बाबरी मस्जिद में अदा की गई ‘आखरी नमाज़’ की तस्वीर? नहीं, यह दिल्ली की फिरोज़शाह मस्जिद है

एक ध्वस्त जगह पर नमाज़ अदा करने की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। अपने ट्वीटर परिचय में खुद को पाकिस्तान के पेशावर से बताने वाली एक उपयोगकर्ता शरीन ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए दावा किया है कि, यह तस्वीर अयोध्या की ध्वस्त बाबरी मस्जिद को हिन्दुओं को सौंपने के पहले वहाँ पर अदा की गई आखरी नमाज़ की है। संदेश है, “بابری مسجد میں آخری نماز ادا کر دی گئی۔۔ اس کے بعد مسجد ہندووں کے سپرد کردی جائے گی۔۔,”

कुछ अन्य उपयोगकर्ता इस समान तस्वीर को इसी दावे से ट्विटर और फेसबुक पर शेयर कर रहे हैं।

दिल्ली की फ़िरोज़शाह कोटला की पुरानी तस्वीर

गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से, हमने पाया कि यह तस्वीर 2008 की है। यह तस्वीर 9 दिसंबर, 2008 को नई दिल्ली में फ़िरोज़शाह कोटला मस्जिद में खींची गई थी। इस तस्वीर को गुरिंदर ओसन ने खिंचा था। Associated Press पर मौजूद इस तस्वीर के साथ साझा कैप्शन के मुताबिक, “मुस्लिमों ने इस जगह पर ईद अल-अधा की नमाज़ ऐडा की।” (अनुवाद)

नई दिल्ली के फ़िरोज़शाह मस्जिद में नमाज़ अदा करने की एक ग्यारह साल पुरानी तस्वीर को इस झूठे दावे से साझा किया गया कि यह हिन्दुओं को सौंपने से पहले अयोध्या की बाबरी मस्जिद में मुस्लिमों द्वारा आखिरी नमाज़ अदा करने की तस्वीर है।

The post बाबरी मस्जिद में अदा की गई ‘आखरी नमाज़’ की तस्वीर? नहीं, यह दिल्ली की फिरोज़शाह मस्जिद है appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading