पीएम मोदी को राखी बांधने पाकिस्तानी से दिल्ली पहुची ये मुस्लिम महिला !

पीएम मोदी को राखी बांधने पाकिस्तानी से दिल्ली पहुची ये मुस्लिम महिला !

भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन 15 अगस्त (गुरुवार) को मनाया जाएगा. इस विशेष दिन पर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी एक पाकिस्तानी मूल की महिला, क़मर जहां से राखी बंधवाएंगे. बता दें कि कमर जहां पिछले 36 वर्षों से हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांध रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने के लिए पाकिस्तानी बहन कमर जहां जो कि अहमदाबाद में रहती है, वो दिल्ली पहुंची हैं. ज़ी मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश इस साल आज़ादी मना रहा है, पीएम के फैसले से बहुतों को आज़ादी भी मिली है और साथ ही रक्षाबंधन का पर्व भी देश मना रहा है. उन्हें इसकी बहुत खुशी हो रही है. अपने बीते वर्षों की यादों को फिर ताज़ा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जब संघ में प्रचारक थे तब से मैं उन्हें जानती हूं. वो एक ऐसी व्यक्ति है जो हमेशा लोगों का भला ही सोचते हैं.

मोदी से चर्चा के पलों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि मेरे पति पेंटर हैं तो हमेशा उनसे हम यह सलाह लेते थे कि पेंटिंग एक्जीविशन कहां करवाये किस्से करवाये. करंट टॉपिक पर पेंटिंग बनाने की सलाह भी उन्होंने दी. जिसके बाद गांधीजी से लेकर टेररिज्म पर तक पेंटिंग बनाई थी. जिसकी तारीफ सबने की थी. उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि एक बार रक्षाबंधन पर राखी बांधने नहीं आई थी तो थोड़े दिनों बाद कहीं मिले तो वे सामने से आये और उन्होंने पूछा कि बहन इस साल क्यों नहीं आई. ये बात मेरे ज़हन में हमेशा याद रहेगी. मैं यही दुआ करती हूं कि उनका स्वास्थ्य हमेशा तंदुरस्त रहे क्योंकि जिस तरह उन्होंने विश्व में अपना नाम बनाया है. ऐसे ही काम करें. क्योंकि जब भी उनसे मिलकर मैं निकलती हुं तो एक अलग ही नए जोश के साथ में बाहर निकलती हुं.

370 धारा रद्द करने का फैसले से फिर से जन्नत बनेगा कश्मीर
उन्होंने भी कहा कि 370 धारा रद्द करने का फैसला सिर्फ कश्मीरी भाई बहन के लिए नहीं पूरे देश के हित का फैसला है. इस फैसले से कश्मीर फिर से जन्नत बनेगा और वहां का विकास होगा तो कश्मीर में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. उधर, दूसरी ओर कमर जहां के पति मोहसिन शेख ने भी ज़ी मीडिया से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी हमेशा से एक ऐसे व्यक्ति रहे हैं तो हमेशा बेधड़क फैसले लेते हैं. हमेशा वे ऐसे कड़वे फैसले लेते हैं जो लोगों के हित के होते हैं. सामने वाले को कभी- कभी उनके फैसले कड़वी हकीकत जैसे लगते हैं लेकिन वो फैसला देशहित का होता है. मुझे गर्व महसूस होता है कि वर्षो से में उन्हें पहचानता हुं, उनसे इतने वर्षों में बहुत कुछ सीखने को मिला है.

मैं आज जो भी हुं पीएम मोदी की बदौलत: मोहसिन शेख
उन्होंने कहा कि मैं आज जो भी हुं उनकी बदौलत हुं, उन्हीं के प्रोत्साहन से मैंने राष्ट्रहित की पेंटिंग बनानी शुरू की है. तो साथ ही उन्होंने कहा कि जब वे झोला लेकर घूमते थे तबसे ही उनका हौसला इतना बुलंद था कि वे हमेशा से राष्ट्र के लिए लड़ने और मरने की बात करते थे, ऐसा व्यक्ति हमेशा से देशहित में ही फैसले लेगा. तो साथ ही उन्होंने कहा कि जो सरकार कड़े फैसले ले सकती है सही मायने में वही सच्ची सरकार होती है. क्योंकि वो हमेशा लोगों का ही भला सोचती हैं. उन्होंने 370 रद्द करने के फैसले पर कहा कि जबसे ब्रह्मांड की रचना हुई है तबसे कश्मीर भारत का हिस्सा है, पाकिस्तान गलतफहमी में है कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है, बल्कि पाकिस्तान भी भारत का ही हिस्सा है.

पीएम मोदी को मिलना चाहिए नोबल पुरस्कार
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आवाम ही मोदीजी के काम को देखकर अपनी हुक्मरान से फिर भारत का हिस्सा बनने की मांग करेगा क्योंकि सभी को अमन, चैन और शांत देश चाहिए. ओर वो होगा अखंड भारत.. तो साथ ही पीएम मोदी के लिए 100 वर्ष के आयु की दुआ करते हुए कहा कि मोदी जिस तरह से विश्व मे देश का और अपना नाम ऊपर ले रहे है सभी दुआ करेंगे ओर उन्हें नॉबल पुरस्कार मिलन चाहिये.. क्योंकि वो खुदा नहीं है लेकिन खुदा से कम भी नहीं जो हमेशा से प्रजा के हित का काम करते आये है और उसमें विश्व भी उनका साथ दे रहा है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading