नई दिल्ली: लाइमलाइट में रहने वाली कसौटी जिंदगी की -2 की कोमोलिका के नाम से मशहूर हिना खान अक्सर चर्चाओं में रहते हैं,सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहने वाली हिना खान अब अपने एक नये लुक में नज़र दिखाई दी हैं जिसका कोई भी अंदाजा नही लगा रहा था। खान ट्रेडिशनल लुक सामने आया है। इसमें हिना काले रंग का बुर्का पहने मुंह ढके नजर आ रही हैं।
दरअसल हिना खान फिलहाल अपने होमटाउन कश्मीर में हैं। ऐसे में जुमा के दिन हिना टाइम निकालकर अपने फ्रेंड्स के साथ मजार पहुंचीं। हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटोज और वीडियो शेयर किए है। जिसमें वो फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं।
खास बात तो ये है कि हिना मजार तक नंगे पर पैर चलकर गईं। हिना खान के फैन्स को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। फैन्स उनकी सादगी को लगातार पसंद कर रहे हैं। साथ ही उनके इस लुक को देखकर माशाअल्लाह, अल्लाह का नूर बरस रहा है… जैसे कमेंट्स कर रहे हैं।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब हिना खान ने बुर्का पहना है। इससे पहले भी वो रमजान में बुर्का पहनकर ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थीं। तब भी फैन्स को हिना का लुक खूब पसंद आया था।
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कुछ टाइम पहले ही फेमस इवेंट कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। इसे लेकर वो खूब चर्चा में रही थीं। हिना ने फेस्टिवल में अपनी पहली फिल्म लाइन्स का पोस्टर लॉन्च किया था और स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। लाइन्स के बाद हिना खान ने यूरोप में अपनी दूसरी फिल्म विश लिस्ट की भी शूटिंग की थी।
अब हिना इंडिया लौट आई हैं कहा जा रहा था कि वो टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में वापसी कर रही हैं। हिना की कसौटी के सेट्स की कुछ वीडियो वायरल हुए थे। हालांकि हिना ने बाद में साफ कर दिया कि अभी वो सीरियल में वापसी नहीं कर रही हैं। इन दिनों फिल्मों के अलावा हिना म्यूजिक वीडियो ‘रांझणा’ में भी काम कर रही हैं। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के गाने ‘रांझणा’ में हिना बिग बॉस फेम प्रियांक शर्मा के साथ नजर आएंगी