अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत दौरे पर आने वाले हैं। ऐसी उम्मीदें लगाई जा रही थीं कि ट्रंप इस दौरे के बीच भारत से बड़े व्यापार समझौते करेंगे, लेकिन ट्रंप ने अपने दौरे से पहले ही मोदी सरकार को झटका दे दिया है। उन्होंने साफ किया है कि भारत से फिलहाल अमेरिका कोई बड़ा व्यापार समझौता नहीं करेगा। वाशिंगटन में ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह अभी इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कह सकते कि ऐसी कोई बड़ी ट्रेड डील अमेरिकी चुनाव से पहले हो पाएगी या नहीं, लेकिन आगे चलकर कोई छोटा व्यापारिक समझौता हो सकता है।
US President Donald Trump in Washington: We can have a trade deal with India, but I am really saving the big deal for later, may be before elections. But we will have a very big deal with India. pic.twitter.com/QcdKCdaIdz
— ANI (@ANI) February 19, 2020
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हम इस बार भारत के साथ ट्रेड डील कर सकते हैं, लेकिन कोई बड़ा समझौता बाद में ही होगा। कैलिफोर्निया रवाना होने से पहले ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार नहीं किया है, लेकिन मैं प्रधानमंत्री मोदी को काफी पसंद करता हूं।
#WATCH US President Donald Trump in Washington on his visit to India: I happen to like PM Modi a lot. He told me we will have 7 million people between the airport and the event. It's going to be the largest stadium in the world. It's going to be very exciting. pic.twitter.com/FdusHCInJ9
— ANI (@ANI) February 19, 2020
इससे पहले ट्रंप ने वॉशिंगटन में अपने कार्यालय ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वे अपने भारत दौरे की तैयारी कर रहे हैं, जहां लाखों लोग उनका स्वागत करने को तैयार हैं।
व्हाइट हाउस इससे पहले 10 फरवरी को जानकारी दी थी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी और 25 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे। अपने दो दिवसयी दौरे के दौरान ट्रंप अहमदाबाद और दिल्ली में रहेंगे।