जम्मू-कश्मीर: पूंछ में पाकिस्तान की तरफ से जबरदस्त गोलीबारी, कई मकाने छतिग्रस्त
At least 7 residential buildings damaged in heavy Pakistani shelling along LoC in J&K's Poonch district: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) February 21, 2020
एफएटीएफ ने पाक को दी चेतावनी, कहा- चार महीने में नहीं सुधरा तो होगा ब्लैकलिस्ट
एफएटीएफ ने पाक को चेतावनी देते हुए चार महीने में सुधरने का मौका दिया है। एफएटीएफ ने कहा है कि अगर पाक जून 2020 तक नहीं सुधरा पाक तो उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। पाकिस्तान को पिछले साल अक्टूबर में आतंक को पनाह देने और फंड मुहैया कराने के कारण ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था। पाकिस्तान पर आरोप था कि वह लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को फंड देता है।
FATF: FATF strongly urges Pakistan to swiftly complete its full action plan by June 2020. Otherwise, significant & sustainable progress especially in prosecuting and penalising TF not be made by the next Plenary. 2/3 https://t.co/rAhu1EjUww
— ANI (@ANI) February 21, 2020
लाल कृष्ण आडवाणी से मिले महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे
दिल्ली: महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। pic.twitter.com/eHpALnM9qs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2020
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले सीएम उद्धव ठाकरे, आदित्य भी थे साथ
Delhi: Chief Minister of Maharashtra, Uddhav Thackeray and Minister in Maharashtra Government, Aaditya Thackeray met Congress Interim President Sonia Gandhi at her residence at 10, Janpath, today. pic.twitter.com/Xuo1MUUVw9
— ANI (@ANI) February 21, 2020
CAA, NRC और NPR पर शिवसेना से बैठकर करें बात: बालासाहेब थोरात
CAA, NRC और NPR पर शिवसेना और कांग्रेस की अलग-अलग राय पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात: थोड़े मतभेद हो सकते हैं परन्तु हम साथ में बैठकर बातचीत करेंगे और एक राय करेंगे। pic.twitter.com/yCfDzKnhak
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2020
शाहीन बाग का रास्ता खोलकर दोबारा बंद करने पर वार्ताकार नाराज, कहा- सुप्रीम कोर्ट को बताएंगे
वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने रास्ता खोलकर दोबारा बंद करने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि हम इस बात को तुरंत सुप्रीम कोर्ट को बताएंगे।
अभी हम सोचेंगे कि दोबारा कब आएंगे, आएंगे जरूर: वार्ताकार साधना रामचंद्रन
शाहीनबाग में प्रदर्शनकारियों से बातचीत के बाद वार्ताकार साधना रामचंद्रन: अभी हम सोचेंगे कि दोबारा कब आएंगे, आएंगे जरूर। अभी हम चर्चा करेंगे, सोचेंगे, आएंगे। pic.twitter.com/q2aFOPAg37
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2020
तीसरे दिन शाहीन बाग पहुंचे वार्ताकार, रास्ता खोलने पर अब तक नहीं बनी बात
शुक्रवार को तीसरे दिन शाहीनबाग पहुंचे संजय हेगड़े और वकील साधना रामचंद्रन ने मौजूद लोगों से कहा कि ‘आप लोगों ने सिर्फ एक रोड बंद की है, तो दूसरी रोड को किसने बंद किया है?’ साधना रामचंद्रन ने आगे कहा कि हमने आज नोएडा से दिल्ली आने वाले दूसरे रास्ते भी देखे। हमने ये जानने की कोशिश की कि क्या कोई और वैकल्पिक रास्ते भी हो सकते है? इस दौरान हमने देखा कि नोएडा से फरीदाबाद वाला रास्ता भी पुलिस ने बंद कर रखा है जबकि उसका शाहीन बाग से कोई लेना देना नहीं है। हमारे कहने पर पुलिस ने उस रास्ते को आज खोला भी लेकिन पता चला थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे दोबारा बंद कर दिया।
‘पाकिस्तान जिंदाबाद, का नारा लगाने वाली अमूल्य कार्यक्रम में नहीं थी आमंत्रित: आयोजक इमरान पाशा
बेंगलुरु,कल के कार्यक्रम के आयोजक इमरान पाशा जहां'पाकिस्तान जिंदाबाद'का नारा लगाया गया-हमने अमूल्य को कार्यक्रम में नहीं बुलाया था।अचानक मंच पर उसका नाम लिया गया और वहां जाकर उसने नारे लगा दिए।उसने CAA विरोधी प्रदर्शनों में पहले भी भाग लिया है लेकिन कभी देश विरोधी बयान नहीं दिए। pic.twitter.com/R0nI35am5A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2020
दिल्ली सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए ‘मोहल्ला मार्शल’ की तैनाती की
Delhi Government to deploy 'Mohalla Marshals' for women's security. pic.twitter.com/rOKzuraH4r
— ANI (@ANI) February 21, 2020
रिटायर्ड IAS अफसर अमरजीत सिन्हा और भास्कर खुल्बे को बनाया गया पीएम मोदी का सलाहकार
The Appointments Committee of the Cabinet (ACC) has approved the appointment of Amarjeet Sinha, IAS (Retd.) and Bhaskar Khulbe, IAS (Retd.) as Advisors to the Prime Minister.
— ANI (@ANI) February 21, 2020
दिल का रास्ता खोलिए, दिमाग का रास्ता खुल जाएगा: वार्ताकार संजय हेगड़
वार्ताकार संजय हेगड़े ने कहा कि दिल्ली दिलवालों की है। यहां हर समस्या बात से हल हो जाती है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि दिल का रास्ता खोलिए, दिमाग का रास्ता खुल जाएगा।
शाहीन बाग में गोली चलती है, ऐसे माहौल में दिल्ली पुलिस हमको सुरक्षा कैसे दे पाएगी: प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर एंबुलेंस आता है, तो उसको निकलने के लिए हम रास्ता दे देते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शाहीन बाग में गोली चलती है, तो ऐसे माहौल में दिल्ली पुलिस हमको सुरक्षा कैसे दे पाएगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि असम में एनआरसी लागू हुआ, तो जिन लोगों के पास कागजात नहीं थे, उनकी जमीन चली गई।
अपने नेता वारिस पठान से स्पष्टीकरण मांगेगी AIMIM
AIMIM will seek explanation from its leader #WarisPathan over his controversial remarks in Karnataka: Party leader
— Press Trust of India (@PTI_News) February 21, 2020
दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे
दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे। pic.twitter.com/zlbu8szFHa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2020
मैं अपने राज्य के नागरिकों का अधिकार नहीं छीनने दूंगा: उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे: NRC के बारे में संसद में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इसे पूरे भारत में लागू नहीं किया जाएगा। रही बात NPR और जनगणना की, जनगणना तो 10 साल में होता है, उसकी आवश्यकता है। मैनें अपने राज्य के नागरिकों को आश्वस्त किया है कि किसी के भी अधिकार छीनने नहीं दूंगा। https://t.co/vhmjL6itWo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2020
दिल्ली पुलिस हमको सुरक्षा देने का वादा करे, तो हम रास्ता खोल सकते हैं: प्रदर्शनकारी
साधना रामचंद्रन ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि आपके मुताबिक सड़क बंद करने के लिए दिल्ली पुलिस जिम्मेदार है। इसके बाद वार्ताकारों ने रास्ते को लेकर दिल्ली पुलिस से पूछा, तो एसएचओ ने कहा कि रास्ते को प्रदर्शनकारियों ने बंद कर रखा है। इस पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस हमको सुरक्षा देने का वादा करे, तो हम रास्ता खोल सकते हैं। इस पर दिल्ली पुलिस ने फौरन कह दिया कि हम प्रदर्शनकारियों को पूरी सुरक्षा देंगे। हालांकि प्रदर्शनकारी राजी नहीं हुए और कहा कि हमको दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं हैं। दिल्ली पुलिस लिखित में सुरक्षा देने का वादा करे।
हमने अपनी सुरक्षा के लिए बंद किया है रोड़ः प्रदर्शनकारी
सीनियर एडवोकेट साधना रामचंद्रन ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि आप लोगों ने सिर्फ एक रोड बंद की है, तो दूसरी रोड को किसने बंद किया है? इस पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम यहां पर धरने पर बैठे हैं और अपनी सुरक्षा के लिए रोड बंद किया है। इस पर सीनियर एडवोकेट संजय हेगड़े ने पूछा कि क्या आप लोगों ने ही दूसरी सड़क को बंद किया है, तो प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दूसरी रोड को पुलिस ने बंद किया है।
Delhi: Sanjay Hegde and Sadhana Ramachandran, mediators appointed by Supreme Court, at #ShaheenBagh to talk with the protesters. pic.twitter.com/1iedFqCS9O
— ANI (@ANI) February 21, 2020
इंडिया की जीत पर पूनम यादव की मां बोलीं- मैं बहुत खुश और गर्व महसूस कर रही हूं
Munni Devi, mother of Poonam Yadav who took 4 wickets in today's #AUSvIND T20 World Cup 2020: I am very happy and proud on India's victory today. The girls started off with a little bit of difficulty but managed the game well till the end. #Agra pic.twitter.com/xMNNL7JLhq
— ANI UP (@ANINewsUP) February 21, 2020
एनपीआर की वहज से कोई देश से निकाला नहीं जाएगा: उद्धव ठाकरे
प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे: प्रधानमंत्री जी से CAA, NRC, NPR सारी बाते हुई। मैंने अपनी भूमिका स्पष्ट की है। CAA को लेकर किसी को डरने की जरूरत नहीं है। ये किसी को देश से निकालने के लिए कानून नहीं है। CAA से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। pic.twitter.com/J5ddkHDxv9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2020
CAA, NRC, NPR पर हुई पीएम मोदी से बात, हम सीएए के साथ: उद्धव ठाकरे
Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray after meeting PM Narendra Modi in Delhi: We have discussed on Citizenship Amendment Act, National Register of Citizens and National Population Register.I have already cleared my stance on these issues. No one should be scared of CAA. pic.twitter.com/QD3eYVebsu
— ANI (@ANI) February 21, 2020
दिल्लीः बातचीत करने शाहीन बाग पहुंचे वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन
वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने शाहीन बाग पहुंच गए हैं। वार्ताकार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं। वार्ताकारों ने पुरुष प्रदर्शनकारियों को बाहर जाने को कहा है। फिलहाल वो महिला प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे हैं।
दिल्ली: पीएम मोदी ने ‘चादर’ सौंपी, अजमेर शरीफ दरगाह में की जाएगी पेश
Delhi: Prime Minister Narendra Modi today handed over a 'Chadar' that would be offered at the Ajmer Sharif Dargah. pic.twitter.com/wRl8U9wyl3
— ANI (@ANI) February 21, 2020
इकबाल मिर्ची मामला: DHFL के चेयरमैन कपिल वधावन को मिली जमानत
मुंबई की विशेष PMLA अदालत ने इकबाल मिर्ची मामले में दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (DHFL) के चेयरमैन कपिल वधावन को जमानत दे दी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2020
अहमदबाद: ट्रंप के दौरे की वजह से 24 फरवरी को यात्रियों को 3 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट
Ahmedabad Airport Dir Manoj Gangal: All flights to operate on schedule on Feb24. Passengers advised to arrive 3hrs ahead of scheduled departure. Passengers to carry hard copies of their flight itinerary based on which police authorities to facilitate their journey to the airport.
— ANI (@ANI) February 21, 2020
पंजाब सरकार ने सभी साइनबोर्ड को पंजाबी भाषा में लिखना अनिवार्य किया
पंजाब सरकार ने सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी संस्थानों के बोर्ड और निगमों को पंजाबी भाषा में सभी साइनबोर्ड लिखना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा राज्य में रोड मील के पत्थरों पर भी गुरुमुखी लिपि से ही लिखा जाएगा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2020
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने पीएम मोदी से मुलाकात की
Delhi: Chief Minister of Maharashtra, Uddhav Thackeray as well as Minister in Maharashtra Government, Aaditya Thackeray called on PM Narendra Modi, today. pic.twitter.com/tkbBewcEpO
— ANI (@ANI) February 21, 2020
दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन नहीं करेंगे डोनाल्ड ट्रंप
बीच गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के उपाध्यक्ष धनराज नथवानी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 24 फरवरी को मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन नहीं होगा।
Gujarat Cricket Association clarifies that 'Namaste Trump' event organised at newly-built Motera stadium in Ahmedabad is only for hosting US President #DonaldTrump & it will not mark the inauguration of the complex
— Press Trust of India (@PTI_News) February 21, 2020
गुजरात: डोनाल्ड ट्रम्प के दौरे से पहले अहमदाबाद में हवाई अड्डे के बाहर सुरक्षा मॉक-ड्रिल
Gujarat: Security mock-drill conducted outside the airport in Ahmedabad, ahead of US President Donald Trump's visit to the city on 24th February. pic.twitter.com/uNOVTcgN3G
— ANI (@ANI) February 21, 2020
असम, मेघालय और बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों में भूकंप के हल्के झटके
असम, मेघालय और बांग्लादेश की सीमा से सटे कुछ इलाकों में शुक्रवार को 2.9 से 3.3 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि 2.9 की तीव्रता का पहला झटका शुक्रवार सुबह 8.32 बजे दक्षिणी मेघालय स्थित चेरापूंजी और बांग्लादेश की सीमा से सटे कुछ इलाकों में महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि रिक्टर स्केल पर 3.3 की तीव्रता का दूसरा झटका मेघालय की राजधानी शिलांग और असम के डिमा हसाओ जिले में शुक्रवार दोपहर 2.05 बजे आया। कुछ सेंकेड के लिए आए इन भूकंप का केंद्र जमीनी सतह से 10 से 15 किलोमीटर की गहराई में था।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
केंद्रीय मंत्रियों एस जयशंकर, स्मृति ईरानी और हरसिमरत बादल के साथ बैठक कर रहे गृहमंत्री अमित शाह
Delhi: Union Home Minister Amit Shah (File pic) holding meeting with Union Ministers S Jaishankar, Smiriti Irani and Harsimrat Kaur Badal. pic.twitter.com/imx8Ap5rOd
— ANI (@ANI) February 21, 2020
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इससे एक हफ्ते पहले शाहपुर और किरनी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में शाहपुर सेक्टर में 60 वर्षीय नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। खबरों के अनुसार, दोपहर को शुरू हुई गोलीबारी दोनों ओर से जारी है। लंबी दूरी के मोटार्स से पाकिस्तानी सेना भारतीय चौकियों और नागरिक इलाकों को निशाना बना रही है। सूत्रों ने कहा है कि भारतीय सेना मजबूती के साथ जवाबी कार्रवाई कर रही है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
इजरायल में भी सामने आया कोरोना वायरस का मामला
इज़राइल में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि :AFP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
Delhi: Maharashtra Chief Minister & Shiv Sena leader Uddhav Thackeray arrives at the residence of Prime Minister Narendra Modi at 7, Lok Kalyan Marg. pic.twitter.com/15ur565WuN
— ANI (@ANI) February 21, 2020
महिला टी-20 विश्व कप, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी पटखनी, 17 रन से हराया
सिडनी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी-20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। भारत ने 17 रनों से हरा दिया है। इससे पहले भारत ने जीत के लिए 133 रनों का लक्ष्य दिया था।
Women's T20 World Cup: India beat Australia by 17 runs, in Sydney. #AUSWvINDW pic.twitter.com/hFX2BuW9J8
— ANI (@ANI) February 21, 2020
Poonam Yadav guides India to 17-run victory over Australia in Women's T20 WC opener
Read @ANI Story | https://t.co/tVAgF6JlEs pic.twitter.com/6QlvRlko38
— ANI Digital (@ani_digital) February 21, 2020
किरण बेदी की आदत है कि वह चुने गए मंत्रियों को परेशान करती हैं: पुडुचेरी के मंत्री एमके राव
पुडुचेरी के मंत्री एमके राव ने कहा, किरण बेदी की आदत है कि वह चुने गए मंत्रियों को परेशान करती हैं और जनहित के कामों में अड़ंगा लगाती हैं। इसलिए मैं जल्द ही उनके खिलाफ केस करने जा रहा हूं।
MK Rao,Puducherry Minister: Lt Governor Kiran Bedi has a habit of curtailing powers of elected ministers&creating hurdles for welfare projects here. She stopped various projects meant for Yanam. So,I consulted law experts & concluded that soon I am going to file case against her. pic.twitter.com/5rW0Ini65l
— ANI (@ANI) February 21, 2020
पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए उद्धव ठाकरे दिल्ली पहुंचे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। वह पीएम मोदी और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।
Maharashtra Chief Minister & Shiv Sena leader Uddhav Thackeray arrives at Delhi airport, to meet Prime Minister Narendra Modi and Congress Interim President Sonia Gandhi today. pic.twitter.com/Mp7JhsZP8u
— ANI (@ANI) February 21, 2020
तमिलनाडु पुलिस ने क्रेन ऑपरेटर को गिरफ्तार, कमल हासन की फिल्म शूट के दौरान हुआ था हादसा
तमिलनाडु पुलिस ने उस क्रेन ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी क्रेन से कमल हासन की फिल्म शूट के दौरान हादसा हो गया था।
Tamil Nadu: Police arrests the crane operator, in connection with the accident that occurred during the shooting of Kamal Haasan's film 'Indian 2' in Chennai
— ANI (@ANI) February 21, 2020
गुजरात के भुज के बाद सूरत में भी शर्मनाक घटना, फिटनेस टेस्ट के नाम पर उतरवाए महिलाओं के कपड़े
गुजरात के भुज के बाद सूरत में भी एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां सूरत नगर निगम (एसएमसी) ने कथित तौर पर राज्य द्वारा संचालित अस्पताल में महिला क्लर्क को अपने कपड़े उतारकर लंबे समय तक समूह में खड़े होने के लिए मजबूर किया गया। केवल इतना ही नहीं उनका गायनोकॉलिजिकल फिंगर टेस्ट किया गया और निजी सवाल पूछे गए। मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
National Commission for Women: The Commission has written to Anil Mukim, Chief Secretary (IAS), and Dr. Jayanti S. Ravi, Principle Secretary (IAS) to look into the matter thoroughly, and send the Commission the action-taken report details at the earliest. https://t.co/z7Zh5k5saN
— ANI (@ANI) February 21, 2020
आगरा: खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक के रास्तों में पड़े दीवारों को ट्रंप की तस्वीरों सजाया गया
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक के रास्तों पर दीवारों को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की तस्वीरों और उनके स्वागत में स्लोगन के साथ सजाया जा रहा है। बता दें कि 24 फरवरी को ट्रंप अपने परिवार के साथ आगरा आ रहे हैं।
Agra: Walls on the route from Kheria airport to the Taj Mahal are being painted with images of US President Donald Trump and slogans welcoming him, ahead of his visit on 24th February. pic.twitter.com/UsDFzgG3iq
— ANI UP (@ANINewsUP) February 21, 2020
ट्रंप का यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए चुनाव प्रचार की कड़ी नहीं बननी चाहिए, इसके नतीजे राष्ट्रहित में हो: आनंद शर्मा
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि गुजरात सरकार ने ही सारी अप्रूवल्स दी हैं। मोटेरा स्टेडियम को किराये पर लिया गया है, सारे देश से कलाकार आ रहे हैं। ये एक समिति के वश में नहीं है। अहमदाबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन को विशेष ग्रांट दी गई है। हमें इस पर आपत्ति नहीं है, मगर सरकार को झूठ नहीं बोलना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा, “हमें जानकारी मिली है कि स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटीज का कोटा फिक्स हुआ है। स्कूल के बच्चों को भी लाइन में खड़ा किया जाएगा। ये बीजेपी का दृष्टिकोण है। हर ब्लॉक से 100 अध्यापकों को आने के लिए कहा गया है। वहां जो भी होर्डिंग्स है, वो किसी समिति के नहीं हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “हमारा यही कहना है कि ये यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव प्रचार की कड़ी नहीं बननी चाहिए। इसके नतीजे राष्ट्रहित में होने चाहिए।”
आनंद शर्मा ने ‘नागरिक अभिनंदन समिति’ पर उठाए सवाल, कहा- ये समिति कब बनी, पंजीकरण कब हुआ, इतना पैसा कहां से आया?
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, “भारत सरकार का दावा है कि सारा प्रबंधन एक ‘नागरिक अभिनंदन समिति’ द्वारा किया जा रहा है। क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समिति के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं? ये समिति कब बनी, पंजीकरण कब हुआ, इतना पैसा कहां से आया? वास्तविकता ये है कि सारा पैसा भारत और गुजरात सरकार का है।
अहमदाबाद में ट्रंप के स्वागत के लिए गरीब का अपमान किया गया: आनंद शर्मा
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, “अहमदाबाद में ट्रंप के स्वागत के लिए गरीब का अपमान किया गया। दीवार बनाकर उसकी गरीबी को ढका गया। ये बीजेपी सरकार की मानसिकता है। लेकिन जब देश बापू की 150वीं जयंती मना रहा है और बापू तो सादगी के प्रतीक थे और दरिद्र को नारायण मानते रहे हैं। ये बापू का सम्मान नहीं होगा।
हमें उम्मीद है कि देश के लंबित मुद्दों जैसे H1B1 वीजा, GSP का समाधान निकलेगा: आनंद शर्मा
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। भारत-अमेरिका के सामरिक संबंध है। कांग्रेस भारत-अमेरिका के संबंधों को समझती है और इन रिश्तों का समर्थन करती है। अमरीकी राष्ट्रपति की ये यात्रा दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है- रक्षा, आर्थिक, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष कृषि और तकनीक के क्षेत्र में साझीदारी और सहयोग की दृष्टि से। हमारी सोच है कि इस यात्रा के सकारात्मक नतीजे निकलें और दिखने चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा, “अभी हाल ही में घटित कुछ घटनाओं की परछाई दोनों देशों के संबंधों पर है। अमेरिका ने भारत के साथ महत्वपूर्ण साझीदारी के होते हुए भी जीएसपी को खत्म कर दिया। इससे भारत में उत्पादित चीजों को कम टैरिफ पर अमेरिकी बाजार में जाने का अवसर खत्म हो गया है।”
LIVE: Congress Party Briefing by @AnandSharmaINC, Senior Spokesperson, AICC https://t.co/gRwkRTNfSJ
— Congress Live (@INCIndiaLive) February 21, 2020
उन्होंने आगे कहा, “इस यात्रा में तीन चीजों को ध्यान में रखना जरूरी है- राष्ट्र की संप्रभुता, आत्मसम्मान और राष्ट्र हित। इस तरह के दौरों में गंभीरता होनी चाहिए, न कि सिर्फ फोटो तक सीमित रहे।“
उन्होंने आगे कहा, “जैसा कि डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके पीएम मोदी से अच्छे संबंध है और प्रधानमंत्री ने उनको 50-70 लाख लोगों द्वारा स्वागत के लिए आश्वस्त किया है। ऐसे में हमें उम्मीद है कि देश के लंबित मुद्दों जैसे H1B1 वीजा, GSP का समाधान निकलेगा।
नेपाल: महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे।
नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
Nepal: Devotees in large numbers visit Kathmandu's Pashupatinath Temple to offer prayers to Lord Shiva on the occasion of #Mahashivratri. pic.twitter.com/IEjOz7Q0Oc
— ANI (@ANI) February 21, 2020
ट्रंप के दौरे पर हवाई निगरानी के लिए अहमदाबाद में डीआरडीओ निर्मित एंटी ड्रोन सिस्टम स्थापित
The indigenous Anti-Drone System being deployed in Ahmedabad, Gujarat for providing aerial security cover to US President Donald Trump. Developed by the DRDO, the system neutralised an incoming drone during trials. pic.twitter.com/jlON9JpxAn
— ANI (@ANI) February 21, 2020
पीएम मोदी कल भुवनेश्वर में खेलो इंडिया के शुभारंभ समारोह को संबोधित करेंगे
Prime Minister Narendra Modi to address the opening ceremony of the first-ever Khelo India Games, at Bhubaneswar, tomorrow. The Khelo India University Games will be held from 22 February to 1st March at Bhubaneswar, Odisha. (file pic) pic.twitter.com/8SdFP2LG3F
— ANI (@ANI) February 21, 2020
पिता डॉनल्ड ट्रंप के साथ बेटी इवांका भी आएंगी भारत। राष्ट्रपति के उच्च स्तर प्रतिनिधिमंडल की होंगी सदस्य: सूत्र
Sources: Ivanka Trump to also be a part of the high-level delegation which will accompany US President Donald Trump to India. (file pic) pic.twitter.com/KYBU547RfO
— ANI (@ANI) February 21, 2020
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की
Chief Minister of Uttarakhand and BJP leader Trivendra Singh Rawat met Bharatiya Janata Party President JP Nadda in Delhi today. pic.twitter.com/e5wCUIb1jm
— ANI (@ANI) February 21, 2020
आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान की पैंतरेबाजी एक बार फिर फेल, एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा
आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान की तमाम पैंतरेबाजी एक बार फिर विफल साबित हुई है। वैश्विक आतंकवाद वित्तपोषण पर नजर रखने वाले निकाय फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने आतंकवाद के वित्तपोषण पर काबू पाने में नाकामी के कारण पाकिस्तान को अगले चार माह तक संदिग्ध सूची (ग्रे लिस्ट) में ही रखने का फैसला किया है। एफएटीएफ ने साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर वह आतंकवाद समेत 25 सूत्री ऐक्शन प्लान को पूरा नहीं करता है तो उसे ‘काली सूची (ब्लैक लिस्ट)’ में डाल दिया जाएगा।
Pakistan to stay on FATF's grey list till June 2020
Read @ANI Story | https://t.co/iuSmonKAxv pic.twitter.com/eGdLtXkJcx
— ANI Digital (@ani_digital) February 21, 2020
नागपुर: RSS हेडक्वार्टर के सामने कल तिरंगा फहराएंगे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा कि मैं कल 2 बजे रेशमबाग नागपुर आ रहा हूं। फर्जी राष्ट्रवादियों का संगठन आरएसएस जिसने आज तक तिरंगे को सम्मान नही दिया कल हम उनके हेडक्वार्टर के सामने तिरंगा फहराएंगे। मैं चाहूंगा कि कल सभी साथी रेशमबाग तिरंगा लेकर पहुंचे और बता दें कि इनके भगवे पर हमारा तिरंगा भारी है।
मैं कल 2 बजे रेशमबाग नागपुर आ रहा हूँ। फर्जी राष्ट्रवादियों का संगठन आरएसएस जिसने आज तक तिरंगे को सम्मान नही दिया कल हम उनके हेडक्वार्टर के सामने तिरंगा फहराएंगे। मैं चाहूंगा कि कल सभी साथी रेशमबाग तिरंगा लेकर पहुंचे और बता दें कि इनके भगवे पर हमारा तिरंगा भारी है।
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) February 21, 2020
सीएम कमलनाथ मध्य प्रदेश को विकास और कल्याण के नए रास्ते पर ले जा रहे हैं: कमलनाथ
PC Sharma, Madhya Pradesh Minister: Earlier there was a saying 'Indira Gandhi ke do haath, Sanjay Gandhi aur Kamal Nath'. So our CM is the most visionary leader in the country. He is taking Madhya Pradesh on a new path of development and welfare. pic.twitter.com/Ki9epnuE5q
— ANI (@ANI) February 21, 2020
सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले एमपी के सीएम कमलनाथ ने फिर से मांगा सबूत
सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले एमपी के सीएम कमलनाथ ने फिर से सबूत मांगा है। उन्होंने कहा कि ना कोई आंकड़े हैं, न फोटो हैं केवल मीडिया में इसका शोर है। हमारी आर्मी, एयरफोर्स को फेक काम नहीं करती लेकिन जानकारी तो दें देश को।
#WATCH Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath on his earlier statement 'Kehte hain humne surgical strike ki.Kaun si surgical strike ki?':.Na koi aakdein hain, na photo hain keval media mein iska shor hai..Hamari Army, Air force koi fake kaam nahi karti, lekin jaankaari to de pic.twitter.com/ntEZIzfRJK
— ANI (@ANI) February 21, 2020
दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की
दिल्ली के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। सिसोदिया ने बताया, केंद्रीय मंत्री से दिल्ली के विकास के बारे में सकारात्मक चर्चा हुई। मैंने मांग की है कि केंद्रीय करों में दिल्ली को भी उसका हिस्सा दिया जाए।
Delhi Finance Minister Manish Sisodia meets Union Finance Minister Nirmala Sitharaman. He says, "There was a positive dialogue over issues related to development of Delhi. I demanded that Delhi be given its share of central taxes. She has assured me that she will look into it". pic.twitter.com/JnbZwfbVqj
— ANI (@ANI) February 21, 2020
महाराष्ट्र: सोलापुर जिले में बस और जीप की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के वैराग इलाके में आज बस और जीप की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।
Maharashtra: Four people dead, 10 other injured in a collision between a jeep and a state transport bus in Vairag area of Solapur district, earlier today. pic.twitter.com/yJlbl46FsC
— ANI (@ANI) February 21, 2020
पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली अमूल्या के घर पर पथराव, जांच में जुटी पुलिस
ओवैसी की रैली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना के चिकमगलुर स्थित घर पर बीती रात पथराव किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है
Chikmagalur: Residence of Amulya(who raised 'Pakistan zindabad' slogan at anti-CAA rally in Bengaluru yesterday) was vandalised by miscreants late last night.Police have begun investigation pic.twitter.com/FQlEwOnj6J
— ANI (@ANI) February 21, 2020
भारत के स्टार स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने लिया संन्यास, फैंस को लिखा भावुक संदेश
बाएं हाथ के स्टार स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया में फैंस के नाम शेयर एक भावुक संदेश में इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने का ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि अब जीवन के अगले चरण की तरफ बढ़ने का समय है। साथ ही हैदराबाद के लिए खेल चुके ओझा ने अपने करियर के दौरान मदद के लिए फैंस से लेकर हैदराबाद क्रिकेट संघ और सौरव गांगुली से लेकर वीवीएस लक्ष्मण तक कई खिलाड़ियों का आभार जताया है।
Left-arm Spinner Pragyan Ojha announces retirement from all forms of cricket with immediate effect (file pic) pic.twitter.com/6V9HLwdEvF
— ANI (@ANI) February 21, 2020
शाहीन बाग प्रदर्शन, नोएडा से फरीदाबाद और जैतपुर जाने वाला रास्ता खुला, पुलिस ने हटाई बैरिकेडिंग
शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन के चलते नोएडा के महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज का रास्ता खोला गया। एनबीटी के मुताबिक, नोएडा पुलिस ने रास्ते में लगी हुई बैरिकेडिंग हटाई। यह रास्ता कालिंदी कुंज होते हुए फरीदाबाद, जैतपुर को जाता है। बता दें कि यह रास्ता बीते 2 महीने से ज्यादा वक्त से बंद था।
Noida-Faridabad road has been reopened. It was shut for the last 69 days due to ongoing anti-CAA/NRC protest in Shaheen Bagh in Delhi
— ANI (@ANI) February 21, 2020
1 करोड़ लोगों द्वारा स्वागत करने वाले ट्रंप के दावे पर मनोज झा का तंज, कहा- बच्चे की जान लोगे क्या?
अहदमाबाद में 1 करोड़ लोगों द्वारा स्वागत करने वाले ट्रंप के दावे पर आरजेडी नेता मनोज झा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि क्या भाई साहब! बच्चे की जान लोगे क्या? 7 मिलियन ही नहीं बन पा रहा था और अब आप अफ़साने को 10 मिलियन पर ले गए।
क्या भाई साहब! बच्चे की जान लोगे क्या ? 7 मिलियन ही नहीं बन पा रहा था और अब आप अफ़साने को 10 मिलियन पर ले गए। https://t.co/4RpduOnnz7
— Manoj K Jha (@manojkjhadu) February 21, 2020
कर्नाटक: पूर्व मंत्री और जेडीएस नेता सी. चन्नीगप्पा का निधन
कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जेडीएस नेता सी. चन्नीगप्पा का लंबी बीमारी के बाद आज बेंगलुरु में निधन हो गया।
Former Karnataka Minister and JD(S) leader C Channigappa has passed away at a hospital in Bengaluru after a prolonged illness pic.twitter.com/aXRD3nHJ6h
— ANI (@ANI) February 21, 2020
भारत दौरे पर आ रहे ट्रंप का दावा, अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम जाते वक्त स्वागत करेंगे 1 करोड़ लोग
अगले हफ्ते भारत दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम जाते वक्त स्वागत 1 करोड़ लोग करेंगे।
#WATCH US President Donald Trump: I am going to India next week, and we are talking trade. They have been hitting us very hard for many years. I really like PM Modi but we gotta talk a little business. One of the highest tariffs in the world is India pic.twitter.com/ZVUcD8g7Oq
— ANI (@ANI) February 21, 2020
वहीं नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
Gujarat: Preparations underway ahead of 'Namaste Trump' event at Motera Stadium in Ahmedabad. US President Donald Trump and Prime Minister Narendra Modi will speak at the event on February 24. pic.twitter.com/4sPGtHH2Px
— ANI (@ANI) February 21, 2020
राजस्थान के हनुमानगढ़ में ट्रक और जीप की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में शुक्रवार को यात्रियों से भरी एक जीप और ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिससे जीप में सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई व्यक्ति घायल हो गए।
भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच, वेलिंगटन में बारिश का खलल, टीम इंडिया ने गंवाए 5 विकेट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और पहले दिन लंच तक भारत ने 55 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं। फिलहाल वेलिंगटन में तेज बारिश हो रही है और खेल शुरू नहीं हो पाया है।
मध्य प्रदेशः भिंड में सड़क हादसा, झील में एक कार गिरने से तीन लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गौरी झील में एक कार गिरने के बाद तीन लोगों की डूब कर मौत हो गई। तीनों शवों को बरामद कर लिया गया है।
Madhya Pradesh: Three people drowned after a car they were travelling in lost control and plunged into Gauri Lake in Bhind, last night. Their bodies have been recovered. pic.twitter.com/onuIZcioGb
— ANI (@ANI) February 21, 2020
‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने की आरोपी अमूल्या लियोना को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
ओवैसी की रैली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने की आरोपी अमूल्या लियोना को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Karnataka: Amulya (who raised 'Pakistan zindabad' slogan at an anti-CAA rally in Bengaluru, yesterday) & was charged with sedition, sent to 14-day judicial custody pic.twitter.com/vWS55tDZEQ
— ANI (@ANI) February 21, 2020
भारत में अमेरिका राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होने की संभावना है
High-level delegation likely to accompany Pres Trump to India incl Senior Advisor Jared Kushner,US Trade Representative Robert Lighthizer,NSA Robert O’Brien,Secy of Treasury Steve Mnuchin,Secy of Commerce Wilbur Ross&Director,Office of Management&Budget,Mick Mulvaney (file pic) pic.twitter.com/mRyypfCbHh
— ANI (@ANI) February 21, 2020
एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा- यह बयान निंदनीय है
एआईएमआईएम नेता वारिस पठान के बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “यह बयान निंदनीय है, उनको गिरफ्तार किया जाना चाहिए। एआईएमआईएम बीजेपी की बी टीम की तरह काम कर रही है। इसी तरह, अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा जैसे नेताओं को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जो भी भड़काऊ टिप्पणी करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।’
Tejashwi Yadav,RJD on AIMIM's Waris Pathan: The statement is condemnable, he should be arrested. AIMIM is working like B-team of BJP. Similarly, leaders like Anurag Thakur & Parvesh Varma should also be arrested. Action must be taken against anyone who makes provocative remarks pic.twitter.com/eTdgIUCWbD
— ANI (@ANI) February 21, 2020
भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच: टीम इंडिया को लगा पांचवां झटका, हनुमान विहारी आउट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया को लगा 101 रन पर पांचवां झटका लगा है। काइल जैमीसन ने हनुमान विहारी को 7 रन पर आउट कर दिया है।
India vs New Zealand first test: India at 122/5 at tea in their first innings in Wellington. #INDvsNZ
— ANI (@ANI) February 21, 2020
देशभर में मनाई जा रही है शिवरात्रि, वाराणसी में उमड़ी भक्तों की भीड़
Varanasi: Devotees line up to offer prayers to Lord Shiva at Kashi Vishwanath Temple, on the occasion of #MahaShivRatri. pic.twitter.com/FjzKM51Igw
— ANI UP (@ANINewsUP) February 21, 2020
फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स की बैठक आज पेरिस में होगी
फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स की बैठक आज पेरिस में होगी। इस बैठक में पाकिस्तान अजेंडे पर होगा।
FATF (Financial Action Task Force) plenary session to be held today in Paris. Pakistan to be on agenda pic.twitter.com/FSuwynrPym
— ANI (@ANI) February 21, 2020
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को शुभकामनाएं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 21, 2020
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: राहुल गांधी
महा शिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना करने के लिए देश के कई हिस्सों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भगवान शिव के मंदिरों में नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
#Mahashivaratri2020 pic.twitter.com/0JbSDyKgG6
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 21, 2020
शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से वार्ताकारों की आज होगी तीसरे राउंड की बातचीत, अभी नहीं निकला हल
दिल्ली के शाहीन बाग में धरना-प्रदर्शन पर बैठे लोगों से बातचीत के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकार शुक्रवार को भी पहुंचेंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार को दो वार्ताकार अधिवक्ता संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन पहुंचे थे, लेकिन वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था।
महाराष्ट्र: मुंबई के दादर इलाके में कपड़े की दुकान में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर
Maharashtra: Fire breaks out at a clothing shop in Dadar area of Mumbai. Six fire tenders present at the spot. More details awaited.
— ANI (@ANI) February 21, 2020
दक्षिण कोरिया ने 52 और कोरोनो वायरस के मामलों की पुष्टि की, अब तक कुल 156 मामले
South Korea confirms 52 more #coronavirus cases, bringing total to 156 in the country: AFP news agency
— ANI (@ANI) February 21, 2020
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में भक्तों का उमड़ा सैलाब
Punjab: Devotees at 'Shivala Bagh Bhaiyan' temple in Amritsar on #MahaShivRatri2020. pic.twitter.com/zWoTdlRQZr
— ANI (@ANI) February 21, 2020
Madhya Pradesh: Prayers offered to Lord Shiva at Shree Mahakaleshwar Temple in Ujjain, on the occasion of #MahaShivRatri. pic.twitter.com/OPv7rFhUAZ
— ANI (@ANI) February 21, 2020
महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली के मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार
Delhi: Devotees offer prayers at Shri Gauri Shankar Temple in Chandni Chowk, on the occasion of #MahaShivaratri. pic.twitter.com/3vNrXzYzcA
— ANI (@ANI) February 21, 2020
भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच में टीम इंडिया की खराब शुरुआत, पृथ्वी शॉ, पुजारा-कोहली सस्ते में आउट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लंच तक भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाकर 79 रन बना लिए हैं।
टीम के कुल 16 रन के स्कोर पर पृथ्वी शॉ टिम साउथी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। पृथ्वी ने 16 रन बनाए। इसके बाद क्रीज पर आए चेतेश्वर पुजारा भी कुछ खास नहीं कर सके और मात्र 11 रन बनाकर डेब्यू मैच खेल रहे काइली जैमिसन की गेंद पर वैटिंग को कैच दे बैठे। इसके बाद उतरे कप्तान विराट कोहली भी सस्ते में चलते बने और मात्र 2 रन बनाकर जेमिसन का शिकार बने।
#INDvNZ 1st Test, Day 1: India at 79/3 in 28.0 overs at lunch break. https://t.co/0kQ3UXBVPS
— ANI (@ANI) February 21, 2020