बुर्का पहनकर दिक्षांत समारोह में पहुची टॉपर तो कॉलेज ने नहीं दी डिग्री !

बुर्का पहनकर दिक्षांत समारोह में पहुची टॉपर तो कॉलेज ने नहीं दी डिग्री !

झारखंड के एक कॉलेज का मामला सामने आया है जिसमें एक छात्रा को बुर्का पहनने के कारण डिग्री नहीं दी गई.

खबर के मुताबिक रांची के मारवाड़ी कॉलेज के दिक्षांत समारोह में डिग्री लेने आई कॉलजे की ओवर ऑल बेस्ट ग्रेजुएट निशत फातिमा को समारोह में डिग्री नहीं दी गई।

निशत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुर्का पहन कर आयी थी। समारोह में गोल्ड मेडल के लिए उसका नाम पुकारा गया। उसे सबसे पहले मेडल  लेना था। नाम बुलाने के साथ ही मंच से ही इसकी घोषणा कर दी गयी कि वह कॉलेज द्वारा तय ड्रेस कोड में नहीं है, इस कारण उसे समारोह में डिग्री नहीं दी जायेगी। इसके बाद वह मंच पर नहीं चढ़ी।

निशत फातिमा ने सत्र 2011-2014 में रांची के मारवाड़ी कॉलेज से स्नातक किया था। स्नातक में बीएससी गणित ऑनर्स में उसे 93 फीसदी अंक मिले थे। कॉलेज में सत्र 2011-14 में स्नातक में सभी विषयों में उसने सबसे अधिक अंक हासिल किये थे।

वहीं इस घटना से निराश निशत के पिता ने कहा कि वह पाकुड़ से आये हैं। कॉलेज के दौरान भी वह बुर्का पहन कर क्लास करती थी। उसे बुर्का हटाकर कार्यक्रम मे भाग लेना स्वीकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर कार्यक्रम में उसे डिग्री नहीं दी जायेगी, तो वह बाद में कॉलेज से डिग्री और मेडल प्राप्त कर लेंगे। टॉपरों को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने डिग्री प्रदान की।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں