गुजरात: अहमदाबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, कल भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
Gujarat: Union Home Minister Amit Shah has arrived in Ahmedabad. US President Donald Trump and the First Lady Melania Trump are arriving in the city tomorrow for their two-day visit to India. pic.twitter.com/VTPFBgyJLZ
— ANI (@ANI) February 23, 2020
बिहार: रोहतास जिले ट्रक और बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 12 घायल
बिहार के रोहतास जिले के शोसागर ब्लॉक के किरहिरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
Bihar: 5 people dead, 12 injured in an accident between a truck and a bus on National Highway 2 near Kirihiri in Sheosagar Block of Rohtas district. The injured have been taken to a hospital.
— ANI (@ANI) February 23, 2020
यूपी के गोरखपुर में डॉ.कफील खान के मामा की गोली मरकर हत्या, घर में घुसकर युवक ने मारी गोली
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करने और अलीगढ़ में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मथुरा जेल में बंद डॉ. कफील खान के मामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कफील के मामा नुसरुतुल्ला अहमद वारसी उर्फ दादा को उनके घर में घुसकर एक युवक ने उनको गोली मार दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ट्रंप के दौरे से पहले कांग्रेस पार्टी ने व्यापार से जुड़े मुद्दों को उठा, पीएम मोदी से कहा, इस पर करें बात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कल से दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने व्यापार से जुड़े कई अहम मुद्दो को उठाया और यह मांग की है कि पीएम मोदी इन मुद्दों पर ट्रंप से बात करके सुलझाएं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने वीडियो संदेश ट्वीट कर कहा, “भारत, अमेरिका में 761 मिलियन डॉलर का स्टील निर्याता करता था, जो अब घटकर 372 मिलियन डॉलर हो गया है। ऐसा इसलिए हुआ है कि क्योंकि ट्रंप सरकार ने 25 फीसदी आयात पर टैरिफ बढ़ा दिया है। भारत को राहत क्यों नहीं दी जा र रही है।”
India’s exports of $761 million of Steel to US fell by 50% to $372 million as Trump Govt hiked tariffs on import by 25%
As India commits to $3 billion Defense purchases, why zero relief for India's export of steel?@POTUS says America First, why is PM quiet on India First? pic.twitter.com/W84Qfikky2
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 23, 2020
दिल्ली: शाहीन बाग के पास जामिया से नोएडा, फरीदाबाद जाने वाली सड़क को खोला गया
दिल्ली के शाहीन बाग के पास जामिया से नोएडा, फरीदाबाद जाने वाली सड़क को खोल दिया गया है। हालांकि की दूसरी तरफ सीएए, एनआरपी और एनसीआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है।
Delhi: Traffic vehicular movement on Noida-Faridabad road, which was reopened on 21st February. The road was blocked by protesters for 69 days in protest against #CitizenshipAmendmentAct. pic.twitter.com/5p7r21Gdps
— ANI (@ANI) February 23, 2020
दिल्ली: CAA, NPR, NRC के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए जाफराबाद में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात
#WATCH Delhi: Heavy security deployed in Jaffrabad metro station area. Protesters are agitating near the metro station, in protest against #CitizenshipAmendmentAct. pic.twitter.com/6ZdYuqesEU
— ANI (@ANI) February 23, 2020
बिहारः बेगूसराय, आरा, पटना, सासाराम और सुपौल में दिख रहा भारत बंद का असर
बिहार के बेगूसराय, आरा, पटना, सासाराम और सुपौल में भारत बंद का असर दिख रहा है। इन इलाकों में जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद आज, पटना में कई जगहों पर प्रदर्शन
आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर द्वारा भारत बंद बुलाया गया है। इस बीच पटना में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं।
पटना, बिहार: आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने आज देशव्यापी भारत बंद का आवाह्न दिया है। pic.twitter.com/pIn8IlW72e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2020
पटना: तेजस्वी यादव की ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा’ के खिलाफ लगे पोस्टर, आज से शुरू हो रही है यात्रा
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा’ के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगे हैं। तेजस्वी यादव आज से यह यात्रा शुरू करेंगे।
Bihar: Posters against RJD leader Tejashwi Yadav led 'Berozgari Hatao Yatra', seen in Patna. The 'yatra' will begin today. pic.twitter.com/YAKPZmZcwo
— ANI (@ANI) February 23, 2020
दिल्ली: CAA, NPR, NRC के खिलाफ जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शन जारी
दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद हैं। सीएए, एपीआर, एनआरसी के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार देर रात को यह प्रदर्शन शुरू हुआ था।
#WATCH Delhi: People continue to protest in Jaffrabad metro station area, against #CitizenshipAmendmentAct. Security has been deployed there.
As per the Delhi Metro Rail Corporation, entry and exit of Jaffrabad have been closed. Trains will not be halting at this station. pic.twitter.com/gOLTj9MUnG
— ANI (@ANI) February 23, 2020
दिल्ली: CAA, NPR, NRC के खिलाफ प्रदर्शन के चलते जाफराबाद मेट्रो स्टेशन बंद
सीएए, एनपीआर, एनआरसी के खिलाफ दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर जारी प्रदर्शन को देखते हुए जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। यहां पर फिलहाल कोई ट्रेन नहीं रुकेगी।
Delhi Metro Rail Corporation (DMRC): Entry & exit of Jaffrabad have been closed. Trains will not be halting at this station. https://t.co/b9WYsp3lhI pic.twitter.com/HHII7vLxCK
— ANI (@ANI) February 23, 2020
दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर CAA, NPR, NRC के खिलाफ विरोध जारी, शनिवार रात को शुरू हुआ था प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार देर रात को मेट्रो स्टेशन के बाहर लोगों ने प्रदर्शन शुरू किया था।
Delhi: Security deployed in Jaffrabad metro station area as women continue to protest there, against #CitizenshipAmendmentAct. pic.twitter.com/FRs9L25tgr
— ANI (@ANI) February 23, 2020
गुजरात के वडोदरा में टेंपो ट्रक में भीषण टक्कर, 11 बारातियों की दर्दनाक मौत, कई घायल
गुजरात के वडोदरा जिले के पादरा तहसील में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रणु और महुवड़ के बीच बारातियों से भरा टेंपो ट्रक से टकरा गया। हादसे में 11 बारातियों की मौत हो गइ है। वहीं, इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।