बाबरी विध्वंस: सुनवाई करने वाले न्यायाधीश ने आखिर क्यों मांगी सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा ?

बाबरी विध्वंस: सुनवाई करने वाले न्यायाधीश ने आखिर क्यों मांगी सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा ?

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की सुनवाई कर रहे एक ट्रायल कोर्ट के न्यायाधीश ने सुप्रीम कोर्ट से पुलिस सुरक्षा प्रदान कराने का अनुरोध किया है. न्यायाधीश उस मामले की सुनवाई कर रहे हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नाम शामिल हैं. विशेष न्यायाधीश ने 27 जुलाई को अदालत को एक पत्र लिखा था, जिसमें पुलिस सुरक्षा सहित पांच मांग की गई है.

न्यायाधीश आरएफ नरीमन और सूर्यकांत ने इस मांग को उचित मानते हुए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार से दो सप्ताह के भीतर इस पर जवाब दाखिल करने को कहा है. शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को विशेष न्यायाधीश के कार्यकाल के विस्तार पर दो सप्ताह के भीतर आदेश देने को भी कहा.

ट्रायल कोर्ट के न्यायाधीश को 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होना है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई में फैसला किया कि मुकदमे की सुनवाई पूरी करने तक इनका कार्यकाल बढ़ा दिया जाए. राज्य सरकार को अभी इसी संबंध में आदेश पारित करना है. शीर्ष अदालत ने ट्रायल कोर्ट को मामले में नौ महीने के अंदर फैसला सुनाने का भी आदेश दिया. शीर्ष अदालत ने 2017 में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आडवाणी, जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती और अन्य के खिलाफ साजिश के आरोप को दोबारा उठाया था. सुप्रीम कोर्ट ने 19 अप्रैल, 2017 को ट्रायल कोर्ट को आदेश दिया था कि वह इस मामले की सुनवाई रोजाना करे और दो साल के अंदर सुनवाई समाप्त कर दें.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading