बीजेपी नेता का विवादित बयान- ‘मुस्लिम बहुल इलाकों को बताया..?’

बीजेपी नेता का विवादित बयान- ‘मुस्लिम बहुल इलाकों को बताया..?’

उत्तराखंड से बीजेपी विधायक सुरेश राठौर ने आपत्तिजनक बयान दिया है। उत्तराखंड के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेश मुस्लिम बहुल इलाके की तुलना पाकिस्तान से करते हुए उन इलाकों को टोटल पाकिस्तान करार दिया है।

बीजेपी विधायक सुरेश का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में सुरेश राठौर अपने क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के काम की प्रशंसा कर रहे थे।

बीजेपी विधायक सुरेश सड़क शिलान्यास के कार्यक्रम में पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि, ‘यह सड़क 67 किमी लंबी है, हमारे विधानसभा क्षेत्र का दायरा भी 67 किमी है। इसमें 52 प्रतिशत हिस्सा तो मुस्लिम बहुल्य इलाके में आता है जो टोटल पाकिस्तान है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने बचे हुए।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, बीजेपी विधायक सुरेश ने कहा कि, ‘हमारी राजनीति केवल 48 प्रतिशत वोटों पर आधारित है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि सड़क निर्माण प्रभावशाली ढंग से हो और यहां किसी भी शिकायत या गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।’

आपको बता दें कि ज्वालापुर क्षेत्र मुस्लिम बहुल इलाका है और यह हरिद्वार जिले में आता है। यह सीट 2012 से भाजपा के कब्जे में है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں