नवी मुंबई में फ्लैट में मिली पूरे परिवार की लाश, मां-बाप समेत दो बच्चों की भी मौत
महाराष्ट्र के नवी मुंबई के एक फ्लैट में आज दो बच्चों सहित एक परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए। डीसीपी अशोक दुधे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है और उनकी मौतों का कारण गला घोंटना प्रतीत होता है। हम मामले के सभी कोणों की जांच कर रहे हैं।
Maharashtra: Four members of a family, including two children, found dead at a flat in Navi Mumbai today. DCP Ashok Dudhe says, "Prima facie, it seems to be a case of suicide and strangulation seems to be the cause behind their deaths. We are probing all angles of the case". pic.twitter.com/Qds1rPd4Vm
— ANI (@ANI) February 22, 2020
सीएम उद्धव ठाकरे ने ट्रंप के दौरे पर उठाए सवाल, पूछा- इससे कैसे बनेंगे हम सुपरपावर
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई में कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगामी भारत दौरे पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप कुछ दिनों में भारत आ रहे हैं, लेकिन यह कैसे हमें एक सुपरपावर बनाने जा रहा है? उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें पूंजी निवेश के साथ-साथ मानव संसाधन की भी जरूरत है।
Chief Minister of Maharashtra Uddhav Thackeray in Mumbai: US President Donald Trump is coming to India in a few days, but how is that going to make us a superpower? Along with capital investment, we need human resource as well. pic.twitter.com/UmfBWz0xxd
— ANI (@ANI) February 22, 2020
एशियन चैंपियनशिप में भारत का डंका, रवि कुमार दहिया ने तजाकिस्तान के पहलवान को हरा जीता गोल्ड
Asian Championship: Wrestler Ravi Kumar Dahiya defeats Hikmatullo Vohidov of Tajikistan 10-0 in the 57 kg final to win the gold medal.
— ANI (@ANI) February 22, 2020
पाकिस्तान ने फिर की हिमाकत, पूंछ में भारी गोलाबारी पर भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर शनिवार शाम से भारतीय सीमा में जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में भारी गोलाबारी जारी है। पूंछ में सीमा से लगे देगवार सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी का भारतीय सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
Jammu and Kashmir: Heavy firing by Pakistan took place in Degwar sector of Poonch district today. Indian Army retaliating. (Earlier visuals) pic.twitter.com/2XE977OLd4
— ANI (@ANI) February 22, 2020
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भव्य स्वागत के लिए सूरत में कलाकारों ने बनाई 3-डी रंगोली
गुजरात के सूरत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भव्य स्वागत के लिए कलाकारों ने प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की 3-डी रंगोली बनाई जिस पर ‘नमस्ते ट्रंप’ लिखा है।
सूरत: गुजरात में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भव्य स्वागत के लिए कलाकारों ने प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की 3-डी रंगोली बनाई जिस पर 'नमस्ते ट्रंप' लिखा है। pic.twitter.com/qaOCg42pVX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2020
असम समझौते पर गठित हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट तैयार, 25 फरवरी को मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी
असम सरकार के मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि असम समझौते के खंड 6 के कार्यान्वयन के उपाय की सिफारिश करने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष ने सूचित किया है कि समिति की रिपोर्ट तैयार है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने असम के दौरे पर असम सरकार को सलाह दी थी कि मुख्यमंत्री को उनकी ओर से इस रिपोर्ट को प्राप्त करना चाहिए। इसीलिए 25 फरवरी को, असम के सीएम समिति से रिपोर्ट प्राप्त करेंगे।
Assam Minister Himanta Biswa Sarma: When Union Home Minister Amit Shah visited Assam, he had advised the Assam govt that CM should receive the report on his behalf. Accordingly, on 25th February, Assam CM will receive the report from the committee. https://t.co/QI11eWMUhd
— ANI (@ANI) February 22, 2020
जम्मू-कश्मीर के कठुवा में भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत और 5 घायल
Jammu and Kashmir: 9 persons dead and 5 injured after a car fell into a deep gorge today, in Malhar area of Kathua District.
— ANI (@ANI) February 22, 2020
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षबालों ने सोपोर से एक आतंकी को गिरफ्तार किया, लश्कर से संबंध
J&K: Sopore Police has arrested a terrorist associate linked to proscribed terror outfit Lashkar-e-Taiba. He has been identified as Muzamil Ahmad. As per investigations, he was providing logistic support&shelter to active terrorists of LeT operating in Sopore. Case registered.
— ANI (@ANI) February 22, 2020
GSI ने यूपी के सोनभद्र में सोने का विशाल भंडार होने की खबर से किया किनारा
Geological Survey of India: We are not a party to the information published in the news. GSI has not estimated such kind of vast resource of gold deposits in Sonbhadra district, UP. https://t.co/3WttuDwmVx
— ANI (@ANI) February 22, 2020
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रोड शो में शामिल होंगे गुजरात के सीएम
मोदी-ट्रंप रोड शो पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी:पहली बार दुनिया के दो शक्तिशाली लीडरों का रोड शो हो रहा है।उसके लिए गुजरात की जनता उत्सुक है।ट्रंप ने भी कभी ऐसा रोड शो नहीं देखा होगा।प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति का ही रोड शो होगा हम एक होस्ट के नाते वहां मौजूद रहेंगे pic.twitter.com/yOLxNEONVJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2020
राष्ट्रवाद और ‘भारत माता की जय’ नारे का हो रहा गलत इस्तेमाल: मनमोहन सिंह
#WATCH Former Prime Minister & Congress leader Manmohan Singh, in Delhi: Nationalism and the slogan of 'Bharat Mata Ki Jai' are being misused to construct a militant and heavily emotional idea of India that excludes millions of residents and our citizens. pic.twitter.com/YW6XLy6FLZ
— ANI (@ANI) February 22, 2020
बिहार में अपने यात्रा को लेकर बोले कन्हैया कुमार- इसका कोई चुनावी उद्देश्य नहीं
CPI नेता कन्हैया कुमार: ज़ोर देकर आपको कहना चाहता हूं कि इस यात्रा का कोई चुनावी उद्देश्य नहीं है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा को शुरू नहीं किया गया। अन्य उद्देश्यों के साथ ये समझना और जानना कि गैर मुस्लिम लोग इस (CAA, NRC, NPR) बारे में सोचते हैं और उनके दर्द क्या हैं। pic.twitter.com/F1zkfNzHP3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2020
कर्नाटक: एक 36 साल के पत्रकार की कुएं में डूबकर मौत
Karnataka: A 36-year-old journalist Rohit Bevinahalli drowned in a well near Kyathasandra in Tumkur, today.
— ANI (@ANI) February 22, 2020
नेहरू जी की वजह से ही जीवित लोकतंत्र और शक्तिशाली देश बना भारत: मनमोहन सिंह
दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू के कार्यों और भाषणों पर आधारित एक किताब के विमोचन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि नेहरू जी की वजह से ही भारत को एक जीवित लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है और हमारी गिनती शक्तिशाली देशों में होती है।
उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश को उस वक्त आगे बढ़ाया था जब हमने लोकतंत्र को आत्मसात ही किया था। भारत के पहले प्रधानमंत्री जिन्हें भारतीय विरासत पर बेहद गर्व था, लोकतंत्र को सहेजा और इसे नए भारत के अनुरूप ढाला।
एक अनोखे तरीके और बहुभाषायी के तौर पर नेहरू ने आधुनिक भारत के लिए विश्विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक संस्थानों की आधारशिला रखी थी। लेकिन नेहरू के नेतृत्व में आजाद भारत वैसा कभी नहीं होता जैसा आज नजर आता है।
लेकिन दुर्भाग्य से लोगों का एक वर्ग के पास या तो इतिहास पढ़ने का वक्त नहीं है या नेहरू को गलत दिखाने का पूरा प्रयास करते हैं। लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि इतिहास के पास ऐसे झूठ और नकली आक्षेपों को खारिज करने और इसे सही तरीके से रखने की ताकत है।
Manmohan Singh:Jawaharlal Nehru was not only statesman of high international standing but historian&literary figure too. But ppl who don't have patience to read history or would like to be deliberately guided by their prejudices are trying their best to picture him in false light pic.twitter.com/PHaTr4fLMw
— ANI (@ANI) February 22, 2020
मेरे किसी शब्द से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापिस लेता हूं: वारिस पठान
AIMIM नेता वारिस पठान: मैं एक बार फिर से साफ कर देना चाहता हूं कि मैंने ऐसी कोई बात नहीं की जिसका मतलब गलत तरीके से निकालकर मुझे निशाना बनाया जाए।इसके बावजूद मेरे किसी शब्द से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापिस लेता हूं।सिर्फ इसलिए कि मैं अपने देश का एक सच्चा नागरिक हूं pic.twitter.com/VO4fszJm65
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2020
हिंदू भाईयों की तरफ नहीं, मेरा इशारा बीजेपी और आरएसएस के 100 नेता की तरफ था: वारिस पठान
AIMIM नेता वारिस पठान: "इस देश के महज 100 लोग ही ऐसे हैं जो 15 करोड़ मुसलमानों के खिलाफ साफ दिखाई दे रहे हैं चाहे फिर वो RSS के हों, BJP के हों, बजरंग दल के हों या अन्य किसी पार्टी या संगठन के हों। मैंने इन्ही की तरफ इशारा करते हुए ये कहा था।" https://t.co/580wrzabuR pic.twitter.com/YKhND1B2XU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2020
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया गया है
राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत समारोह में भाग लेने के लिए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया गया है।
Adhir Ranjan Chowdhury, Leader of Congress in Lok Sabha, has been invited to Rashtrapati Bhavan on 25th February for the banquet being organised in honour of US President Donald Trump. pic.twitter.com/tmHIoeaD7Q
— ANI (@ANI) February 22, 2020
चंडीगढ़ में सेक्टर 32 के पीजी में लगी भीषण आग, तीन लड़कियां जिंदा जलीं
चंडीगढ़ में एक भीषण हादसे की खबर है। सेक्टर 32 के लड़कियों की पीजी में भीषण आग लग गई है।खबरों के मुताबिक, तीन लड़कियों की मौत हो गई है वहीं एक लड़की ने पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई है।
Chandigarh: Three women dead and several others injured after fire broke out at a paying guest hostel in Sector-32, earlier today. The injured have been admitted to a hospital. More details awaited. pic.twitter.com/r2ceqkuUuw
— ANI (@ANI) February 22, 2020
इलाहाबाद रेलवे डिवीजन हुआ प्रयागराज रेलवे डिवीजन
उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को इलाहाबाद रेलवे डिवीजन का नाम बदलकर प्रयागराज रेलवे डिवीजन कर दिया है।
विनय की याचिका खारिज होने के बाद निर्भया की मां बोली- यह प्रकिया में देरी करने के लिए एक रणनीति थी
कोर्ट के फैसले पर निर्भया की मां ने कहा कि यह प्रकिया में देरी करने के लिए एक रणनीति थी। दोषी कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने लगभग सभी कानूनी हथकड़ों को उपयोग कर लिया है और मुझे विश्वास है कि उन्हें 3 मार्च को फांसी दी जाएगी।
Asha Devi, mother of 2012 Delhi gang-rape case victim: It was a tactic to delay the execution. The convicts are misleading courts. They have exhausted almost all legal remedies and I believe that they will be hanged on March 3. https://t.co/Sp9szQFGZI pic.twitter.com/Td5rPUQn5J
— ANI (@ANI) February 22, 2020
निर्भया केस में दोषी विनय शर्मा की याचिका कोर्ट ने की खारिज, कहा- इलाज की जरूरत नहीं
निर्भया के चार दोषियों में एक विनय शर्मा की याचिका को कोर्ट ने उस खारिज कर दी है जिसमें उसे मेडिकल सहायता की बात कही गई थी। कोर्ट ने सभी तर्कों पर बहस के बाद निष्कर्ष निकाला की दोषी विनय को किसी इलाज की जरूरत नहीं है।
Nirbhaya case: Delhi's Patiala House Court dismisses the petition of convict Vinay Sharma, seeking direction to provide high-level medical treatment to him. https://t.co/FrBON7SMAG pic.twitter.com/xtUPeaImGk
— ANI (@ANI) February 22, 2020
During the hearing of 2012 Delhi gang-rape case, the court observed, 'General anxiety and depression in case of a death row convict is obvious. In the case at hand, evidently, adequate medical treatment and psychological help have been provided to the condemned convict'. https://t.co/Sp9szQFGZI
— ANI (@ANI) February 22, 2020
शाहीन बाग प्रदर्शन, नोएडा-कालिंदीकुंज रोड को एक बार फिर खोल कर किया गया बंद, लोगों में नाराजगी
दिल्ली के शाहीन बाग में शनिवार शाम को करीब दो महीने बाद नोएडा-फरीदाबाद को जोड़ने वाली सड़क खुल गई, लेकिन कुछ देर बाद ही यह दोबारा बंद हो गई। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों का एक ग्रुप रोड नंबर 9 से हट गए, जिसके बाद यहां से आवाजाही शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद प्रदर्शनकारियों के दूसरे ग्रुप ने आकर रोड को दोबारा बंद कर दिया।
DCP South East: A little earlier today, Road No. 9 was reopened by a group of protestors, but later it was closed by another group. Again, a group of protestors have reopened a small stretch, however, still there's no clarity if all protestors have consent on this. https://t.co/liFuJoXEZz
— ANI (@ANI) February 22, 2020
साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी ने कहा, “कुछ देर पहले रोड नंब-9 को प्रदर्शनकारियों के कुछ ग्रुप ने खोल दिया था, लेकिन एक अन्य ग्रुप ने उसे बंद कर दिया। एक और ग्रुप आया और उसने फिर थोड़ा हिस्सा खोल दिया, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसपर प्रदर्शनकारियों के बीच में सहमति है या नहीं।”
बिहार: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। बता दें कि इस साल बिहार में चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर जेपी नड्डा बिहार के दौरे पर हैं।
Bihar: BJP President JP Nadda met Bihar Chief Minister Nitish Kumar, at the latter’s residence in Patna today. pic.twitter.com/tpDfZ7F6E4
— ANI (@ANI) February 22, 2020
ट्रंप के दौरे के मद्देनजर आगरा में सुरक्षा कड़ी की गई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा दौरे के मद्देनजर 10 पैरामिलिट्री कंपनियों को तैनात किया गया है। अलग-अलग मार्गों पर करीब 4000-5000 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। शहर भर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
वहीं, आगरा के डीएम प्रभु नारायण सिंह ने कहा, “हम लोगों को 15 फरवरी को पता चला की अमेरिकी राष्ट्रपति यहां आ रहे हैं। हमने इंफ्रास्ट्रक्चरका काम आज शाम तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है, काम अभी भी चल रहा है। यूपी सरकार ने हमें 3000 आर्टिस्ट भेजे हैं, इसके अलावा खेरिया एयरपोर्ट पर 300 आर्टिस्ट काम कर रहे हैं।”
SP City, Agra on security arrangements ahead of US President's visit on 24 Feb: 10 Paramilitary companies have been deployed. Sniper points identified. Total 4000-5000 security personnel deployed at several points throughout the designated route. CCTV cameras placed across city. pic.twitter.com/XmRZnF8kTO
— ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2020
गुजरात: ट्रंप के दौरे के मद्देनजर अहमदाबाद में एयर पेट्रोलिंग
गुजरात के अहमदाबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले मोटेरा स्टेडियम पर एयर पेट्रोलिंग की जा रही है।
#WATCH Gujarat: Sky patrolling being conducted over Motera Stadium in Ahmedabad, ahead of US President Donald Trump's visit to the city on 24th February. The 'Namaste Trump' event will be held at Motera Stadium on 24th February. pic.twitter.com/TtUqzat3Z7
— ANI (@ANI) February 22, 2020
आज की तारीख में कुल लोन का करीब 16 फीसदी हिस्सा स्ट्रेस्ड असेट्स बन चुका: कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी ने बैंकों का एनपीए बढ़ने पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रिनेत ने कहा, “बैंकिंग में जब लोन दिए जाते हैं, तो कुछ लोन स्ट्रेस्ड असेट्स बन जाते हैं। यह एनपीए से पहले की स्थिति है। आज की तारीख में कुल लोन का करीब 16 फीसदी हिस्सा स्ट्रेस्ड असेट्स बन चुका है, जो 16.88 लाख करोड़ रुपये है। यह दिसंबर 2019 के आंकड़े हैं, 2017 में ये 12 फीसदी था।”
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “इस देश का प्रत्येक व्यक्ति करदाता है। लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने के बावजूद ये नहीं बताया गया कि ये कर्ज किसका माफ हुआ है? ये प्रश्न विचारणीय है। ये गोपनीयता क्यों?”
LIVE: Congress Party briefing by @SupriyaShrinate, Spokesperson, AICC https://t.co/ptnjqEpv9e
— Congress Live (@INCIndiaLive) February 22, 2020
दिल्ली: नानकपुरा स्कूल में अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, तैयारी पूरी
दिल्ली के नानकपुरा स्कूल में अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप दौरे पर वसंत विहार के काउंसलर मनीष अग्रवाल ने कहा, “25 फरवरी को फर्स्ट लेडी हमारे स्कूल आ रही हैं। सफाई से लेकर सुरक्षा तक सब काम अच्छे से किए जा चुके हैं। एसडीएम स्टाफ 24 और 25 फरवरी को भी सफाई करेगा ताकि कोई कमी न रह जाए।”
Delhi: US First Lady Melania Trump is scheduled to visit a Delhi govt school in Nanakpura on Feb 25. Councillor Manish Agrawal says, "We have been beautifying the path through which Melania Trump will go to the school. All municipal departments are busy in the preparations". pic.twitter.com/L3xrpxAgD6
— ANI (@ANI) February 22, 2020
ट्रंप के स्वागत में 70 लाख की जगह सिर्फ 1 लाख लोगों के जाने की बात सामने आने पर कांग्रेस का तंज
एक अदृश्य समिति…लाखों युवाओं को रोजगार।
होने जा रहा है वो…जो न कर पाई मोदी सरकार।।#Jumla7MillionKa pic.twitter.com/PeUMDvDsx8— Congress (@INCIndia) February 22, 2020
What is this behaviour Modiji?#Jumla7MillionKa pic.twitter.com/Oh7qgcHWrB
— Congress (@INCIndia) February 22, 2020
कोरोनो वायरस पर केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने समीक्षा बैठक की
दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने कोरोनो वायरस पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा, “नागरिकों को सिंगापुर की गैर-आवश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।”
Delhi: Union Cabinet Secretary Rajiv Gauba chairs a high-level review meeting on #coronavirus (COVID-19). He says, "Citizens are advised to avoid non-essential travel to Singapore". pic.twitter.com/MRGxG6TbYj
— ANI (@ANI) February 22, 2020
वकील एपी सिंह का दावा, निर्भया के दोषी विनय की मानसिक हालत ठीक नहीं
दोषी विनय शर्मा के वकील एपी सिंह ने कहा, “मैं 18 फरवरी को विनय शर्मा से मिला था, उस समय वीडियोग्राफी हुई थी। वीडियोग्राफी की रिपोर्ट लाइए, पता चल जाएगा कितने लोग विनय पागल को पकड़ कर लाए, कैसे वो मुझे पहचान नहीं रहा था, उसका सीधा हाथ टूटा था। अगर वीडियो में यह सब ना हो तो मैं वकालत छोड़ दूंगा।”
अनंतनाग में दो आतंकी मारे गए, बारामूला में एक आतंकी को पकड़ा गया: जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक
जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा, “पिछली रात अनंतनाग पुलिस ने आर्मी और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसमें लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गए हैं। एक का नाम नदीम अहमद बट्ट है। यह 2018 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था।
दिलबाग सिंह ने कहा, “बारामूला पुलिस ने एक हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक कमांडर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल और 30 राउंड बरामद हुए हैं। हिज़बुल मुजाहिद्दीन ने इस आतंकी को सलेक्टिव किलिंग का टास्क दिया था।”
J&K DGP Dilbag Singh: In 2020 so far, there have been 12 successful operations, in which 25 terrorists have been killed, 9 terrorist operatives in Kashmir and 3-4 terrorist operatives arrested in Jammu area. More than 40 over-ground-workers have also been arrested. pic.twitter.com/P0Og4sLKUo
— ANI (@ANI) February 22, 2020
दिल्ली: मुनिरका में 6 मंजिला इमारत को ढहाने के फैसले के खिलाफ महिला का प्रदर्शन
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम मुनिरका में 6 मंजिला इमारत को ढहाने की तैयारी कर रही है। इमारत की मालकिन कमला ने कहा "इमारत में केवल एक छोटी सी दरार है, इसे ध्वस्त करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हमें सरकार से कोई मुआवजा नहीं मिला है। हमारे सभी सामान अभी भी इमारत के अंदर हैं।”
South Delhi Municipal Corporation to demolish a 6-storey tilted building in Munirka. Kamla, an owner of the building says,"the building had only a minor crack,no need to demolish it.We haven't received any compensation from govt. All our belongings are still inside the building". pic.twitter.com/SKHbs4VDa9
— ANI (@ANI) February 22, 2020
जम्म-कश्मीर: बारामूला में पकड़े गए आतंकी से चाइनीज पिस्टल, कारतूस बरामद
जम्म-कश्मीर के बारामूला में पकड़े गए हिजबुल मुजाहिद्दी के आतंकी के बारे में जानकारी देते हुए डीजी ने बताया कि कब्जे से एक चाइनीज पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और दो मैग्जीन बरामद किए गए हैं। आतंकी से पूछताछ जारी है।
DIG Baramulla M Suleman: One Chinese pistol, 13 live rounds and 2 magazines have been recovered from local terrorist Junaid Farooq Pandith of Hizbul Mujahideen. His questioning is underway. pic.twitter.com/yskjpyHLB5
— ANI (@ANI) February 22, 2020
गुजरात: अहमदाबाद में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम के आयोजक नागरिक अभिनंदन समिति की बैठक
गुजरात के अहमदाबाद में हो रहे ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम के आयोजक नागरिक अभिनंदन समिति की बैठक हो रह है। ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम 24 फरवरी को मोटेरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
Gujarat: Meeting of Donald Trump Nagrik Abhinandan Samiti, the organiser of 'Namaste Trump' event, being held in Ahmedabad. The 'Namaste Trump' event will be held at Motera Stadium on 24th February. pic.twitter.com/fs8LhQOcS8
— ANI (@ANI) February 22, 2020
शाहीन बाग से वार्ताकार साधना रामचंद्रन लौटीं, आज भी बेनतीजा रही वार्ता
दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के बाद वार्ताकार साधना रामचंद्रन लौट गई हैं। आज भी किसी नतीजे पर वार्ता नहीं पहुंची है। इससे पहले तीन बार वार्ताकार बात कर चुके हैं, जो बेनतीजा रही थी।
निर्भया केस: दोषी विनय की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
निर्भया केस में दोषी विनय शर्मा की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में दोषी विनय शर्मा को स्वस्थ्य नहीं बताया गया है। याचिका में कहा गया है कि विनय इस स्थिति में नहीं है कि वह अपनी मां तक को पहचान सके। विनय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग की गई है।
Nirbhaya Case: After the conclusion of arguments, Delhi Court reserved the order on the application of one of the death row convicts Vinay Sharma who had sought a direction to provide high-level medical treatment to him
— ANI (@ANI) February 22, 2020
सोनभद्र में मिले सोने की खान पर डिप्टी सीएम केपी मौर्य बोले- देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मिले सोने की खान पर डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने कहा, “इससे देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। इस खबर से राज्य सरकार खुश है।”
UP Deputy CM KP Maurya on gold deposits found in Sonbhadra: This will help in making India financially strong. The state government is happy with this news. pic.twitter.com/MyERmHE5Qi
— ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2020
निर्भया केस: सरकारी वकील ने दोषी विनय की स्थिति खराब होने पर खड़े किए सवाल
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में दोषी विनय की याचिका पर सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील इरफान अहमद ने कहा कि दोषी विनय शर्मा ने अपनी मां और उनके वकील को हाल ही में दो फोन कॉल किए थे, इसलिए उनका वकील यह दावा क्यों कर रहे हैं कि वह अपनी मां को भी पहचानने की स्थिति में नहीं है।
Nirbhaya Case: Public Prosecutor Irfan Ahmad also stated 'convict Vinay Sharma made two phone calls recently to his mother and his lawyer, So why is his lawyer claiming that he is not even in the position to identify his mother also?' https://t.co/0a1e2VkAKK
— ANI (@ANI) February 22, 2020
डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में 100 करोड़ खर्च करने वाली समिति में गोलमाल? प्रियंका ने खड़े किए सवाल
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर 100 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। लेकिन ये पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा है। समिति के सदस्यों को पता ही नहीं कि वो उसके सदस्य हैं। क्या देश को ये जानने का हक नहीं कि किस मंत्रालय ने समिति को कितना पैसा दिया? समिति की आड़ में सरकार क्या छिपा रही है?”
राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर 100 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। लेकिन ये पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा है। समिति के सदस्यों को पता ही नहीं कि वो उसके सदस्य हैं। क्या देश को ये जानने का हक नहीं कि किस मंत्रालय ने समिति को कितना पैसा दिया? समिति की आँड़ में सरकार क्या छिपा रही है? pic.twitter.com/msWsImW85H
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 22, 2020
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक आतंकी को पकड़ा
J&K: Police, Army and CRPF personnel arrested local terrorist Junaid Farooq Pandith of Hizbul Mujahideen. A trap was laid for him in Tapper Pattan in Baramulla district. pic.twitter.com/orB9ojl2fq
— ANI (@ANI) February 22, 2020
सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई शरत चंद्र बोस की बहू कृष्णा बोस निधन
पूर्व सांसद, शिक्षाविद और सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई शरत चंद्र बोस की बहू कृष्णा बोस का हार्ट अटैक की वजह से कोलकाता में निधन हो गया है।
Krishna Bose, Former MP, academician and daughter-in law of Subhash Chandra Bose's elder brother Sarat Chandra Bose, passes away in Kolkata due to cardiac arrest. pic.twitter.com/79UuHykAGy
— ANI (@ANI) February 22, 2020
निर्भया केस: विनय की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई, CCTV फुटेज कोर्ट में पेश किया गया
निर्भया केस में दोषी विनय की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई जारी है। सरकारी वकील इरफान अहमद ने अदालत को अवगत कराया कि दोषी विनय ने खुद अपना सिर दीवार पर पटक दिया। इसके बाद सेल में तुरंत डॉक्टरों को बुलाया गया। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोर्ट में सीसीटीवी फुटेज भी पेश किया है।
सरकारी वकील इरफान अहमद ने आगे कहा कि दोषी विनय शर्मा की मानसिक अस्थिरता का कोई मेडिकल इतिहास नहीं है, जैसा कि दोषी के वकील एपी सिंह ने दावा किया है।
Public Prosecutor Irfan Ahmad apprised the court that convict Vinay himself rammed his head on a wall and that he was attended to by the doctors immediately. Tihar jail authorities also submitted the CCTV footage in Court https://t.co/rbZmFA1vqR
— ANI (@ANI) February 22, 2020
धारा 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोग बहुत खुश हैं: जेपी नड्डा
बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “धारा 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोग बहुत खुश हैं। आपने संसद में लद्दाख के बीजेपी सांसद जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल का भाषण सुना होगा। उन्होंने कहा था, “शासन करने में और राज करने में अंतर है।”
BJP President JP Nadda in Patna: People of Jammu and Kashmir are very happy after abrogation of Article 370. You must have heard the speech made by Ladakh BJP MP Jamyang Tsering Namgyal in the Parliament. He had said, "Shasan karne mein aur raj karne mein antar hai". pic.twitter.com/q6AybjkArY
— ANI (@ANI) February 22, 2020
बिहार: पटना में पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान पर क्रिकेट खेलते दिखे तेजस्वी यादव
#WATCH Rashtriya Janata Dal (RJD) leader and former cricketer Tejashwi Yadav plays cricket at Bihar Veterinary College grounds in Patna (21.02.20) pic.twitter.com/N1OxKEAz2D
— ANI (@ANI) February 22, 2020
शाहीन बाग में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकार अब तक कोई रास्ता नहीं निकाल पाए: जीवीएल नरसिम्हा
शाहीन बाग में प्रदर्शन पर जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकार अब तक कोई रास्ता निकालने में सफल नहीं हुए, ऐसा लग रहा है। कुछ लोगों की जिद्द के कारण न सरकार अपनी नीति बदलती है न ही संसद अपने कानून बनाती है, सीएए लाखों करोड़ों शरणार्थियों को न्याय देने वाला कानून है।
Rameswaram: Large number of devotees participate in the annual chariot procession at Ramanathaswamy Temple during 12-day long celebrations of Maha Shivratri festival. #TamilNadu pic.twitter.com/ImKPQELMlr
— ANI (@ANI) February 22, 2020
मैंने कभी नहीं कहा कि ‘आप’ पार्क में चले जाइए: वार्ताकार साधना रामचंद्रन
शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों और वार्ताकार साधना रामचंद्रन के बीच बातचीत जारी है। साधना रामचंद्रन प्रदर्शनकारियों से बात चीत कहते हुए कहा, “मैंने कभी नहीं कहा कि ‘आप’ पार्क में चले जाइए। मैं तो आगे के लिए कह रही थी, शाहीन बाग में एक बहुत खूबसूरत बाग बनना चाहिए, जिस पर हर हिन्दुस्तानी का हक होना चाहिए कि वो आ कर आंदोलन कर सके।”
रामचंद्रन ने आगे कहा, “सरकार सीएए और एनआरसी लाई है, उनके साथ आप जा कर बात करें, वो आपके और सरकार के बीच की बात है। हम सुप्रीम कोर्ट से आए हैं।”
भारत कई संस्कृतियों और परंपराओं का पिघलने वाला बर्तन: भारत कई संस्कृतियों और परंपराओं का पिघलने वाला बर्तन
दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा कि भारत कई संस्कृतियों और परंपराओं का पिघलने वाला बर्तन है, यह अपनी न्यायिक प्रणाली और संस्थानों के लिए भी उतना ही सच है। हमने उन सभी सभ्यताओं की कानूनी संस्कृतियों को आत्मसात किया है जो हमारे तटों पर आई हैं।
Chief Justice of India SA Bobde at International Judicial Conference in Delhi: India is a melting pot of many cultures&traditions, this is equally true of its judicial system and institutions. We have assimilated legal cultures of all civilisations who have come to our shores. pic.twitter.com/ir7ngchh4E
— ANI (@ANI) February 22, 2020
दिल्ली में जिस स्कूल का मिलेनिया ट्रंप करेंगी दौरा, उस कार्यक्रम से केजरीवाल-सिसोदिया का नाम हटा :सूत्र
न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली सरकार के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के नाम उस स्कूल के कार्यक्रम से हटा दिए गए हैं, जिस स्कूल का मेलानिया ट्रम्प दौरा करेंगे।
Delhi Govt Sources: Names of CM Arvind Kejriwal and Deputy CM Manish Sisodia dropped from the school event where Melania Trump is scheduled to visit.
Delhi Govt Sources claim both were to attend the programme since the school comes under Delhi Govt pic.twitter.com/Vulos5SCeh— ANI (@ANI) February 22, 2020
ये दशक बदलावों का दशक है, हमने 1,500 पुराने कानून किए निरस्त : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशल ज्यूडिशियल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि ये दशक बदलावों का दशक है, हमने 1,500 पुराने कानून निरस्त किए। बदलाव हमेशा तर्कसंगत और न्याय संगत होना चाहिए ।
हाल में कुछ ऐसे बड़े फैसले आए हैं, जिनको लेकर पूरी दुनिया में चर्चा थी: पीएम मोदी
अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “हाल में कुछ ऐसे बड़े फैसले आए हैं, जिनको लेकर पूरी दुनिया में चर्चा थी। फैसले से पहले अनेक तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं।लेकिन हुआ क्या?130 करोड़ भारतीयों ने न्यायपालिका द्वारा दिए गए इन फैसलों को पूरी सहमति से स्वीकार किया।”
वकील साधना रामचंद्रन एक बार फिर शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से बात करने पहुंचीं
सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त साधना रामचंद्रन एक बार फिर शाहीनब बाग में प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए पहुंच गई हैं। फिलहाल बातचीत जारी है।
Delhi: Sadhana Ramachandran, one of the Supreme Court-appointed mediators arrives at Shaheen Bagh to resume talks with protesters pic.twitter.com/Q2CXNSMIBJ
— ANI (@ANI) February 22, 2020
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का शाहीन बाग पर विवादित बयान, प्रदर्शन को बताया नौटंकी
शाहीन बाग पर उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शाहीन बाग एक नौटंकी है और इस नौटंकी को अब बंद करना चाहिए, बहुत हो चुकी। देश इस प्रकार की चीजों को स्वीकार नहीं कर रहा है। शाहीन बाग एक साजिश का हिस्सा है।
निर्भया केस के दोषी पवन गुप्ता ने अपने वाकील से मिलने से मना किया
निर्भया केस में मौत की सजा पाने वालों में से एक जेल में बंद पवन गुप्ता ने अपने कानूनी सलाहकार रवि काजी से मिलने से इनकार कर दिया है। ताजा डेथ वारंट जारी होने के बाद पवन गुप्ता अपने कानूनी अधिकारों को इस्तेमाल करने के लिए अब तक कोई याचिका दाखिल नहीं की है।
Nirbhaya case: One of the death row convicts Pawan Gupta has refused to meet his legal aid counsel Ravi Qazi, in jail.
No communication regarding the filing of pending legal remedies available to Pawan Gupta after the fresh death warrant— ANI (@ANI) February 22, 2020
मुंबई: गायक मीका सिंह की स्टाफ सदस्य सौम्या खान की खुदकुशी मामले में जांच शुरू
मुंबई पुलिस ने 2 फरवरी को गायक मीका सिंह की स्टाफ सदस्य सौम्या खान की कथित आत्महत्या के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Mumbai: Police have registered a case and have begun an investigation in connection with the alleged suicide of Singer Mika Singh’s staff member Saumya Khan on February 2.
— ANI (@ANI) February 22, 2020
गुजरात में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगे पोस्टर
Posters of Prime Minister Narendra Modi, US President Donald Trump and US' First lady Melania Trump put up ahead of Trump's visit to Agra on 24th February. #Gujarat pic.twitter.com/fEjdIJRySm
— ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2020
दिल्ली: वेस्ट विनोद नगर के सर्वोदय कन्या विद्यालय का उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने किया दौरा
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने वेस्ट विनोद नगर के सर्वोदय कन्या विद्यालय का दौरा किया।
फांसी से पहले निर्भया के दोषियों से तिहाड़ जेल ने पूछा- आखिरी बार परिवार से कब मिलना है?
तिहाड़ जेल अधिकारी ने कहा, “निर्भया मामले के सभी चारों दोषियों को उनके परिवार के साथ उनकी आखिरी मुलाकात को लेकर पूछा गया है। मुकेश और पवन ने बताया
कि वे 1 फरवरी के डेथ वारंट से पहले ही अपने परिजनों से मिल चुके हैं। अब अक्षय और विनय से पूछा गया है कि वे कब मिलना चाहते हैं।”
Tihar Jail Official: Have written to all four Nirbhaya case convicts in connection with their last meeting with families. Mukesh and Pawan were told that they had already met their families before February 1 death warrant. Akshay& Vinay have now been asked when they want to meet
— ANI (@ANI) February 22, 2020
वुहान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अभी चीन ने इजाजत नहीं दी है: सूत्र
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि चीन के वुहान से बाकी बचे भारतीयों को वापिस लाने वाली फ्लाइट को चीन की सरकार द्वारा अनुमति देना अभी तक बाकी है। शुक्रवार को फ्लाइट के रवाना होने की उम्मीद थी, तब भी चीन की तरफ से ये ही कहा गया कि कोई देरी नहीं है, बिना किसी स्पष्ट कारण के अनुमति नहीं दी गई।
बेंगलुरु: भड़काऊ बयान देने के आरोप में AIMIM के नेता वारिस पठान के खिलाफ केस दर्ज
बेंगलुरु में भड़काऊ बयान देने के आरोप में एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
ट्रंप के स्वागत में 24 फरवरी को अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में गायक कैलाश खेर परफॉर्म करेंगे
24 फरवरी को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में होने वाली अपनी परफॉर्मेंस पर कैलाश खेर ने कहा, “’जय-जय कारा, जय-जय कारा स्वामी देना साथ हमारा’ गीत से परफॉर्मेंस की शुरुआत होगी और ‘अगड़ बम-बम लहरी’ से इसकी समाप्ति होगी। मेरा बस चले तो मैं इसी गाने पर उनको (ट्रंप) भी नचाऊं।”
महंत नृत्य गोपाल दास बोले- राम मंदिर निर्माण के लिए हम सरकारी फंड नहीं लेंगे
महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए हम सरकारी फंड नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण के लिए हम सभी मुख्यमंत्रियों को न्योता देंगे।
All CMs will be invited for temple construction, will take no funds from govt: Mahant Nritya Gopal Das
Read @ANI story | https://t.co/EMGTvGb9wH pic.twitter.com/2Ci55ewUGM
— ANI Digital (@ani_digital) February 22, 2020
पीएम मोदी आज दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन समारोह को भी संबोधित करेंगे।
इंडिया-न्यूजीलैंड टेस्ट: दूसरे दिन भारत 68.1 ओवर में 165 रन बनाकर ऑल आउट
#NZvIND, 1st Test, Day-2: India all out for 165 in 68.1 overs at Basin Reserve, Wellington. pic.twitter.com/guJzZUH1QV
— ANI (@ANI) February 21, 2020
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में लश्कर दो आतंकी मारे गए
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दोआतंकवादी मारे गए हैं। शुक्रवार आधी रात को सुरक्षा बलों औरआतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।
#UPDATE Jammu & Kashmir Police: Two Lashkar-e-Taiba (LeT) terrorists have been killed in the operation. Arms and ammunition recovered. https://t.co/GGIEJZBumy
— ANI (@ANI) February 21, 2020