
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पहली बार अपने रिजर्व से सोना बेचने संबंधी खबर को लेकर सोमवार को भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि इस सरकार ने केंद्रीय बैंक को बहुत कमजोर हालत में पहुंचा दिया है।
कल पूरे भारत में सम्पन्नता और धन-धान्य का त्योहार मनाया गया। लेकिन इस बार सबको ये लग रहा है कि दिवाली कुछ फीकी बीती।
भाजपा सरकार ने पूरे देश की संपन्नता को बट्टा लगा दिया है। रिजर्व बैंक को बेहद कमजोर हालत में ला दिया है।https://t.co/3Cx0dvvhyE
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 28, 2019
प्रभा साक्षी पर छपी खबर के अनुसार, प्रियंका ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कल पूरे भारत में सम्पन्नता और धन-धान्य का त्योहार मनाया गया। लेकिन इस बार सबको लग रहा है कि दिवाली कुछ फीकी बीती।
भाजपा सरकार ने पूरे देश की संपन्नता को बट्टा लगा दिया है। रिजर्व बैंक को बेहद कमजोर हालत में ला दिया है।’’ प्रियंका ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक रिजर्व बैंक ने लगभग तीन दशक में पहली बार अपने रिजर्व से सोना बेचा है।
वह जालान समिति की सिफारिशें स्वीकार करने के बाद इस साल अगस्त से सोने के व्यापार में सक्रिय हो गया है। समिति की सिफारिशों के मुताबिक आरबीआई तय सीमा से ऊपर का लाभ सरकार के साथ शेयर कर सकता है। आरबीआई ने कुल 1.15 अरब डॉलर का सोना बेचा है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source