बेटी को बेरहमी से पीट रही माँ का वीडियो जम्मू-कश्मीर के कठुआ से है

सोशल मीडिया में एक बच्ची को बड़ी बेरहमी से पीट रही महिला का वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में उस महिला को लड़की के बाल पकड़कर और ऐसा लगता है कि वह अपनी बेटी को चप्पल से पीट रही हो, देखा जा सकता है। समीक्षक और लेखक तारेक फतह ने भी यह वीडियो इस दावे के साथ ट्वीट किया कि यह घटना पाकिस्तान में हुई थी और पंजाबी परिवारों में इस तरह की “गंभीर पिटाई” सामान्य है। फतह ने ट्वीट किया, “क्रूर पाकिस्तानी मां ने अपनी बेटी को काफी गंभीर तौर पर पीटा। अधिकांश पंजाबी परिवारों के अनगिनत बच्चों के साथ यह व्यवहारआम तौर पर देखी जाती है।” वीडियो की संवेदनशीलता को देखते हुए ऑल्ट न्यूज़ ने इस रिपोर्ट में इसे शामिल नहीं किया है।

उस महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की कई लोगों की मांग के साथ यह वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में साझा किया जा रहा है। इस वीडियो को पाकिस्तानी सोशल मीडिया तंत्र में भी साझा और हज़ारों बार देखा गया है। एक उपयोगकर्ता सानिया अब्बासी ने 13 नवंबर 2019 को इस वीडियो को पोस्ट किया।

कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने वीडियो को भारत का बताकर साझा किया है। पत्रकार अवधेश रावल ने यह वीडियो ट्वीट करके दिल्ली पुलिस से इस मामले में संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।

फेसबुक पर कई उपयोगकर्ताओं द्वारा इस क्लिप को व्यापक रूप से प्रसारित करने की अपील की जा रही है ताकि महिला को पकड़ा जा सके। ऐसी ही एक अपील करने वाला एक संदेश इस प्रकार है- “भाईयो आप सभी से हाथ जोड़ कर विनती है इसको पकड़वाने का काम करे जो इस मासूम सी बच्ची पर कहर ढा रही है,आपको इस बच्ची की दुआ लगेगी, इंसानियत के नाते ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि ये कमीनी पुलिस के हाथ लग सके। आपको मासूम बच्चो की दुआ लगेगी”

जम्मू-कश्मीर के कठुआ का वीडियो

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह वीडियो जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले का है। स्थानीय पत्रकार आशीष कोहली के एक ट्वीट से हमें पता चला कि यह वीडियो कठुआ के नागरी इलाके का है।

जम्मू-कश्मीर से जुड़े समाचार संगठन जेके मीडिया ने बताया कि जांच के बाद वीडियो को नागरी का पाया गया। पांच साल की बच्ची को उसकी ही मां बेरहमी से पीट रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को तलब किया है। इसके अलावा स्टेट टाइम्स ने भी पुलिस के बयान को प्रकाशित करते हुए यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था।

खबरों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। उनके मुताबिक, वीडियो में महिला अपनी बेटी को पीट रही थी जबकि पिता चुपके से वीडियो शूट कर रहा था। बाल कल्याण समिति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है, इस अपराध के पीछे पारिवारिक विवाद मकसद हो सकता है। माता-पिता को हिरासत में लिया गया है।

 

Follow Up : Horrible Viral Video of Nagri #Kathua

Mother detained by Police who brutally thrashed her 5 years old daughter.

Posted by JK MEDIA on Saturday, 16 November 2019

अपनी बेटी की पिटाई कर रही एक महिला का वीडियो इस झूठे दावे के साथ साझा किया गया कि इसे पाकिस्तान में शूट किया गया था। हालांकि, वह वीडियो जम्मू-कश्मीर के कठुआ का है और पुलिस ने आरोपी माता-पिता को हिरासत में लिया है।

The post बेटी को बेरहमी से पीट रही माँ का वीडियो जम्मू-कश्मीर के कठुआ से है appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading