तंत्र-मंत्र की जाल में फंसी पत्नी से तंग आकर पति ने दी तलाक़ की अर्जी!

तंत्र-मंत्र की जाल में फंसी पत्नी से तंग आकर पति ने दी तलाक़ की अर्जी!

हर पति चाहता है कि उसकी बीवी उसे खिलाती पिलाती रहे। लेकिन अपनी बीवी की इसी आदत से परेशान होकर एक शख्स तलाक पाने के लिए कोर्ट पहुंच गया। इस शख्स ने अपनी पत्नी की लड्डू खिलाने की आदत से परेशान होकर तलाक की अर्जी दाखिल की है। मामला मीडिया में आने के बाद वायरल हो गया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, मामला मेरठ का है,जहां एक शख्स ने तलाक की अर्जी दायर करते हुए कहा कि उसकी बीवी उसे सुबह और शाम को सिर्फ लड्डू खिलाती है। इस जोड़े की शादी को दस साल हो चुके हैं औऱ दोनों के तीन बच्चे भी हैं, लेकिन लड्डुओं की लड़ाई में तलाक की नौबत आ गई है।

मेरठ की पारिवारिक अदालत में उस वक्त रोमांचक नजारा पैदा हो गया जब तलाक की अर्जी लेकर आए शख्स ने कहा कि उसकी बीवी उसे सिर्फ लड्डू खिलाती है। शख्स ने बताया कि कुछ समय पहले वो बीमार हो गया था।

उसकी पत्नी पहले तो डॉक्टर के पास गई और कुछ दिन इलाज कराया। लेकिन कुछ दिन बाद वो एक तांत्रिक के पास गई और तांत्रिक ने उसे जो इलाज बताया वो पति के गले की फांस बन गया।

दरअसल तांत्रिक ने पत्नी से कहा कि वो पति को रोज सुबह चार लड्डू औऱ शाम को चार लड्डू खिलाए। यहां तक तो ठीक था लेकिन इन लड्डुओं के अलावा पति को कुछ भी खाने पीने को नहीं मिलता था। पहले तो पति ने पत्नी को प्यार से समझाया औऱ ये टोटका छोड़ने को कहा लेकिन जब पत्नी नहीं मानी तो पति तलाक मांगने अदालत तक जा पहुंचा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading