बिहार में पशु चोरी के शक में शख्स की पीट-पीटकर हत्या!

बिहार में पशु चोरी के शक में शख्स की पीट-पीटकर हत्या!

नीतीश कुमार के बिहार में एक बार फिर मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। पशु चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर भीड़ ने हत्या कर दी है

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, बिहार के मोकामा थाना क्षेत्र के मोर गांव में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। यहां मवेशी चोरी के आरोप में बरहपुर गांव के निवासी मतलू बिंद की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घटना के बाद मोकामा थाने की पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है पुलिस ने शव को ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेज दिया है तथा पूरे मामले पर मोकामा थाने की पुलिस गंभीरता से जांच में जुट गई है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں