‘बीजेपी अगर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने की बात करती है तो, अख्लाक और तबरेज की पत्नी को न्याय दिलाएं’

‘बीजेपी अगर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने की बात करती है तो, अख्लाक और तबरेज की पत्नी को न्याय दिलाएं’

नई दिल्ली : मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों को लेकर संजय सिंह ने शानदार बयान दिया है. राज्यसभा में मुस्लिम महिला (विवाह संरक्षण अधिकार) बिल पास तो हो गया। इस बिल पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। सिंह का कहना था कि बिना तलाक दिए पत्नियों को छोड़ने वालों के खिलाफ भी कानून बनाना चाहिए।

संजय सिंह राज्यसभा में बोले कि बीजेपी मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलवाने की बात करती है। ये वही पार्टी है जिसने 1952 से लेकर आज तक किसी चुनाव में मुस्लिम महिला को टिकट नहीं दिया। अगर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने की बात करते हैं तो अख्लाक की पत्नी को न्याय दिलाएं, पहलू खान की मां को न्याय दिलाएं, तबरेज की पत्नी को न्याय दिलाएं।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=144280056946075&id=106331467407601&sfnsn=scwspwa&d=w&s=100012051402019&w=y&funlid=1sIcH1NE9QlkJGPx

सिंह ने कहा कि मॉबलिंचिंग करने वाले कातिलों को सरकार के मंत्री माला पहनाकर सम्मानित करते हैं। फिर कैसे मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाएंगे। उन्नाव में एक रेप पीड़िता की जान लेने की कोशिश की गई। उसके पिता और परिजनों को मार दिया गया। वो तो हिंदू थी। उस रेप के आरोपी से मिलने बीजेपी के सांसद जेल में जाते हैं। इससे ज्यादा शर्मनाक कोई बात नहीं हो सकती।

आप सांसद ने सीधे आरोप लगाया कि बीजेपी मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाना नहीं चाहती। वो उन महिलाओं को न्याय दिलाना चाहती है जो गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाती हैं। जो महिलाएं देश के शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही कहने का काम करती हैं। अंत में सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने तीन तलाक के बगैर ही अपनी पत्नियों को छोड़ रखा है उनके खिलाफ कानून लेकर आइए।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading