बांग्ला अभिनेत्री ने छोड़ी BJP, बोलीं- मैं ऐसी पार्टी में नहीं रह सकती जहां कपिल-अनुराग जैसे नेता हों

दिल्ली में हुई हिंसा से नाराज बांग्ला फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री सुभद्रा मुखर्जी ने बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। सुभद्रा मुखर्जी ने साल 2013 में बीजेपी ज्वाइन की थी।

सुभद्रा ने अपना इस्तीफा बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष को इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि उम्मीद है कि वह एक बार अपने फैसले पर फिर से विचार करेंगी।

दिल्ली हिंसा : दंगाइयों ने BJP नेता अख़्तर रज़ा का भी घर फूंका, बोले- पार्टी ने नहीं की कोई मदद

वहीं दूसरी ओर मीडिया से बात करते हुए सुभद्रा मुखर्जी ने कहा, मैंने बहुत ही उम्मीदों के साथ पार्टी ज्वाइन की थी। लेकिन हाल ही में हुई दिल्ली में हुई हिंसा, माहौल में हिंसा और घृणा देख मैं बहुत ही दुखी हूं’।

उन्होंने आगे कहा, ”धर्म के नाम पर भाई एक दूसरे का गला क्यों काट रहे हैं? मैं 40 लोगों की मौत के बाद बहुत ही ज्यादा व्याकुल थी। इसलिए ही मैंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया।” कपिल मिश्रा और अनुराग ठाकुर को निशाने पर लेते हुए सुभद्रा ने कहा की मैं ऐसी पार्टी में नहीं रह सकती जहां अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा जैसे नेता हों।

शाह जी, दिल्ली की तरह बंगाल में भी BJP का सफाया होगा, आप सिर्फ विनाश लाते हैं, विकास नहीं : महुआ

आपको बता दें कि सुभद्रा मुखर्जी ने बंगाली फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने यह भी साफ किया है कि वह नागरिकता कानून के खिलाफ नही हैं अगर यह धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता है।

The post बांग्ला अभिनेत्री ने छोड़ी BJP, बोलीं- मैं ऐसी पार्टी में नहीं रह सकती जहां कपिल-अनुराग जैसे नेता हों appeared first on Bolta Hindustan.

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading