
अमेरिका में अब भारतीय मूल की सामिया नसीम जज बनकर इतिहास रच दिया है। सामिया नसीम को शिकागो के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, हाल ही में सीनेटर के पदों में भी भारतीयों के वर्चस्व के बाद अब एक और अच्छी खबर सामने आई है। अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की सामिया नसीम को शिकागो के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है, जल्द ही इस पद को संभालेंगी।
#US में #Gorakhpur का नाम रोशन कर रही है भारतीय मूल की सामिया नसीम…#SamiyaNaseem #gorakhpur@myogiadityanathhttps://t.co/WF4uZ1pnUG
— Zee News Hindi (@ZeeNewsHindi) January 10, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बर ने सामिया नसीम को शिकागो का न्यायाधीश नियुक्त किया था। हाल ही में सामिया ने शिकागो के न्याय विभाग के मुख्य भवन में एक मुख्य समारोह में न्यायमूर्ति की शपथ ग्रहण की है।
#US मे गोरखपुर की नाम रोशन करती भारतीय मूल की सामिया नसीम ,हाल मे शिकांगो मे जज के रुप मे चुना गया . हार्दिक अभीनन्दन #samiyanaseem @myogiadityanath pic.twitter.com/MDYsVax4xH
— Manoj shukla ! मनोज शुक्ल (@manojshukla_1) January 10, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
इससे पहले सामिया कई बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं . सामिया नसीम के परिवार ने बताया की वे बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में बहुत अच्छी थी।
उनके अब्बू नसीम खालिद जहां पेशे से वकील हैं वहीं अम्मी होमेरा नसीम इंजीनियर हैं. उनका परिवार अमेरिका जाने से पहले यूपी के गोरखपुर के प्रेस रोड में रहा करते थे।
हालांकि वर्ष 1978 में वो अपनी स्नातक की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए और वहीं बस गए। सामिया नसीम का जन्म भी वहीं हुआ है।
आपको बता दें कि सामिया नसीम ने वर्ष 2001 में वाशिंगटन के सिमंस कॉलेज से कला के क्षेत्र में स्नातक की डिग्री ली थी। UK के ऑक्सफ़ोर्ड से वर्ष 2002 में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट लॉ एंड रिफ्यूजी लॉ की शिक्षा लेने के बाद 2004 में जुरिस डॉक्टर की पढाई वाशिंगटन यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल से पूरी की।
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK