बड़ी खबर LIVE: सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार शाहीन बाग पहुंचे, प्रदर्शनकारियों से करेंगे बात


सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार शाहीन बाग पहुंचे, प्रदर्शनकारियों से करेंगे बात

सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार शाहीन बाग पहुंच गए हैं। शाहीन बाग में वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अच्छी बातचीत रहेगी। हम सब नागरिक हैं एक दूसरे की बात सुनना जरूरी है और सुप्रीम कोर्ट भी यही चाहता है।

वहीं, वार्ताकार संजय हेगड़े ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार हम प्रदर्शनकारियों से मिलने आए हैं। उनसे बात करेंगे। हम चाहते हैं कि मीडिया निजता का अधिकार बनाए रखे।


शाहीन बाग में वार्ताकार पहुंचने से उनकी मांगें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचेगी: राशिद अल्वी

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने बातचीत करने के लिए वकीलों को भेजा है इससे कम से कम शाहीन बाग के लोगों की मांग सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचेगी। लेकिन समस्या का समाधान तो सरकार को ही करना होगा, सुप्रीम कोर्ट को सरकार को निर्देश देने चाहिए।”

अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में मांस बेचने पर लगी पाबंदी को हटाया गया

अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में मांस बेचने पर पाबंदी को हटा लिया गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के चलते प्रशासन ने यह आदेश 14 फरवरी को जारी किया था। अब प्रशासन ने आदेश वापस ले लिया है।


बिहार: मुजफ्फरपुर में एक निजी बैंक में 8 लाख रुपये की लूट

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी बैंक में 8 अज्ञात लोगों ने 8 लाख रुपये लूट लिए। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियो की तलाश कर रह है।


बिहार: गया के बांके बाजार इलाके में नक्सलियों ने स्कूल की इमारत का एक हिस्सा उड़ाया

बिहार के गया के बांके बाजार इलाके में नक्सलियों ने स्कूल की इमारत का एक हिस्सा उड़ा दिया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का हुआ तलाक

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और आम आदमी पार्टी नेता नवीन जयहिन्द के बीच तलाक हो गया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, “कई बार अच्छे लोग एक साथ नहीं रहे पाते, बहुत मिस करूंगी।”


अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में मांस बेचने पर लगाई गई पाबंदी

अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में मांस बेचने पर पाबंदी लगा दी गई है। प्रशासन ने यह आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से मांस बेजचने पर पाबंदी लगाई गई है।

चेन्नई: CAA, NPR, NRC के खिलाफ मार्च, लोगों ने राष्ट्रगान भी गाया

चेन्नई में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में लोगों ने वलजा रोड से सचिवालय की ओर मार्च निकाला। इस दौरान उन लोगों ने राष्ट्रगान भी गाया।


अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर दिल्ली में बहुस्तरीय सुरक्षा होगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने कहा कि भारत में बहुस्तरीय सुरक्षा होगी। सुरक्षा व्यवस्था में एजेंसियां भी पुलिस की मदद करेंगी।


केंद्र सरकार के दबाव में पूर्व टीएमसी सांसद तापस पाल की मौत हुई: सीएम ममता बनर्जी

पूर्व टीएमसी सांसद तापस पाल की मौत पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “केंद्र सरकार के दबाव ने कई लोगों की जान ले ली। इनके दबाव के कारण तीन लोगों की मौत हो गई-सुल्तान अहमद (पूर्व टीएमसी सांसद), टीएमसी सांसद प्रसून बनर्जी की पत्नी का निधन और अब तापस पाल।”


ट्रंप के दौरे के मद्देनजर अहमदाबाद में झुग्गियों के सामने बनाई गई दीवार के सामने भूख हड़ताल शुरू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को देखते हुए अहमदाबाद में जिन झुग्गियों के सामने दीवार बनाई गई थी, वहां अब भूख हड़ताल शुरू हो गई है। केरल की सामाजिक कार्यकर्ता अश्वती ज्वाला ने शरणीव्यास स्लम के सामने बनी दीवार से पास भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

अश्वती ज्वाला ने कहा कि मैंने समाचार पत्र में झुग्गियों को छुपाने के लिए गुजरात सरकार की तरफ से बनाई जा रही 600 मीटर की दीवार के बारे में पढ़ा था। उन्होंने कहा कि मुझे यह खबर पढ़ कर झटका लगा। इसके बाद मैंने झुग्गिवासियों के समर्थन में हड़ताल करने का फैसला लिया।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने CAA को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया, भारत में मुसलमानों को लेकर जताई चिंता

पाकिस्तान के दौरे पर आए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटरेस ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संसद में पास किए गए नागरिकता संशोधन कानून की वजह से 20 लाख लोगों के देश विहीन होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर मुस्लिम हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि मुझे इसे लेकर चिंता है। पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कश्मीर को लेकर भी बयान दिया था।

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल 2.30 बजे गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

दिल्ली में सरकार बनाने के बाद आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोपहर 2.30 बजे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।


उत्तीसगढ़: सुकमा के चिंतागुफा में हुई मुठभेड़ में महिला नक्सली मारी गई


बजट में योगी सरकार ने किसानों की अनदेखी की: प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश के बजट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वटी कर कहा, “ उत्तर प्रदेश सरकार का बजट आया है। बजट से किसानों की आवारा पशुओं की समस्या का हल उसमें से गायब है। गन्ने का बाकी भुगतान गायब है। किसानों का फसल बर्बादी का मुआवजा गायब है। किसानों की फसल के दाम की बात गायब है।”


छत्रपति शिवाजी की जयंती पर राहुल गांधी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “अदम्य साहस और पराक्रम के प्रतीक, छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”


2016 JNU द्रेशद्रोह मामले में अब 3 अप्रैल को होगी सुनवाई

2016 जेएनयू द्रेशद्रोह मामले में अब 3 अप्रैल को सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई करते हुए आज कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि वह इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट पेश करे। साथ ही कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा कि वह एक बार फिर दिल्ली सरकार से कहे कि वह इस मामले को मंजूरी दे ताकि केस को आगे बढ़ाया जा सके।


चेन्नई: CAA, NPR, NRC के खिलाफ बड़ी संख्या में सचिवाल की ओर मार्च करते लोग

तमिलनाडु विधानसभा का सत्र चल रहा है। इस बीच चेन्नई में बड़ी संख्या में लोग सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ सचिवाल की ओर मार्च कर रहे हैं।


चीन से भारत लौटे 6 और लोगों को ITBP कैंप से जांच के बाद मिली छुट्टी


चेन्नई में CAA, NPR, NRC के खिलाफ प्रदर्शन, लोग सचिवालय की ओर कर रहे हैं मार्च

नागरिकता संशोधन अधिनियम, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में चेन्नई में लोग वालजाह रोड से राज्य सचिवालय की ओर मार्च कर रहे हैं। विधानसभा सत्र को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।


कमल किशोर NDMC के सदस्य के रूप में नियुक्त

सरकार ने 5 साल के नए कार्यकाल के लिए कमल किशोर को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।


हरियाणा: कुरुक्षेत्र में कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस लीक होने से दर्जनों लोग बेहोश, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शाहबाद-नलवी रोड पर जलेबी पुल के पास हरगोविंद कोल्ड स्टोर से मंगलवार देर रात अचानक अमोनिया गैस लीक होने से पास के गांव में रहने वाले दर्जनों लोग बेहोश हो गए। कई लोगों ने सांस लेने में दिक्कत, उल्टी और चक्कर की शिकायत की। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, करीब 80 लोगों को सीएचसी लाया गया।

बेंगलुरू: पुलिस ने कोरामंगला इलाके में एक स्पा में छापा मारकर 6 लड़कियों को आजाद करवाया

बेंगलुरू सिटी क्राइम ब्रांच ने कोरामंगला इलाके में एक स्पा में छापा मारकर 6 लड़कियों को आजाद करवाया है। स्पा का मालिक फरार है। स्पा के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है।


दिल्ली में अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक आज

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक आज दिल्ली में होगी। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा प्रधान गृह सचिव अवनीश कुमार अवस्थी भी बैठक में शामिल होंगे।


असम की जाबेदा 15 दस्तावेज पेश करके भी नहीं साबित कर पाई नागरिकता, कहा- कानूनी लड़ाई में सब खो बैठी

देश भर में एनआरसी की चर्चा हो रही है। असम एनआरसी को नजीर बताकर लोग एनआरसी का पूरे देश भर में जोरदार विरोध कर रहे हैं। असम में एक ऐसा मामला सामने आया जिसके बारे में सुनकर हर कोई दंग है। महिला ने अपनी और अपने पति की नागरिकता साबित करने लिए 15 तरह के दस्तावेज पेश किए, लेकिन वो फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल में हार गईं और नागरिकता साबित नहीं कर पाई। महिला ने जब इस मामले को हाइ कोर्ट में चुनौती दी तो वहां भी हार गई। महिला का कहना है कि उसका सारा पैसा केस लड़ने में खर्च हो चुका है। महिला ने बताया कि उसका पति बीमार हैं, बेटी पांचवीं क्लास में पढ़ती है।

शाहीनब बाग के प्रदर्शनकारियों से आज मिलेंगे सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार

दिल्ली के शाहीन बाग में जिस सड़क पर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है, उस रास्ते को खुलवाने के मकसद से सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त वार्ताकार वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े, साधना रामचंद्रन और वजाहत हबीवुल्लाह आज शाहीन बाग पहुंचेगे। इस दौरान वे प्रदर्शनकारियों से बातचीत करेंगे।

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर जिले के चौरा इलाके में जंगलों में लगी भीषण आग

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चौरा इलाके में जंगलों में भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।


फिलहाल भारत से ट्रेड डील नहीं कर सकते और आगे इस पर विचार करेंगे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर आने वाले हैं। भारत दौरे पर आने से पहले वाशिंगटन में ट्रंप ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी को वास्तव में बहुत पसंद करते हैं, लेकिन फिलहाल ट्रेड डील नहीं कर सकते और आगे इस पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अभी इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कह सकते कि ऐसी कोई बड़ी ट्रेड डील अमेरिकी चुनाव से पहले हो पाएगी या नहीं, लेकिन आगे चलकर कोई छोटा व्यापारिक समझौता हो सकता है।


चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2000 हुई

चीन सरकार के मुताबिक, चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गई।

दिल्ली हाई कोर्ट में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सुनवाई आज

दिल्ली हाई कोर्ट में आज समान नागरिक संहिता की मांग वाली याचिका पर सुनवाई होगी। इस मामले पर केंद्र की जवाब मांगी गई है।


जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकी, हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। आतंकियों के कब्जे से सुरक्षा बलों ने हथियार बरामद किए हैं। मारे गए आतंकियों की पहचान कर ली गई है। आतंकवादियों की पहचान जंजीर रफीक वानी, राजा उमर मकबूल भट और उजैर अमीन भट के रूप में की गई है। सभी 3 आतंकी आतंकवादी संगठन ‘अंसार गजवा-उल-हिंद’ के हैं।


اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading