बड़ी खबर LIVE: यूपी के चंदौली में गंगा नदी में नाव डूबने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 5 लापता, अब तक कोई खबर नहीं


उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात हो रहे हैं सामान्य, इलाके से सामने आई ताजा तस्वीरें

उत्तर पूर्वी दिल्ली में बीते दिनों हिंसा प्रभावित जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर और सीलमपुर में अब हालात सामान्य हो रहे हैं। लोगों की फिर से अपनी रोजमर्रा की
जिंदगी में वापसी हो रही है।


हिमाचल प्रदेश में शमिला समेत कई जिलों में हुई बर्फबारी


चीन में कोरोना वायरस से 35 और मौतें, 573 नए मामले सामने आए


यूपी के चंदौली में गंगा नदी में नाव डूबने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 5 लापता, अब तक कोई खबर नहीं

उत्तर प्रदेश के चंदौली में गंगा नदी में नाव पलटने से हादसा हो गया है। नाव पलटने के बाद से 5 लोग लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव का काम जारी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार शाम को हुआ था। तभी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लेकिन अब तक लापता लोगों की कोई खबर नहीं मिली है।


اپنی رائے یہاں لکھیں