पाकिस्तान पहुंचा कोरोना वायरस, दो लोगों में हुई महामारी की पुष्टि
Health Ministry of Pakistan: Two cases of #CoronaVirus reported in the country.
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली में डोभाल के कमान संभालने पर कांग्रेस बोली- शाह पर भरोसा नहीं रहा तो हटाते क्यों नहीं
दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में एनएसए अजीत डोभाल के दौरे को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर सवाल उठाया है। पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि अगर पीएम मोदी को गृह मंत्री अमित शाह पर भरोसा नहीं है तो उन्हें बर्खास्त क्यों नहीं करते। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि एनएसए डोभाल को भेजकर मोदी जी ने साबित कर दिया कि अमित शाह देश के गृह मंत्री के तौर पर पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।
NSA, श्री अजित डोवाल को भेजकर मोदी जी ने साबित कर दिया कि श्री अमित शाह देश के गृह मंत्री के तौर पर पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।
सोनिया जी ने भी यही बात कही है।
मोदी जी, एक विफल ग्रह मंत्री पर जब आपको ही विश्वास नही तो उन्हें बर्खास्त क्यों नही करते!https://t.co/FWM8IiIj83
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा को लेकर अमेरिका के बाद रूस ने भी अपने नागरिकों को सावधान रहने के लिए कहा
दिल्ली हिंसा को लेकर भरत समेत दुनिया के कई देशों में चिंताएं देखने को मिल रही हैं। अमेरिका के बाद रूस ने भी एक एडवाइजरी जारी कर भारत में मौजूद अपने नागरिकों को सावधान रहने को कहा है। रूस ने अपने नागरिकों को भारत में बड़ी सभाओं और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से बचने के लिए कहा है। इससे पहले अमेरिकी दूतावास ने सलाह जारी करते हुए अपने नागरिकों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया था।
Russia issues advisory asking its citizens to be careful, avoid large gatherings & violence-hit areas. #DelhiViolence
— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2020
कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान- देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड का सही समय आ गया है
कर्नाटक की बीजेपी सरकार के मंत्री सीटी रवि ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि उन्हें लगता है कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का सही समय आ गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के जन्म के समय 1980 से ही यूनिफॉर्म सिविल कोड उसके एजेंडा का हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी शुरू से इसकी बात करती रही है और अब यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का सही समय आ गया है।
Karnataka Minister CT Ravi: Uniform Civil Code has been part of BJP's agenda since the time it was born in 1980. We had been saying since beginning. At that time no one was speaking about Uniform Civil Code. Now everyone is speaking about equality. I think now the time is ripe. pic.twitter.com/VJ3xadA2oQ
— ANI (@ANI) February 26, 2020
राजस्थान में एक और सड़क हादसा, बिकानेर में 3 लोगों की मौत, 3 घायल
Rajasthan: Three dead and three injured in a road accident in Bikaner, today. Police at the spot.
— ANI (@ANI) February 26, 2020
पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम ने दिल्ली हिंसा पर उठाए गंभीर सवाल, गृहमंत्री के गायब रहने का मांगा हिसाब
पी चिदंबरम ने राजधानी में तीन दिन तक चली हिंसा पर कहा है कि दिल्ली हिंसा को लेकर जैसे-जैसे टेलीविजन पर दुखद कहानियां और सच्चाइयां सामने आ रही हैं, दिल्ली प्रशासन और पुलिस की आपराधिक लापरवाही बिल्कुल साफ होती जा रही है। उन्होंने पूछा, क्या गृहमंत्री, एलजी और पुलिस कमिश्नर रविवार 23 फरवरी से हर घंटे की अपनी गतिविधियों की जानकारी देंगे? आज एनएसए के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद भी एक सवाल अनुत्तरित रह गया है कि भड़काऊ भाषण देने वालों के खिलाफ अब तक केस दर्ज क्यों नहीं हुआ और गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।
मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने दिल्ली हिंसा पर जताया दुख, उठाया साजिश का मुद्दा
देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा की घटनाएं और इसमें अब तक 22 लोगों की मौत की खबर बेहद दुःखद और निंदनीय। इस हिंसा को रोकने के लिए कड़े क़दम उठाया जाना बेहद आवश्यक है। आखिर शांत देश की राजधानी को हिंसा की आग में किसने झोंका, कौन है इसका जिम्मेदार , किसकी असफलता है, यह भी सामने आना चाहिए। हम सभी को मिलकर शांति की अपील और शांति के लिए प्रयास करना चाहिए।
आख़िर शांत देश की राजधानी को हिंसा की आग में किसने झोका , कौन है इसका ज़िम्मेदार , किसकी असफलता है , यह भी सामने आना चाहिये।
हम सभी को मिलकर शांति की अपील व शांति के लिये प्रयास करना चाहिये।
2/2,— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या पहुंची 25, जीटीबी अस्पताल में 3 और लोगों की मौत
गुरू तेग बहादुर अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट सुनील कुमार ने बताया है कि दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज इलाज के दौरान 3 और लोगों की मौत हो गई।
Sunil Kumar, Medical Superintendent, Guru Teg Bahadur (GTB) Hospital: The death toll has risen to 25 as 3 more died during medical treatment. #NortheastDelhi pic.twitter.com/IsUTHIP0GV
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्ष चिंतित, अखिलेश, येचुरी और शरद यादव ने राष्ट्रपति से मांगा समय
Oppn leaders including Akhilesh Yadav, Sitaram Yechury, Sharad Yadav seek time from President to discuss about ongoing violence in Delhi
— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2020
सुपरस्टार रजनीकांत ने दिल्ली हिंसा को बताया- मोदी सरकार की विफलता
दिल्ली हिंसा को लेकर दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दिल्ली में जो कुछ भी हुआ, उसे मोदी सरकार के खुफिया तंत्र की विफलता बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि दंगों के साथ कठोरता से निपटना चाहिए।
#Rajinikanth condemns Centre over #DelhiViolence, says it's central govt's "intelligence failure" & riots should have been dealt with iron fist
— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2020
चीन के वुहान से दिल्ली आ रहे 120 लोगों को छावला में निगरानी में रखा जाएगा
Delhi: Around 120 passengers (including foreign nationals), coming to Delhi from China's Wuhan, will be kept for requisite quarantine period under the observation of ITBP doctors, at the ITBP quarantine facility in Chhawla. #Coronavirus pic.twitter.com/TdMpxdh51Q
— ANI (@ANI) February 26, 2020
गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर निकले एनएसए डोवाल, दिल्ली के हालात की दी जानकारी
दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का आज शाम दौरा करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह को हालात की जानकारी देने पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल बैठक से बाहर निकल चुके हैं। इस बैठक में गृह सचिव अजय कुमार भल्ला और दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमुल्य पटनायक भी मौजूद थे।
Delhi: National Security Advisor (NSA) Ajit Doval leaves from the Ministry of Home Affairs (MHA) after his meeting with Union Home Minister Amit Shah. Home Secretary Ajay Kumar Bhalla and Delhi Police Commissioner Amulya Patnaik were also present at the meeting. #NortheastDelhi pic.twitter.com/2OtipMgPfe
— ANI (@ANI) February 26, 2020
राजस्थान में बस हादसे में मारे गए सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बूंदी में एक नदी में बस गिरने के बाद अपनी जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। साथ ही सभी घायलों को 40,000 रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की। घटना में 24 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हुए हैं।
Rajasthan CM Ashok Gehlot announces ex-gratia of Rs 2 Lakh each to next of the kin of the deceased who lost their lives after a bus fell into a river in Bundi today. Compensation of Rs 40,000 each to injured also announced. 24 people had died,5 people were injured in the incident pic.twitter.com/tKO6nkwI35
— ANI (@ANI) February 26, 2020
हिंसा के चौथे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली का जायजा लेने पहुंचे केजरीवाल, साथ में सिसोदिया भी मौजूद
दिल्ली हिंसा को लेकर लगातार सवालों के घेरे में रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज हिंसा भड़कने के चौथे दिन हिंसा प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। उनके साथ में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और अन्य कई नेता और अधिकारी भी मौजूद हैं।
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 24 हुई
दिल्ली हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 पहुंच चुकी है। एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन ने बताया कि दो और लोगों की मौत हुई है।
Death toll in #DelhiViolence rises to 24 with 2 more deaths being reported at LNJP Hospital: Authorities.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2020
दिल्ली के सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम हिंसा ग्रस्त इलाकों का कर रहे हैं दौरा
सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के हिस्सा ग्रस्त इलाकों का दौरा कर स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे हैं।
Delhi: CM Arvind Kejriwal and Deputy CM Manish Sisodia interact with the local residents in the sensitive areas in #NortheastDelhi, to take stock of the situation there. pic.twitter.com/pkYEgP9f1y
— ANI (@ANI) February 26, 2020
क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेज में फंसे भारतीयों को दिल्ली लाया जा रहा है
जापान में क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेज में फंसे भारतीयों को एयर इंडिया के विशेष विमान से दिल्ली लाया जा रहा है।
Indian crew and passengers from cruise ship Diamond Princess have boarded an Air India flight, sent by the govt of India, to come to Delhi. #Coronavirus pic.twitter.com/dVbbb0Ko8F
— ANI (@ANI) February 26, 2020
हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने 18 FIR दर्ज की, अब तक 106 लोग गिरफ्तार, हर एंगल से जांच जारी
दिल्ली हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा कि हिंसा को लेकर पुलिस ने अब तक 18 एफआईआर दर्ज की है। साथ ही अब तक 106 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उन्होने कहा कि आज दिल्ली में किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई
MS Randhawa, Delhi Police PRO: Till now Delhi Police has registered 18 FIRs so far&106 people have been arrested in connection with the incidents in #NortheastDelhi. Miscreants are being identified.We have the CCTV footage&strong evidence. No untoward incident took place today. pic.twitter.com/BDx9sywFYd
— ANI (@ANI) February 26, 2020
DCP नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के ऑफिस पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल
Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal has reached the office of DCP North East. #DelhiViolence pic.twitter.com/fc4xNhrKS3
— ANI (@ANI) February 26, 2020
पांच बार के ग्रैंड स्लैम टेनिस चैंपियन मारिया शारापोवा ने रिटायरमेंट की घोषणा की: रॉयटर्स
Five-time Grand Slam tennis champion Maria Sharapova announces retirement: Reuters (file pic) pic.twitter.com/DwE29GLpCb
— ANI (@ANI) February 26, 2020
झारखंड: कांके लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप का मामला, कोर्ट ने 11 आरोपियों को ठहराया दोषी
रांची की एक अदालत ने कांके लॉ कॉलेज की छात्रा से सामूहिक बलात्कार मामले के 12 आरोपियों में से 11 को दोषी ठहराया है । 12 वां आरोपी नाबालिग है। घटना पिछले साल नवंबर में दर्ज की गई थी।
Jharkhand: A Ranchi Court today convicted 11 of the 12 accused in the Kanke Law college student gang rape case. The 12th accused is a juvenile. The incident was reported in November last year.
— ANI (@ANI) February 26, 2020
कोरोना वायरस की वजह से नहीं पहुंच पाए मोबाइल: अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि जैसे ही चीन पंजाब को स्मार्टफोन भेजने में सक्षम होगा, वैसे ही उनकी सरकार द्वारा किए गए वादे के अनुसार जल्द ही स्मार्टफोन की पहली खेप वितरित कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान सदन को बताया कि मोबाइल फोन के लिए चीन को पहले ही ऑर्डर कर दिया गया था, मगर दुर्भाग्य से कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इसके यहां पहुंचने में देरी हो गई है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
दिल्ली हिंसा को लेकर अमेरिका ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी की, सतर्कता बरतने की दी सलाह
दिल्ली हिंसा को लेकर अमेरिका ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी किया है। हिंसा ग्रस्त इलाकों में नहीं जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है। बता दें कि दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 22 तक पहुंच गई है। वहीं घायलों की संख्या 200 के करीब है।
"Exercise Caution": US Advisory For Its Citizens In India Over Delhi Clashes https://t.co/kVAIg0tGC0
— NDTV News feed (@ndtvfeed) February 26, 2020
दिल्ली में हिंसा के चलते जबलपुर में अलर्ट
दिल्ली में हिंसा के मद्देनजर मध्यप्रदेश के जबलपुर में अलर्ट जारी किया गया है। सभी थाना प्रभारी और साइबर सेल और अपराध शाखा को सतर्क कर दिया गया है। जबलपुर के पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि दिल्ली में हुई हिंसा के मद्देनजर जबलपुर में पुलिस अलर्ट है। सभी थाना प्रभारियों को सतर्क किया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर चल रहे आंदोलनों के बीच अचानक हिंसा भड़की है। इसका अन्य स्थानों पर भी असर पड़ने की संभावना बनी हुई है। जबलपुर में भी सीएए को लेकर पूर्व में हिंसा भड़क चुकी है, लिहाजा पुलिस पहले से सतर्क हो गई है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
दिल्ली हिंसा ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे एनएसए डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दिल्ली हिंसा ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इसके बाद अजीत डोभाल गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए गृह मंत्रालय पहुंचे हैं।
Delhi: National Security Advisor (NSA) Ajit Doval, after visiting sensitive areas of #NorthEastDelhi, has reached Home Ministry to meet Union Home Minister Amit Shah. pic.twitter.com/TYjUJfZRxn
— ANI (@ANI) February 26, 2020
#UPDATE National Security Advisor (NSA) Ajit Doval, after visiting sensitive areas of #NorthEastDelhi, has reached Home Ministry to meet Union Home Minister Amit Shah. https://t.co/Mq05qXcIld
— ANI (@ANI) February 26, 2020
यूपी विधानसभा में सीएम योगी बोले- सीएए का विरोध करना बेकार
यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर लोगों को गलतफहमी हो गई है कि वे आगजनी कर सकते हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं, तो हम जानते हैं कि उस गलतफहमी का हल भी कैसे निकालना है। इसीलिए नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध बेकार है।
Chief Minister Yogi Adityanath in UP Assembly: If people have misunderstood that they can arson and damage property then we know how to find a solution for that misunderstanding too. That is why protesting against the Citizenship Amendment Act is unnecessary. (file pic) pic.twitter.com/EPE2vm1SK9
— ANI UP (@ANINewsUP) February 26, 2020
दिल्ली के लोग हिंसा नहीं चाहते हैं: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग हिंसा नहीं चाहते हैं। इस हिंसा में हिंदू भी मारे गए, मुसलमान भी मारे गए। दोनों समुदाय के लोग लड़ाई नहीं करना चाहते हैं।
Delhi CM Arvind Kejriwal in Delhi Assembly: People of Delhi do not want violence. All this has not been done by the 'aam aadmi'. This has been done by some anti-social, political and external elements. Hindus & Muslims in Delhi never want to fight. #DelhiViolence pic.twitter.com/gE655ZNgJs
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली हिंसाः हेड कांस्टेबल रतन लाल के परिवार को 1 करोड़ रुपये और नौकरी देगी केजरीवाल सरकार
दिल्ली हिंसा में मारे गए हेड कांस्टेबल रतन लाल को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों की तरफ से मैं शहीद रतन लाल को परिवार को आश्वासन देता हूं कि आपकी पूरी जिंदगी की जिम्मेदारी आपकी है। दिल्ली सरकार उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की मदद देंगे और परिवार के सदस्य को नौकरी देगी।
Delhi CM Arvind Kejriwal in Delhi Assembly: I want to assure the family of Delhi Police Head Constable Rattan Lal ji that we will take care of them. We will give a compensation of Rs 1 Crore and a job to a member of his family. pic.twitter.com/ifh9UernLI
— ANI (@ANI) February 26, 2020
हमें एक-दूसरे की समस्याओं को बढ़ाने नहीं, कम करने की कोशिश करनी चाहिए: अजीत डोभाल
उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि हर आदमी जो अपने देश को प्यार करता है, वो अपने समाज को प्यार करता है, पड़ोसी को प्यार करता है। हमें एक-दूसरे की समस्याओं को बढ़ाने नहीं, कम करने की कोशिश करनी चाहिए।
National Security Advisor (NSA) Ajit Doval: My message is that everyone who loves their country – also loves their society, their neighbour. Everyone should live with love and harmony with others. People should try to resolve each other's problems and not increase them. https://t.co/ry9mk0b2vY
— ANI (@ANI) February 26, 2020
शांति मार्च के दौरान धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी बोलीं- शाह अपने कर्तव्यों को पूरा करने में विफल रहे
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस पार्टी गांधी स्मृति तक शांति मार्च निकाल रही है। इस दौरान कांग्रेस का शांति मार्च को जनपथ पर रोक दिया गया। शांति मार्च को रोके जाने के बाद प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम गृह मंत्री अमित शाह के घर पहुंचना चाहते है और उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। लेकिन हमें रोक दिया गया है। हमारे शहर को जलाया जा रहा है। लोग यहां रोजी रोटी कमाने के लिए आते हैं। आपस में भाईचारा बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। अमित शाह अपने कर्तव्यों को पूरा करने में विफल रहे।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी: गृह मंत्री जी की ज़िम्मेदारी है कि देश की राजधानी में शांति हो, सरकार की ज़िम्मेदारी है, वे इस ज़िम्मेदारी को निभाने में असफल हुए हैं। हम चाहते हैं कि सरकार कार्रवाई करे, शांति बनी रहे। हमारी यही मांग है। https://t.co/kypEpEk1hO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2020
उन्होंने आगे कहा कि गृह मंत्री जी की जिम्मेदारी है कि देश की राजधानी में शांति हो, सरकार की जिम्मेदारी है, वे इस जिम्मेदारी को निभाने में असफल हुए हैं। हम चाहते हैं कि सरकार कार्रवाई करे, शांति बनी रहे। हमारी यही मांग है।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोगों से मिलते राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, ड्रोन से हो रही हिंसा प्रभावित इलाकों की निगरानी
उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि मैं पूरे इलाके में घूमा। लोग एकता चाहते हैं, सब शांति चाहते हैं। कुछ 10-20 अपराधी हिंसा फैला रहे हैं। मैं पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर यहां आया हूं। अब इस इलाके में पूरी शांति है।
Delhi: Situation being monitored in areas of #NortheastDelhi with the help of drone. National Security Advisor (NSA) Ajit Doval is taking stock of the situation here. pic.twitter.com/e2uaFBnAjX
— ANI (@ANI) February 26, 2020
NSA Ajit Doval: People have a sense of unity among them, there is no enmity. A few criminals do things like this (spread violence), people are trying to isolate them. Police is here & doing its work. We're here as per the orders of HM & PM. Inshallah yahan par bilkul aman hoga. pic.twitter.com/SXuXEYofoz
— ANI (@ANI) February 26, 2020
सीबीएसई ने उत्तर-पूर्वी इलाके में कल होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं
सीबीएसई की उत्तर पूर्वी दिल्ली में कल होने वाली परीक्षाओं को कैंसिल कर दिया है। बाकी दिल्ली में पहले की तरह परीक्षाएं होंगी।
CBSE postpones the following subject exams scheduled for tomorrow in North East Part of Delhi.
Exams in rest of Delhi shall be conducted as scheduled.
The next date of exam for affected students will be notified shortly. pic.twitter.com/rLraVmLJQP— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा: मौजपुर के लोगों से मिले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल
Delhi: National Security Advisor (NSA) Ajit Doval interacts with the local residents of #NortheastDelhi. pic.twitter.com/NwSZIHBK7p
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा के खिलाफ कांग्रेस का शांति मार्च रोका गया, प्रियंका समेत कई नेता धरने पर बैठे
दिल्ली में कांग्रेस मुख्याल से कांग्रेस पार्टी गांधी स्मृति तक शांति मार्च निकाल रही है। खबरों के मुताबिक कांग्रेस के शांति मार्च को जनपथ पर पुलिस ने रोक दिया है। मार्च के रोके जाने पर प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता धरने पर बैठ गए हैं।







Delhi: Congress leaders and workers participating in 'peace march' stopped at Janpath Road. They were heading towards Gandhi Smriti. pic.twitter.com/LSaAAhmTo6
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली: शांति मार्च में प्रियंका गांधी, सुष्मिता देव, केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता मौजूद
Delhi: Priyanka Gandhi Vadra, Sushmita Dev, KC Venugopal and other Congress leaders join the 'peace march'. https://t.co/4Yi59NLDbK pic.twitter.com/X0TshnMHjN
— ANI (@ANI) February 26, 2020
हिंसा प्रभावित इलाके मौजपुर में पहुंचे NSA अजित डोभाल, हालात का लिया जायजा
उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी से मुलाकात करनेके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मौजपुर पहुंचे। मौजपुर में एनएसए अजित डोभाल ने हालात का जायजा लिया। इस इलाके से काफी हिंसा की खबरें सामने आई थीं। मीडिया से बात करते हुए डोभाल ने कहा कि चारों तरफ सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस काम कर रही है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
National Security Advisor (NSA) Ajit Doval: Situation is totally under control. People are satisfied. I have confidence in law enforcement agencies. Police is doing its work. #NortheastDelhi https://t.co/xPJoGFPfGr pic.twitter.com/x34GvrmFNs
— ANI (@ANI) February 26, 2020
#WATCH Delhi: National Security Advisor (NSA) Ajit Doval takes stock of the situation in Maujpur area of #NortheastDelhi pic.twitter.com/f8Jc7LR7P0
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय से गांधी स्मृति तक शांति मार्च शुरू, प्रियंका गांधी मौजूद
दिल्ली में कांग्रेस मुख्याल से कांग्रेस पार्टी गांधी स्मृति तक शांति मार्च निकाल रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस मार्च में मौजूद हैं। दिल्ली हिंसा के खिलाफ इस मार्च को निकाला जा रहा है।
Congress leaders and workers take out 'peace march' over violence in Delhi. They are heading towards Gandhi Smriti. pic.twitter.com/jrXJvGk7wB
— ANI (@ANI) February 26, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली के दफ्तर से बाहर निकले NSA अजित डोभाल
उत्तर पूर्वी दिल्ली के दफ्तर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकरा अजित डोभाल बाहर निकल चुके हैं। बताया जा रहा है कि एनएसए डोभाल ने डीसीपी से मिलकर प्रभावित इलाकों में मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी है।
Delhi: National Security Advisor (NSA) Ajit Doval leaves from the office of DCP Northeast. #NortheastDelhi pic.twitter.com/QMFdtyWoMt
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 22 हुई
Sunil Kumar, Medical Superintendent of GTB Hospital: Till yesterday we did not have a Board constituted to carry out the postmortem, today onward the postmortems are being conducted and bodies are being handed over. #Delhi https://t.co/E8prdDKlsK
— ANI (@ANI) February 26, 2020
आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल भेजा गया
उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को जालसाजी मामले में जेल भेज दिया गया। सुनवाई की अगली तारीख दो मार्च को तय की गई है।
Rampur: Samajwadi Party MP Azam Khan, his wife Tanzeen Fatima and son Abdullah Azam sent to jail in a forgery case. Next date of hearing is on March 2. pic.twitter.com/FG5Eayu3NY
— ANI UP (@ANINewsUP) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा पर गृह मंत्री अमित शाह से सीपीआई ने की इस्तीफे की मांग
सीपीआई ने दिल्ली हिंसा को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने बयान जारी कर केंद्र सरकार को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने मांग की है कि गृह मंत्री अमित शाह अपने पद से इस्तीफा दें।
दिल्ली हिंसा के खिलाफ 24 अकबर रोड से गांधी स्मृति तक थोड़ी देर में कांग्रेस का शांति मार्च

दिल्ली हाई कोर्ट ने उस अधिकारी का नाम पूछा, जो रविवार को कपिल मिश्रा के साथ मौजूद था
Delhi violence matter in Delhi High Court: Delhi High Court inquires about the name of the officer who was seen in BJP leader Kapil Mishra's video clip.
— ANI (@ANI) February 26, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ऑफिस पहुंचे NSA अजित डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकरा अजित डोभाल उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी के ऑफिस पहुंचे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में मौजूदा हालात को लेकर चर्चा होगी।
Delhi: National Security Advisor (NSA) Ajit Doval reaches the office of DCP Northeast. #NortheastDelhi pic.twitter.com/pZhWKS15XB
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा से केंद्र और राज्य सरकार का मुंह मोड़ना शर्मनाक: कांग्रेस नेता अलका लांबा
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, “हम घायलों और उनके परिजनों से मिले। यह बहुत ही शर्मनाक है कि यह दोनों सरकारों की ज़िम्मेदारी थी और दोनों ने ही इससे मुंह मोड़ रखा है। 21 लोग मर चुके हैं, मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की पूरी संभावना है।”
सेंसेक्स में 392.24 अंक गिरकर बंद
Sensex at 39,888.96, down by 392.24 points. Nifty at 11,678.50, down by 119.40 points. pic.twitter.com/XwvLw1Kpzr
— ANI (@ANI) February 26, 2020
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा प्रभावित जौहरीपुर से ताजा तस्वीरें
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा प्रभावित जौहरीपुर से ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। इस इलाके में आज कोई ताजा हिंसा नहीं हुई है। इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
Visuals from violence-affected Johripur in North East Delhi; No fresh violence reported today; security personnel are deployed in the area pic.twitter.com/7IZzwTC44O
— ANI (@ANI) February 26, 2020
बीजेपी के नेता घृणा फैलाने का कर रहे हैं काम: केरल के सीएम
दिल्ली हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा, “नफरत की एक सक्रिय मुहिम चल रही है। यहचिंता की बात है कि बीजेपी नेताओं ने घृणा फैलाने और उकसाने’ का काम किया है।”
There is an active campaign of hatred going on. It's matter of concern that the BJP leader, who 'made hate speech & instigated' the riots, is going scot-free: Kerala CM Pinarayi Vijayan. #DelhiViolence
— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा में मारे गए हेड कॉन्स्टेबल का अंतिम संस्कार
दिल्ली हिंसा में मारे गए हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल का राजकीय सम्मान के साथ राजस्थान के सीकर में अंतिम संस्कार किया गया। 24 फरवरी को हिंसा के दौरान रतनलाल की मौत हो गई थी।
Rajasthan: Last rites ceremony of Delhi Police Head Constable Rattan Lal's being held in Sikar. He lost his life in the violence-hit North East Delhi on 24th February. pic.twitter.com/u67idES85L
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली में हालात बेहद खराब है :हाई कोर्ट
दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा है कि राजधानी की स्थिती बेहद खराब है।
Situation in north-east Delhi has only worsened, says Delhi High Court
— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 21 हुई
North East Delhi violence: 21 deaths in Guru Teg Bahadur Hospital and 1 death in Lok Nayak Jai Prakash Narayan Hospital. https://t.co/UTouIXG64O
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली में 5 IPS अधिकारियों को ट्रांसफर
Rajeev Ranjan, Staff Officer to Commissioner of Police (CP) posted as Deputy Commissioner of Police (DCP), IGI Airport. (2/2) https://t.co/m4g4HcOeI9
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग




उत्तर पूर्वी दिल्ली के चांद बाग इलाके में खुफिया ब्यूरो अधिकारी की मौत पर हाई कोर्ट ने चिंता जाहिर की
Delhi violence matter: Delhi High Court expresses concern over body an IB officer found in north-east Delhi. Court says it is "very unfortunate". Court also asks the highest functionaries in state and central government to personally meet the victims and their families. https://t.co/Z08ji92G32
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- दंगा नहीं होने देंगे, सीएम-डिप्टी सीएम लोगों के बीच जाएं
दिल्ली हिंसा पर हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि हम राजधानी में दंगा नहीं होने देंगे। कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री प्रभावित इलाकों में निकलें और लोगों से बातचीत करें, उनमें विश्वास जगाएं।
Delhi violence matter in Delhi High Court: Standing counsel apprised the Court that there is an official confirmation on 17 deaths due to violence in North East Delhi https://t.co/8AYXbxDtA6
— ANI (@ANI) February 26, 2020
बेंगलुरु: इन्फैंट्री रोड पर एक इमारत में लगी आग, काबू पाने की कोशिश जारी
Bengaluru: Fire broke out at a building on Infantry Road today; No injuries reported, 2 fire tenders present at the spot pic.twitter.com/O4FCwuoVz6
— ANI (@ANI) February 26, 2020
पीएम मोदी ने दिल्ली वासियों से शांति बनाए रखने की अपील की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कहा, “दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में व्याप्त स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस और अन्य एजेंसियां शांति और सौहार्द स्थापित करने और सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए काम कर रही हैं।”
PM Narendra Modi tweets, "Peace and harmony are central to our ethos. I appeal to my sisters and brothers of Delhi to maintain peace and brotherhood at all times. It is important that there is calm and normalcy is restored at the earliest". https://t.co/Nc4pUJ5w1F
— ANI (@ANI) February 26, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली के चांद बाग इलाके में खुफिया ब्यूरो अधिकारी अंकित शर्मा का शव मिला
उत्तर पूर्व दिल्ली के चांद बाग इलाके से खुफिया ब्यूरो अधिकारी अंकित शर्मा का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Delhi: Body of Intelligence Bureau Officer Ankit Sharma found in North East district's Chand Bagh area today. pic.twitter.com/WLDG0odk6P
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली के लोगों से प्रियंका गांधी की अपील हिंसा न करें
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं दिल्ली के लोगों से अपील करती हूं कि वे हिंसा न करें, सावधानी बरतें और शांति बनाए रखें। हमने उत्तर प्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि हिंसा फैलने पर वे शांति बनाए रखें।”
Priyanka Gandhi Vadra, Congress: I appeal to the people of Delhi to not indulge in violence, exercise caution & maintain peace. We have told our workers in Uttar Pradesh to do all they can to maintain peace if violence spreads there. #DelhiViolence pic.twitter.com/BVHBmEhmPi
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा मामले में हाई कोर्ट का आदेश, भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करे पुलिस
दिल्ली हाई कोर्ट ने सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता, डीसीपी (अपराध) से कहा कि क्या उन्होंने बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण का वीडियो क्लिप देखा है? बाद में उस क्लिप को कोर्ट में चलाया गया। वहीं, हाई कोर्ट ने सॉलिसीटर जनरल से कहा कि वे पुलिस आयुक्त से बीजेपी के तीन नेताओं द्वारा कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण देने के मामले में केस दर्ज करने को कहें।
सोनिया बोलीं- दिल्ली की मौजूदा हालात के लिए गृह मंत्री, BJP नेता जिम्मेदार, अमित शाह दें इस्तीफा
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रेस से बात की। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हूं। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के भड़काऊ बयान देने की वजह से यह सब कुछ हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। उन्हें अमित शाह से इस्तीफे की मांग की।
दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, “दिल्ली में हो रही घोर हिंसा, जानमाल के नुकसान को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बैठक हुई। रविवार से हो रही लगातार दर्दनाक घटनाओं के पीछे सोची समझी साजिश है। बीजेपी की इस सोच को चुनव के दौरान भी लोगों ने देखा था।”
सोनिया ने कहा, “बीजेपी के नेताओं ने भड़ाकाऊ भाषण देकर इस तरह का माहौल बनाया। बीजेपी के एक नेता ने अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि तीन दिन के बाद हमें कुछ नहीं कहना है। दिल्ली पुलिस द्वारा जानबूझकर कार्रवाई नहीं करने की वजह से अब तक 20 से ज्यादा लोगों की जान चुका ही। उत्तर पूर्वी दिल्ली में चारों तरफ हिंसा फैली है। कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ है। हम कामना करते हैं कि जल्द से जल्द घायल स्वस्थ्य हों। हमारा मानना है कि दिल्ली में मौजूदा हालता के लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इसमें राज्य सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है।”
सोनिया गांधी ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं से अपील करती हूं कि वे प्रभावित इलाकों में जाएं और पीड़ितों से मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और पीड़ितों की हर संभव मदद करेंगे।
Congress Interim President Sonia Gandhi: The Centre and the Union Home Minister is responsible for the present situation in Delhi. The Union Home Minister should resign. https://t.co/kH3JFsABpw
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली: गोकुलपुरी के भागीरथी विहार में अर्धसैनिक बलों ने किया मार्च
दिल्ली के गोकुलपुरी के भागीरथी विहार में अर्धसैनिक बलों ने मार्च किया है। इस इलाके में कई जगहों पर हिंसा खबरें आई थीं।
#WATCH Delhi: Central Reserve Police Force (CRPF), Sashastra Seema Bal (SSB), Central Industrial Security Force (CISF), & Police conduct flag march at Bhagirathi Vihar in Gokulpuri. #DelhiViolence pic.twitter.com/NH3IoPu6AE
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा: आज राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
Delhi: Senior Congress leaders to march to Rashtrapati Bhavan today to raise the issue of #DelhiViolence. pic.twitter.com/0A5JisYNOK
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली के सीलमपुर में एक महीने के लिए धारा 144 लागू, पुलिस ने दुकानें बंद करने का दिया आदेश
दिल्ली के सीलमपुर में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दिया गया है। पुलिस सीलमपुर में घूमकर ऐलान कर रही है। पुलिस दुकानों को बंद करने का भी आदेश दिया है।
#WATCH Delhi Police makes an announcement in Seelampur area, "Ek mahine ke liye Section 144 laga di gai hai, yahan koi bhi vyakti nazar na aaye. Abhi tumhe pyar se bataya jaa raha hai, phir sakhti se bataya jayega. Dukane bandh kardo yahan" #DelhiViolence pic.twitter.com/BwYvFLXzM9
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा पीड़ितों के बारे में जानने के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन, पुलिस ने किया जारी
दिल्ली हिंसा पीड़ितों से अगर उनके परिजन संपर्क नहीं कर पा रहे हैं तो उनके लिए पुलिस ने कुछ नंबर जारी किए हैं। हिंसा पीड़ितों के बारे में जानने के लिए इन नंबरों पर फोन कर उनके परिजन जानकारी ले सकते हैं।

Delhi Police: Any person who wants the details of any victim, he or she may contact the following officers. #DelhiViolence pic.twitter.com/casFST2mnx
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली: गोकुलपुरी में हिंसा के बाद की तस्वीरें, पुलिस इलाके में पहुंची
Delhi: Early morning visuals from Gokulpuri where security personnel are dousing embers and clearing debris, after yesterday's violence in the area. No incident of violence reported today. Security personnel have been deployed in the area. #NortheastDelhi pic.twitter.com/tkK4zEjcY2
— ANI (@ANI) February 26, 2020
पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की PSA के तहत गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को नोटिस जारी किया
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा द्वारा जम्मू-कश्मीर पब्लिक सेफ्टी एक्ट 1978 के तहत मां की नजरबंदी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को नोटिस जारी किया।
Supreme Court issues notice to Jammu and Kashmir administration on the plea filed by former J&K CM Mehbooba Mufti's daughter Iltija, challenging her mother’s detention under the Jammu and Kashmir Public Safety Act, 1978. pic.twitter.com/qtgoVgt1Ao
— ANI (@ANI) February 26, 2020
छत्तीसगढ़: कांकेर के कोयलीबेड़ा इलाके में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़
छत्तीसगढ़ के कांकेर के कोयलीबेड़ा इलाके में आज तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से नक्सली भागने में सफल रहे।
Chhattisgarh: Encounter between police and naxals occurred in Kanker's Koyalibeda area earlier today, arms and other paraphernalia recovered; Naxals managed to escape from the site of the encounter
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली: गोकुलपुरी इलाके में दमकल कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया
दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में भड़की हिंसा के बाद टायर मार्केट में दमकल कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया।
Delhi: A team of Fire Department is conducting cooling operation at the tyre market in Gokulpuri area; the market was set ablaze on 24th February. #DelhiViolence pic.twitter.com/2VvzvZPavM
— ANI (@ANI) February 26, 2020
शाहीन बाग मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अब 23 मार्च को होगी सुनवाई
शाहीन बाग मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब 23 मार्च को इस मामले में सुनवाई होगी। प्रदर्शनस्थल को खाली कराने की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई होनी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में हालात ठीक नहीं है। कोर्ट पुलिस की कार्यशाली पर सवाल खड़े किए हैं।
पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग के प्रदर्शन कारियों से बातचीत करने के लिए वार्ताकार नियुक्त किए थे। वार्ताकारों ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में एक रिपोर्ट भी दाखिल की थी।
Shaheen Bagh matter: Supreme Court fixes the matter for further hearing to March 23. The court was hearing pleas seeking removal of anti-Citizenship Amendment Act protesters from Delhi's Shaheen Bagh area. pic.twitter.com/vhT6KfzH4v
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली: जोहरीपुर इलाके में सुरक्षा कर्मियों ने फ्लैग मार्च किया
Delhi: Security personnel hold flag-march in Johripur area. #DelhiViolence pic.twitter.com/X8Db6Rt1D3
— ANI (@ANI) February 26, 2020
राजस्थान के बूंदी में नदी में गिरी बस, 24 से ज्यादा बारातियों की मौत की खबर, कई घायल
राजस्थान के बूंदी में बारातियों से भरी एक बस के नदी में गिरने से 24 से ज्यादा बारातियों की मौत खबर है। कई घायलों को नदी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई लोगों की हालत गभीर बताई जा रही है। यह हादसा बूंदी के लाखेरी थाना क्षेत्र में हुआ है।
Rajasthan: Several feared dead after a bus falls into a river near a village on Kota Lalsot Mega Highway in Bundi. More details awaited. pic.twitter.com/FlLtjes9H7
— ANI (@ANI) February 26, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव के बीच मौजपुर और बाबरपुर में सुरक्षा कर्मियों ने किया मार्च
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव के बीच मौजपुर और बाबरपुर में सुरक्षा कर्मियों ने मार्च किया है। इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। हिंसा में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 20 हुई
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। गुरु तेग बहादुर के चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार गौतम ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल 189 घायलों को अस्पताल में लाया गया है।
Sunil Kumar Gautam Medical Superintendent, Guru Teg Bahadur (GTB) Hospital: Out of all the people that were brought to the hospital 189 are injured and 20 are dead. #DelhiViolence pic.twitter.com/U8dlp4nrZV
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली के बाबारपुर में सुरक्षा कर्मियों ने किया मार्च
दिल्ली के बाबारपुर में तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इलाके में सुरक्षा कर्मियों ने मार्च किया है।
Delhi: Security personnel conducting flag-march in Babarpur area. #DelhiViolence pic.twitter.com/cz66M8pON7
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली: मौजपुर इलाके में सुरक्षा कर्मियों ने फ्लैग मार्च किया
Delhi: Security personnel conducting flag-march in Maujpur area. #DelhiViolence pic.twitter.com/FBPpeVegm0
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली: चांद बाग के एक अस्पताल घायलों को दूसरे अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेजा गया
अतिरिक्त डीसीपी डीके गुप्ता ने कहा, “चांद बाग के एक अस्पताल में चार शव और 20 घायल सामने आए हैं। हमें हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार, घायलों को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित करना पड़ा। सभी घायलों को अब दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया है, ताकि उन्हें उचित चिकित्सा मिल सके।”
DK Gupta, Additional DCP: There were 4 bodies&20 injured victims at a hospital in Chand Bagh. We had to shift them to another hospital as per High Court orders. All the victims have been shifted to another hospital now, so that they can get proper medical treatment.#DelhiViolence https://t.co/nQo3E6bEPN pic.twitter.com/zPytroMYFX
— ANI (@ANI) February 26, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली के प्रभावित इलाकों में सीएम केजरीवाल ने कर्फ्यू लगाने और आर्मी बुलाने की मांग की
उत्तर पूर्वी दिल्ली के प्रभावित इलाकों में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कर्फ्यू लगाने और आर्मी बुलाने की मांग की है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “मैं पूरी तरह से व्यापक लोगों के संपर्क में रहा हूं। स्थिति चिंताजनक है। पुलिस, अपने सभी प्रयासों के बावजूद स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में असमर्थ है। बाकी प्रभावित इलाकों में तुरंत कर्फ्यू लगाया जाए और सेना को बुलाया जाए। मैं गृह मंत्री को इस संबंध में लिख रहा हूं।”
I have been in touch wid large no of people whole nite. Situation alarming. Police, despite all its efforts, unable to control situation and instil confidence
Army shud be called in and curfew imposed in rest of affected areas immediately
Am writing to Hon’ble HM to this effect
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 26, 2020
कांग्रेस ने अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक बुलाई
कांग्रेस ने कार्य समिति की बैठक के बाद आज अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक बुलाई है।
Congress has called a meeting of its Lok Sabha and Rajya Sabha MPs for later today, following the Congress Working Committee (CWC) meeting. https://t.co/fEhvi3MT40 pic.twitter.com/Mid6D0bArO
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा पर हाई कोर्ट का पुलिस को नोटिस, सुनवाई के दौरान अधिकारियों को हाजिर रहने का आदेश
दिल्ली हिंसा पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई है। हाई कोर्ट ने पुलिस को नोटिस जारी करते हुए यह आदेश दिया है कि सुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारी हाजिर रहें। अब मामले की सुनवाई आज दोपहर 12.30 बजे होगी।
Delhi High Court issues notice to Delhi Police and asks senior officials to remain present in the court in connection with a plea on violence in Delhi's North East district. #DelhiViolence pic.twitter.com/i6nvFKKBjb
— ANI (@ANI) February 26, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव को देखते हुए गौतम बुध नगर में शराब की दुकानों को बंद करने के निर्देश
नोएडा: दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाकों में आगजनी और तनाव के माहौल को देखते हुए जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने गौतम बुध नगर में दिल्ली से सटी तमाम शराब की दुकानों को बंद करवाने का निर्देश जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर आज दिल्ली से सटे 3 कि.मी. तक नोएडा में शराब की दुकानें बंद रहेंगे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2020
दिल्ली: सीलमपुर से आज की ताजा तस्वीरें, रात में इस इलाके का NSA डोभाल ने किया था दौरा
दिल्ली में सीलमपुर से आज की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। रात में इस इलाके का एएसए अजित डोभाल ने दौरा किया था।
Delhi: Latest visuals from Seelampur area. National Security Advisor (NSA) Ajit Doval had visited the areas affected by violence in North East Delhi last night and had reviewed security arrangements in the area. #DelhiViolence pic.twitter.com/YJCycbBMD3
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 18 हुई
#UPDATE Sunil Kumar Gautam MD, Guru Teg Bahadur (GTB) Hospital: Death toll has increased to 18. #DelhiViolence https://t.co/V4m3kJQzCV
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू
दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद हैं।
Delhi: Congress interim president Sonia Gandhi, Former Prime Minister Dr Manmohan Singh, Priyanka Gandhi Vadra, P Chidambaram, Jyotiraditya Scindia and other party leaders at Congress Working Committee (CWC) meeting underway at AICC headquarters. pic.twitter.com/Juaol61f28
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली: CSS की बैठक आज, NSA अजित डोभाल भी लेंगे हिस्सा
दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक में हिस्सा लेंगे।
Delhi: National Security Advisor (NSA) Ajit Doval will attend the Cabinet Committee on Security (CCS) meeting, today. pic.twitter.com/saU2XnkmqU
— ANI (@ANI) February 26, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में दो गुटों में झड़प के दौरान मारे गए कांस्टेबल के परिजन राजस्थान के सीकर में धरने पर बैठे
उत्तर पूर्वी दिल्ली में दो गुटों में झड़प के दौरान मारे गए कांस्टेबल के परिजन राजस्थान के सीकर में धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि कांस्टेबल रतन लाल को शहीद का दर्जा दिया जाए।
Sikar: Locals along with family members of Delhi Police Head Constable Rattan Lal (who lost his life in violence in North East Delhi) protest at his native place Sadeensar, demanding martyr status for him. #Rajasthan pic.twitter.com/pdk614yREp
— ANI (@ANI) February 26, 2020
मध्य प्रदेश: बैतुल में 8वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने की आत्मदाह की कोशिश
Madhya Pradesh: A student of Class 8 attempted suicide yesterday in Betul, by pouring kerosene on herself and setting herself ablaze, allegedly after she was raped by three men. The victim is under treatment at a hospital.
— ANI (@ANI) February 26, 2020
उत्तर प्रदेश: रामपुर में कार और बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के रामपुर में शाहाबाद के पास कार और बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
Rampur: Five dead in a collision between a car & a bus in Shahabad, today. pic.twitter.com/q3WWTfR89S
— ANI UP (@ANINewsUP) February 26, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में झड़प के दौरान घायल हुए डीसीपी के परिजनों से गृह मंत्री अमित शाह ने बात की
उत्तर पूर्वी दिल्ली में दो गुटों में झड़प के दौरान घायल हुए डीसीपी के परिजनों से गृह मंत्री अमित शाह ने बात की है। डीसीपी का इलाज अस्पताल में जारी है।
Union Home Minister Amit Shah has spoken to the family of the injured Shahdara DCP (Deputy Commissioner of Police) Amit Sharma and inquired about his health. #DelhiViolence pic.twitter.com/4rZqkKbYWR
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई, जीटीबी अस्पताल ने की पुष्टि
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। इस बात की पुष्टि जीटीबी अस्पताल ने पुष्टि की है। अस्लताप में कई लोग भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है। उधर, उत्तर पूर्वी दिल्ली में सुरक्षा बेहद कड़ी है। आज सुबह कहीं से कोई हिंसा की खबर नहीं आई है।
Guru Teg Bahadur (GTB) Hospital official: Today four persons were brought dead. Death toll rises to 17. #DelhiViolence pic.twitter.com/TJTmYuAD89
— ANI (@ANI) February 26, 2020
दिल्ली: जाफराबाद मेट्रो स्टेशन की आज की तस्वीरें, सीएए प्रदर्शनकारी कल यहां से चले गए थे
Delhi: Latest visuals from Jafrabad metro station. The protesters left the metro station last night. #NortheastDelhi https://t.co/VA0MyUsiJd pic.twitter.com/YjbRDjsMLY
— ANI (@ANI) February 26, 2020
सीलमपुर से आज की ताजा तस्वीरें, इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनात
दिल्ली के सीलमपुर से आज की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आज इस इलाके से कोई घटना सामने नहीं आई है।
Delhi: Latest visuals from Maujpur, Seelampur and Gokulpuri. Security personnel deployed in these areas. #NortheastDelhi pic.twitter.com/wPoPwsnDDH
— ANI (@ANI) February 26, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा पर आज फिर हाई कोर्ट में सुनवाई होगी
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा पर आज फिर हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे देर रात इस मामले में सुनवाई हुई थी। कोर्ट पुलिस से रिपोर्ट तलब किया है।
Delhi High Court in a midnight hearing (on the intervening night of 25&26 February) directed Delhi Police to ensure safe passage for the injured victims by deploying all resources, as well as to make sure they receive immediate emergency treatment. #DelhiViolence pic.twitter.com/ngUDvgsB21
— ANI (@ANI) February 26, 2020
उत्तर पूर्वी दिल्ली में तनाव जारी, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, आज सभी मेट्रो स्टेशन खुले
उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीएए को लेकर दो गुटों में टकराव के बाद तनाव जारी है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आज सभी मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए हैं। तनाव को देखते हुए पिछले तीन दिनों से कुछ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। कल दंगाइयों को देखते मारने के आदेश दिए गए थे। अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है।
Delhi Metro Rail Corporation: Entry and exit gates at all stations have been opened. Normal services have resumed at all stations. pic.twitter.com/tWVzgdiyhe
— ANI (@ANI) February 26, 2020