बच्चा चोरी की झूठी अफवाह के कारण हिमाचल में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को भीड़ ने पीटा

सोशल मीडिया में बच्चा चोरी के संदेह में एक व्यक्ति को पीट रही भीड़ का वीडियो प्रसारित है, जिसके साथ दावा किया गया है कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में बच्चा चोर गिरोह को पकड़ा गया है। फेसबुक उपयोगकर्ता बबलू पनवार ने इस वीडियो को यह कहते हुए साझा किया है,“नालागढ़ में पकड़ा बच्चा चोर घिरोर”। इस पोस्ट के वीडियो को 42,000 बार देखा गया है।

 

नालागढ़ में पकड़ा बच्चा चोर घिरोर

Posted by Babloo panwar on Sunday, 11 August 2019

पनवार द्वारा इस घटना के एक अन्य वीडियो को भी साझा किया गया था।

 

बच्चा चोर की की पिटाई
नालागढ़

Posted by Babloo panwar on Monday, 12 August 2019

मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को बच्चा चोरी की झूठी अफवाह के चलते प्रताड़ित किया गया

ऑल्ट न्यूज़ ने सोलन जिले की बद्दी पुलिस से संपर्क किया। वीडियो को देखने के बाद, पुलिस ने हमें बताया कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति को बच्चा चोरी की झूठी अफवाह के कारण साल्हेवाल में स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पीटा।

पुलिस ने बताया,“यह व्यक्ति चंडीगढ़ से आया था और अपना रास्ता भूल गया था। स्थानीय लोगों को उस पर संदेह होने पर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में जब पुलिस ने इस घटना में हस्तक्षेप किया फिर उसकी माँ और पत्नी भी आए और हमने पाया कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था। घर पर झगड़ा होने के बाद वह हिमाचल आ गया। यह घटना साल्हेवाल में हुई है और इसका बच्चा चोरी से कोई लेना देना नहीं है। यह एक झूठी अफवाह है”-अनुवादित।

बच्चा चोरी की अफवाहें पूरे देश भर में प्रसारित है, जिसमें से कईयों में लोगों ने निर्दोष मासूम लोगों की जानें भी ली है। इन झूठी अफवाहों के कारण ज़्यादातर मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ही इसका शिकार बन रहे हैं।

The post बच्चा चोरी की झूठी अफवाह के कारण हिमाचल में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को भीड़ ने पीटा appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading