भाजपा सहयोगी जदयू ने कहा, हम अनुच्छेद 370 पर समझौता नहीं कर सकते

भाजपा सहयोगी जदयू ने कहा, हम अनुच्छेद 370 पर समझौता नहीं कर सकते

जम्मू-कश्मीर में लागू ‘अनुच्छेद 370’ को लेकर बिहार में भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू का कहना है कि वह अनुच्छेद 370 पर समझौता नहीं कर सकती है। जदयू के महासचिव केसी त्यागी ने कहा, “जब कांग्रेस ने अनुच्छेद 370 पर निशाना साधते हुए इसे समाप्त करने की कोशिश की थी, तब जयप्रकाश नारायण इसका समर्थन करने वाले एक मात्र नेता थे। हम जयप्रकाश के वंशज हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने पूर्वजों द्वारा उठाए गए सवालों को आगे बढ़ाएं। इसलिए इस मुद्दे पर किसी तरह का समझौता नहीं हो सकता है।”

जदयू का यह कदम अपने सहयोगी पार्टी भाजपा के रूख के विपरीत है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019  के दौरान अपने घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और धारा 35 ए को हटाने की कोशिश करने की बात कही है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था, “पिछले पांच वर्षां में जम्मू-कश्मीर में शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए गए। हम जनसंघ के समय से अनुच्छेद 370 के बारे में अपने दृष्टिकोण को दोहराते हैं। हम धारा 35ए को भी खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading