके पास लायसेंस वैपन हैं तो अपनी जान बचाने के लिए हमला करो। आपको उनका इस्तेमाल करना चाहिए। मियांदाद ने कहा कि दुनिया भर में एक ही नियम है कि सेल्फ डिफेंस में आप हमला कर सकते हैं।

जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पत्रकार ने सवाल पूछा तो मियांदाद ने कहा कि, ‘मोदी साहब डरपोक लोग हैं और हम न्यूक्लियर पावर सिर्फ दिखाने के लिए नहीं हैं चलाने के लिए रखा है और हम साफ कर देंगे।’

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading