नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौला की बेटी साक्षी मिश्रा ने मीडिया में जितना अपने परिवार को रुसवा करना था कर दिया,अब साक्षी का नया रूप सामने आया है मीडिया द्वारा अपने माता पिता से अपील कर रही है।
अपने पिता से जान का खतरा बताने वाली साक्षी मिश्रा ने अपने पिता से कहा कि मुझे माफ कर दो मुझसे गलती हो गई. मां की सेहत के बारे में जानकर साक्षी ने हाथ जोड़ कर निवेदव किया कि प्लीज मां दवाई खा लो और जल्दी ठीक हो जाओ. साक्षी की खबर मीडिया में आने के बाद उनके पिता ने कहा था कि साक्षी की मां सदमे में हैं और वो दवाई नहीं खा रही।

स्टूडियो में लाइव आई साक्षी अपनी माता-पिता के सवाल पर फूट-फूट कर रोती रहीं. हालांकि साक्षी ने इससे पहले जो वीडियो जारी किया था उसमें वो अपने घरवालों से बेहद खफा नजर आ रहीं थी. दरअसल जब से ये खबर मीडिया में आई हर किसी के जुबान पर सिर्फ साक्षी का ही नाम था कोई उसे सपोर्ट कर रहा था तो कोई ट्रोल।
समाज के एक वर्ग का मानना है कि साक्षी को मीडिया के पास नहीं जाना चाहिए था. साक्षी ने भी कहा कि उसे रिश्तेदारों के मैसेज आ रहे है कि तुम्हारे जैसी बेटी किसी की नहीं होने चाहिए. साक्षी ने माना की एसे मैसेज की वजह से वो परेशान है. साथ ही साक्षी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
बता दें कि साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार से 4 जुलाई को प्रयागराज के राम जानकी मंदिर में लव मैरिज की है. वहीं प्रयागराज के राम जानकी मंदिर के महंथ ने मीडिया से कहा कि हमारे यहां कोई शादी होती ही नहीं है, पता नहीं ये लोग कैसे और कहा से कह रहे हैं. इस पर साक्षी मिश्रा ने कहा कि हां ये पंडित उस वक्त मंदिर में नहीं थे, लेकिन हमने तो इनके मंदिर में ही शादी की है. इस पर अतिजेश ने कहा कि पंडित जी किसी दबाव में मत आइए।