बाबरी मस्जिद पर पोस्ट करने वाले अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के दो छात्रों पर केस दर्ज!

बाबरी मस्जिद पर पोस्ट करने वाले अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के दो छात्रों पर केस दर्ज!

बाबरी मस्जिद विध्वंस से संबंधित एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी की तस्वीर के साथ शेयर करने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दो छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, तल्हा मन्नान और शरजील उस्मानी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रभारी प्रतीक चौहान द्वारा दायर एक शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

अनिल समानिया, सर्कल ऑफिसर सिविल लाइंस ने कहा कि मन्नान और उस्मानी पर आईपीसी की धारा 153 ए (धर्म, जाति आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और आईटी एक्ट के धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक फोरम में आपत्तिजनक सामग्री का प्रकाशन या प्रसारण) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। इस बीच, एएमयू प्रॉक्टर अफीफुल्ला खान ने कहा कि मन्नान एमए एजुकेशन का छात्र है, जबकि उस्मानी यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading