बीजेपी में शामिल होंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता!

बीजेपी में शामिल होंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता!

महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले एक और बड़ा नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहा है। खबर है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण राणे 1 सितंबर को बीजेपी में शामिल होंगे।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, राणे ने गुरुवार को खुद इस बात की घोषणा की। बता दें कि कांग्रेस छोड़ने के बाद राणे को बीजेपी के समर्थन से राज्यसभा में चुना गया। बाद में उन्होंने महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष पार्टी बनाई जो फिलहाल एनडीए का हिस्सा है।

राणे ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं सोलापुर में एक सितंबर को बीजेपी में शामिल हो जाऊंगा। बता दें कि सोलापुर में ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक रैली संबोधित करेंगे।

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, एनसीपी विधायक राणा जगजीतसिंह पाटिल और सातारा सांसद उदयनराजे भोसले भी जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading