भारत आने वालि एक और ट्रेन को पाकिस्तान ने रद्द किया!

भारत आने वालि एक और ट्रेन को पाकिस्तान ने रद्द किया!

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाने के बाद शुक्रवार को कहा कि वह दोनों देशों के बीच चलने वाली वाली अंतिम ट्रेन सेवा को रोक दिया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद ने कहा कि “हमने थार एक्सप्रेस को भी बंद करने का फैसला किया है।” यह पाकिस्तान के खोखरापार और भारत के मुनाबाओ के बीच चलती है। उन्होंने कहा कि “जब तक मैं रेल मंत्री हूं, पाकिस्तान और भारत के बीच कोई ट्रेन नहीं चलेगी”।

पाकिस्तान द्वारा समझौता और थार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा यह एकतरफा कार्रवाई की गई।

इस बारे में हमसे सलाह के बिना निर्णय लिया गया है। हमने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। हमारा मानना है कि पाकिस्तान द्वारा जो कुछ भी किया जा रहा है, वह एक खतरनाक तस्वीर पेश कर रहा है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں