फिल्मी दुनिया में अपना सफर शुरू करने जारहें इरफ़ान पठान,पुलिस ऑफिसर बनकर आरहे इस फ़िल्म में,देखिए

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर इरफान पठान भारतीय क्रिकेट टीम से लम्बे समय से बाहर चल रहे हैं,अब इरफान पठान फिल्मी दुनिया में कदम रखने जारहे हैं,इरफान जल्दी ही तमिल फिल्‍म के जरिए सिनेमाई पर्दे पर नजर आएंगे।

पठान तमिल फिल्‍मों के सुपरस्‍टार विक्रम (Vikram) के साथ ‘विक्रम 58’ फिल्‍म में अहम भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्‍म का निर्देशन अजय गणमुथु (Ajay Gnanamuthu) और प्रोडक्‍शन ललित कुमार का सेवन स्‍क्रीन स्‍टूडियो (Seven Screen Studio) कर रहा है।

इरफान पठान की फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द ही शुरू होने वाली है. यह भारत के अलावा विदेश में कई जगहों पर शूट की जाएगी. इसमें पठान एक पुलिस इंस्‍पेक्‍टर की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्‍म का संगीत एआर रहमान (AR Rahman) देंगे जबकि कैमरावर्क का जिम्‍मा शिवकुमार विजयन के पास होगा।

फिल्‍म के निर्देशक अजय इससे पहले डीमोंटे कॉलोनी और इमैक्‍का नोडिगल जैसी फिल्‍में बना चुके हैं. विक्रम तमिल फिल्‍मों का बड़ा नाम हैं और फैंस प्‍यार से उन्‍हें ‘चियां’ कहते हैं जिसका मतलब भगवान का उपहार होता है. इरफान पठान आईपीएल में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के लिए खेल चुके हैं. ऐसे में तमिलनाडु के लिए वे जाना-पहचाना नाम व चेहरा हैं. उन्‍होंने फिल्‍म के बारे में कहा कि वे काफी उत्‍साहित हैं और यह उनके लिए एक नई चुनौती है।

सेवन स्‍क्रीन स्‍टूडियो प्रोडक्‍शन हाउस की ओर से टि्वटर पर फिल्‍म के बारे में बताया गया, ‘इरफान पठान को चियां विक्रम 58 के जरिए सुपर स्‍टाइलिश अवतार में पेश करते हुए गर्व और सम्‍मान महसूस हो रहा है. आपका स्‍वागत है सर और एक सनसनीखेज डेब्‍यू के लिए शुभकामनाएं।

वहीं फिल्‍म के डायरेक्‍टर गणमुथु ने लिखा, ‘स्‍वागत है इरफान पठान सर. दर्शकों के सामने आपके नए अवतार को सामने लाने का बेसब्री से इंतजार है. कुछ जबरदस्‍त एक्‍शन का वक्‍त है.’ इस ट्वीट के साथ उन्‍होंने अपनी व इरफान पठान की फोटो भी ट्वीट की।

गणमुथु की फिल्‍म इमैक्‍का नोडिगल में हिंदी फिल्‍मों के बड़े डायरेक्‍टर अनुराग कश्‍यप बड़ी भूमिका में थे. उनके साथ नयनतारा और राशि खन्‍ना की भी अहम भूमिका थी।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading