
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हो रहा सेमीफाइनल मुकाबला भारी बारिश की वजह से सस्पेंड कर दिया गया है. अब ये मुकाबला कल 46.1 ओवर के बाद से ही शुरू होगा. न्यूज़ीलैंड ने आज हुए खेल के दौरान 46.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 211 रन बना लिए हैं.
With the rain unrelenting, play has been called off for the day. New Zealand will resume their innings tomorrow at 10.30am on 211/5 with 3.5 overs to bat.
Here's hoping for better weather tomorrow
#INDvNZ | #CWC19 pic.twitter.com/p9KdXPdd0g
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 9, 2019
भारतीय समय के मुताबिक इस मैच को कल दोपहर तीन बजे शुरू किया जाएगा. मुकाबले में न्यूज़ीलैंड को अभी 23 गेंद और खेलनी है. उसके बाद टीम इंडिया को पूरे 50 ओवर खेलने को मिलेंगे, लेकिन ये चीज़ें तब होंगी जब कल मौसम सही रहेगा. मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक कल मैनचेस्टर में और भी घने बादल छाए रहेंगे और बारिश भी आज से ज्यादा हो सकती है. ऐसे में कल मैच कितने ओवर का होगा ये देखना दिलचस्प होगा. तब तक के लिए आप बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ. धन्यवाद.
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source
